मुंबई, 29 अप्रैल (ता)। ‘बाहुबली : द इटरनल वॉर’ के टीज़र को जबरदस्त प्रतिक्रिया मिली है, जिसने बाहुबली फ्रेंचाइज़ी के स्तर को एक नए मुकाम पर पहुंचा दिया है। इसी उत्साह को आगे बढ़ाते हुए, फिल्म को प्रतिष्ठित एनेसी इंटरनेशनल एनिमेशन फिल्म फेस्टिवल के ‘वर्क इन प्रोग्रेस’ सेक्शन में चुना गया है: एक ऐसा मंच, जहां पहले ‘स्पाइडर-मैनरू इन्टू द स्पाइडर-वर्स’ और ‘फ्लो’ जैसी सराही गई फिल्में भी दिखाई जा चुकी हैं।साल 2017 में आखिरकार देश को उस सबसे बड़े सवाल का जवाब मिला: “कटप्पा ने बाहुबली को क्यों मारा?” : और इसके साथ ही रिकॉर्ड टूट गए। ‘बाहुबली :…
Author: admin
ग्वालियर, 28 अप्रैल (ता)। न्याय की दहलीज पर झूठ बोलकर जीत हासिल करना कितना भारी पड़ सकता है, इसका उदाहरण ग्वालियर खंडपीठ में पहुंचा यह ताजा मामला है। यहां एक महिला ने अपने पति से अलग होने के लिए ऐसी साजिश रची कि सुनने वाले दंग रह गए। महिला ने फैमिली कोर्ट में अपने पति की सगी बहन को ही उसकी ‘दूसरी पत्नी’ करार दे दिया और एक पारिवारिक तस्वीर को अवैध शादी का सबूत बताकर पेश कर दिया। हैरानी की बात यह है कि इस झूठ के आधार पर कोर्ट ने एकतरफा तलाक की डिक्री भी जारी कर दी।स्थिति…
सहारनपुर, 28 अप्रैल (ता)। जिले के फतेहपुर थाना क्षेत्र के चाऊपुर गांव से अत्यंत दुखद और दिल दहला देने वाली घटना हो गई। यहां खेत में आवारा कुत्तों के झुंड ने आठ वर्षीय लविश पर हमला बोल दिया, जिससे उसकी दर्दनाक मौत हो गई। इस घटना ने पूरे गांव में मातम पसर दिया है और लोगों में भय का माहौल है।जानकारी के अनुसार, मृतक बच्चे लविश की उम्र मात्र आठ साल थी। यह हृदय विदारक घटना सोमवार शाम करीब छह बजे हुई। लविश गांव के बाहर स्थित खेत में गेहूं की बालियां बीनने गया था। इसी दौरान आवारा कुत्तों के…
नैनीताल, 28 अप्रैल (ता)। हाई कोर्ट ने पर्यटन सीजन में राज्य के प्रसिद्ध पर्यटन स्थल मसूरी में शहर की विभिन्न सड़कों पर अवैध तरीके से वाहन पार्क करने से लगने वाले जाम से निजात दिलाए जाने को लेकर दायर जनहित याचिका पर सुनवाई की। वरिष्ठ न्यायाधीश न्यायमूर्ति मनोज कुमार तिवारी और न्यायमूर्ति सिद्धार्थ साह ने याचिका निस्तारित करते हुए मुख्य सचिव की दो सप्ताह के भीतर सचिव शहरी विकास, सचिव पर्यटन और सचिव गृह की उच्चस्तरीय कमेटी गठित करने के आदेश दिए हैं। कमेटी की अध्यक्षता वरिष्ठ सचिव करेंगे। कमेटी आठ सप्ताह के भीतर जाम से निजात दिलाए जाने के…
लखऊ, 28 अप्रैल (ता)। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 594 किलोमीटर लंबे नवनिर्मित गंगा एक्सप्रेसवे का हरदोई में आगामी बुधवार को जब लोकार्पण करेंगे तो प्रदेश में संचालित एक्सप्रेसवे परियोजनाओं की कुल लंबाई 1910 किलोमीटर हो जाएगी। इसके साथ ही देश के एक्सप्रेसवे नेटवर्क में उत्तर प्रदेश की हिस्सेदारी 60 प्रतिशत से अधिक हो जाएगी। एक्सप्रेसवे परियोजनाओं की शृंखला में 29 अप्रैल से मेरठ से प्रयागराज तक बने प्रदेश के सबसे बड़े गंगा एक्सप्रेसवे के जुड़ने के साथ ही निर्माणाधीन लखनऊ-कानपुर एक्सप्रेसवे का भी मई में लोकार्पण होना है।इसका संचालन शुरू होने के बाद राज्य में संचालित एक्सप्रेसवे की कुल लंबाई 1973…
