Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • ‘लोकतंत्र में हिंसा के लिए कोई जगह नहीं’, Trump पर हुए हमले की PM मोदी ने जताई चिंता
    • दिल्ली एयरपोर्ट पर हादसा: टेकऑफ के दौरान स्विस एयर विमान के इंजन में आग, छह यात्री घायल
    • बरेली में दूल्हे का पेड़ पर फंदे से लटका मिला शव, शाम को जानी थी बरात, परिवार ने लगाया हत्या का आरोप
    • केजरीवाल नेता हैं रहेंगे, आप छोड़ने वाले सदस्यों को इस्तीफा देना चाहिए था
    • नोएडा में श्रमिकों के लिए बनेंगे चार हॉस्टल, 1000-1500 रुपये में किराए पर मिलेगा घर
    • केनरा बैंक के मलबे में नोट बटोरने पहुंची भीड़, लॉकरों में भरा हुआ है सोना, सुरक्षा के लिए लगाई पीएसी
    • अनचाहा गर्भ अधिकारों का उल्लंघन : सुप्रीम कोर्ट
    • डिजिटल अरेस्ट कर दंपति से 57 लाख की ठगी, 5 शातिर गिरफ्तार, सीआईएसएफ कर्मी निकला सरगना
    Facebook Instagram X (Twitter) YouTube
    tazzakhabar.comtazzakhabar.com
    Demo
    • न्यूज़
    • लेटेस्ट
    • देश
    • मौसम
    • स्पोर्ट्स
    • सेहत
    • टेक्नोलॉजी
    • एंटरटेनमेंट
    • ऑटो
    • चुनाव
    tazzakhabar.comtazzakhabar.com
    Home»देश»दिल्ली एयरपोर्ट पर हादसा: टेकऑफ के दौरान स्विस एयर विमान के इंजन में आग, छह यात्री घायल
    देश

    दिल्ली एयरपोर्ट पर हादसा: टेकऑफ के दौरान स्विस एयर विमान के इंजन में आग, छह यात्री घायल

    adminBy adminApril 26, 2026Updated:April 26, 2026No Comments4 Views
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn WhatsApp Reddit Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    नई दिल्ली. दिल्ली के आईजीआई एयरपोर्ट पर स्विस एयर की फ्लाइट एलएक्स 147 के टेकऑफ के दौरान उसके इंजन में अचानक खराबी आ गई और आग लग गई। इस घटना में कम से कम 6 यात्रियों के घायल होने की खबर है। खबर अनुसार पायलट और ग्राउंड स्टाफ की तत्परता के चलते एक बड़ी दुर्घटना होने से बच गई।

    खबर के अनुसार, स्विस एयर का यह विमान दिल्ली से अपने गंतव्य के लिए उड़ान भरने ही वाला था। जैसे ही विमान रनवे पर गति पकड़ रहा था, तभी उसके एक इंजन से असामान्य आवाज आने लगी और देखते ही देखते उसमें आग की लपटें दिखाई देने लगीं। स्थिति की गंभीरता को भांपते हुए पायलट ने तुरंत टेकऑफ रोक दिया और एयर ट्रैफिक कंट्रोल को सूचना दी। इसके बाद एयरपोर्ट पर मौजूद दमकल विभाग और आपातकालीन सेवाएं तुरंत हरकत में आ गईं। कुछ ही मिनटों में आग पर काबू पा लिया गया और विमान को सुरक्षित स्थान पर ले जाया गया।

    इस दौरान विमान में सवार यात्रियों में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। बताया जा रहा है कि हादसे के दौरान 6 यात्री हल्के रूप से घायल हो गए, जिन्हें तुरंत नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया। सभी घायलों की हालत स्थिर बताई जा रही है और उन्हें प्राथमिक उपचार दिया जा रहा है। जानकारी के अनुसार, विमान में 232 यात्री सवार थे। वह दिल्ली से ज्यूरिख जा रहा था।

    विशेषज्ञों की टीम विमान के ब्लैक बॉक्स और अन्य तकनीकी पहलुओं की जांच कर रही है ताकि घटना के सटीक कारणों का पता लगाया जा सके। बताया जा रहा है कि घटना के समय विमान के अंदर अचानक धुआं भरने लगा था, जिससे घबराहट फैल गई। हालांकि क्रू मेंबर्स ने सूझबूझ का परिचय देते हुए सभी यात्रियों को शांत रखा और सुरक्षित बाहर निकालने में मदद की।

    delhi airport delhi latest news tazza khabar tazza khabar in hindi Uttar Pradesh
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
    admin

    Related Posts

    ‘लोकतंत्र में हिंसा के लिए कोई जगह नहीं’, Trump पर हुए हमले की PM मोदी ने जताई चिंता

    April 26, 2026

    बरेली में दूल्हे का पेड़ पर फंदे से लटका मिला शव, शाम को जानी थी बरात, परिवार ने लगाया हत्या का आरोप

    April 25, 2026

    केजरीवाल नेता हैं रहेंगे, आप छोड़ने वाले सदस्यों को इस्तीफा देना चाहिए था

    April 25, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    © 2026 Tazza khabar. All Rights Reserved.
    • Our Staff
    • Advertise

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.