लखनऊ, 28 अप्रैल (ता)। हाईकोर्ट की लखनऊ बेंच ने उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की ओर से जारी जेई भर्ती में बीटेक व बीई डिग्रीधारकों को शामिल करने की मांग वाली याचिका खारिज कर दी है। न्यायालय ने स्पष्ट किया है कि जब विज्ञापन में सिविल इंजीनियरिंग में डिप्लोमा को ही अनिवार्य योग्यता निर्धारित किया गया है, तो डिग्रीधारकों को स्वतः पात्र नहीं माना जा सकता।न्यायमूर्ति आलोक माथुर, मनीष कुमार की खंडपीठ ने प्रेजुडेंट इंजीनियर वेलफेयर एसोसिएशन और अन्य की याचिका खारिज कर यह आदेश पारित किया। याचिका में डिग्रीधारकों ने खुद को डिप्लोमाधारकों के समान मानने की मांग…
लखनऊ, 28 अप्रैल (ता)। अप्रैल में सर्वाधिक गर्मी का बांदा में नया रिकॉर्ड बन गया है। मौसम विभाग के मुताबिक, गत दिवस बांदा का अधिकतम पारा 47.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वर्ष 1951 से अब तक इतना तापमान कभी दर्ज नहीं किया गया। देश में सबसे गर्म रहे शहरों की सूची में भी बांदा सबसे ऊपर रहा।उधर, भीषण गर्मी से जूझ रहे दिल्ली-एनसीआर में गत देर शाम धूलभरी आंधी चली। आंधी शहरभर की बिजली आपूर्ति ले उड़ी। शहर से देहात तक बिजली ठप हो गई। आज भी आंधी और हल्की बूंदाबांदी के आसार हैं। वहीं, पुरवा हवा चलने से…
नई दिल्ली, 28 अप्रैल (ता)। सुप्रीम कोर्ट ने शादी का झूठा वादा कर कथित यौन उत्पीड़न करने के मामले में अपने पूर्व श्लिव-इनश् साथी के खिलाफ दर्ज प्राथमिकी रद्द किए जाने को चुनौती देने वाली एक महिला से गत दिवस सवाल किया कि जब संबंध सहमति से बना हो तो अपराध का सवाल ही कहां उठता है। महिला ने मध्यप्रदेश हाईकोर्ट के आदेश को शीर्ष अदालत में चुनौती दी थी।न्यायमूर्ति बी. वी. नागरत्ना और न्यायमूर्ति उज्जल भुइयां की पीठ ने कहा कि महिला उस व्यक्ति के साथ रहती थी और उससे उसका एक बच्चा भी है। न्यायमूर्ति नागरत्ना ने कहा…
लखनऊ, 28 अप्रैल (ता)। हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ ने एक अहम फैसले में स्पष्ट किया है कि अनुकंपा नियुक्ति के लिए “विधवा पुत्रवधू” की पात्रता का निर्धारण सरकारी कर्मचारी की मृत्यु की तिथि के संदर्भ में किया जाना अनिवार्य है। कोर्ट ने आदेश दिया कि जो व्यक्ति कर्मचारी की मृत्यु के समय “पारिवारिक इकाई” का सदस्य नहीं था, वह विवाह या विधवा होने जैसी बाद की घटनाओं के आधार पर पात्रता का दावा नहीं कर सकता।न्यायमूर्ति राजन रॉय और न्यायमूर्ति अबधेश कुमार चौधरी की खंडपीठ ने यह फैसला दीपिका तिवारी की विशेष अपील को खारिज करते हुए दिया। इस मामले…
नई दिल्ली, 28 अप्रैल (ता)। माली में गत दिवस अल-कायदा से जुड़े आतंकी संगठन जमात नुसरत अल-इस्लाम वाल-मुस्लिमीन ने बड़ा आतंकी हमला किया। इस हमले में माली के रक्षा मंत्री सादियो कैमारा की मौत हो गई।हमला राजधानी बामाको के बाहर स्थित काटी मिलिट्री बेस पर हुआ, जहां रक्षा मंत्री रहते थे। आतंकियों ने उनके आवास पर सीधा हमला कर दिया, जिससे मंत्री की जान चली गई।यह हमला कई सालों में सबसे संगठित और खतरनाक माना जा रहा है। जेएनआईएम के आतंकियों ने बामाको के आसपास ही नहीं, बल्कि देश के कई अन्य शहरों और सोने की खदानों वाले इलाकों में…
