आम आदमी को एक पासपोर्ट बनवाने में ही नानी याद आ जाती है। अगर कहीं थोड़ी गलती रह जाए तो सुधार कराने में जेब खाली हो जाती है और जूते घिस जाते हैं लेकिन मिलीभगत से गलत पासपोर्ट बनने की बात कोई नई नहीं है। मीडिया में इस बारे में खबरें मिल ही जाती हैं। नया मामला गाजियाबाद के मोदीनगर के ब्लॉक भोजपुर में एक ही मोबाइल नंबर के आधार पर २२ पासपोर्ट जारी कर दिए गए। मामला खुलने पर अब पुलिस ने २५ लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। इलाके के पोस्टमेन और एक महिला को गिरफ्तार कर…
Author: admin
यूजीसी बिल और शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद से आशीर्वाद लेने के बाद कानपुर में केशव नगर स्थित अपने आवास पहुंचे निलंबित पीसीएस अलंकार अग्निहोत्री ने मां गीता देवी और ताऊ का आशीर्वाद लेकर वाराणसी के लिए रवाना हो गए। उन्होंने अपने पद से इस्तीफा देकर यूजीसी और शंकराचार्य के अपमान का मुददा उठाया। यह उनका अपना निर्णय था लेकिन अब छह फरवरी तक इस काले कानून को वापस नहीं लेने पर सात फरवरी को राष्ट्रव्यापी आंदोलन की बात कही है। उन्हों कहा कि उनके साथ देश के अनेक संगठन हैं। उन्होंने सीएम योगी को अपना बताया इसमें कोई बुराई नहीं है। उनका…
बेतिया/बिहार, 02 फरवरी। बिहार बोर्ड परीक्षा में शिक्षा विभाग की बड़ी लापरवाही एक बार फिर सामने आई है। बिहार विद्यालय परीक्षा समिति की इंटरमीडिएट परीक्षा 2026 में एक मृत शिक्षिका की ड्यूटी लगा दी, जिससे शहर में तरह-तरह की चर्चाएं शुरू हो गई हैं। मामला रामलखन सिंह यादव महाविद्यालय से जुड़ा है, जहां मध्य विद्यालय हिन्दू अनाथालय में पदस्थापित रहीं दिवंगत शिक्षिका निशि की ड्यूटी लगाई गई है। जिला शिक्षा पदाधिकारी रविन्द्र कुमार के नाम से जारी पत्र में उन्हें कॉलेज में योगदान देने का निर्देश दिया गया है, जबकि शिक्षिका की मृत्यु करीब तीन वर्ष पहले हो चुकी है।इतना…
शिमला, 02 फरवरी। आइजीएमसी अस्पताल शिमला के डॉक्टरों ने गले में घूम रही जोंक से परेशान व्यक्ति को 20 मिनट में राहत दे दी। 15 दिन से व्यक्ति की सांस की नली के पास फंसी हुई जोंक को आईजीएमसी के डाक्टरों ने जिंदा निकाल लिया। परेशान मरीज पहले एमएमयू सोलन में उपचार के लिए गया था। डाक्टरों की टीम को डायरेक्ट लैरिंगोस्कोपी के दौरान व्यक्ति के गले में एक हिलती-डुलती वस्तु दिखी। इसके बाद एमएमयू सोलन से मरीज को आइजीएमसी शिमला रेफर किया गया। आइजीएमसी के आपातकालीन विभाग में मरीज का इलाज किया गया। पहले मरीज को ईएनटी विभाग के…
सहारनपुर, 02 फरवरी। सदर बाजार थाने में एक महिला और एसआइ के बीच हुई नोकझोंक का वीडियो इंटरनेट मीडिया पर प्रसारित हो रहा है। वीडियो में महिला आरोप लगा रही है कि पुलिस ने रुपये लेकर आरोपित को छोड़ दिया। वहीं, एसआइ महिला को फटकार लगाते हुए नजर आ रहे हैं। इस घटना के दौरान महिला के साथ आई दूसरी महिला ने वीडियो बनाने का प्रयास किया, जिसे एसआइ ने रोकते हुए उसका फोन छीन लिया।सदर बाजार थानाक्षेत्र के नवीन नगर निवासी सुमन सिंह ने थाने में तहरीर देते हुए कहा कि 31 जनवरी को वह शनि मंदिर जा रही…
लखनऊ 02 फरवरी। प्रदेश में एक बार फिर बारिश के आसार बन रहे हैं। चार फरवरी तक कई जिलों में छिटपुट बारिश हो सकती है। वहीं पश्चिमी उत्तर प्रदेश और आसपास के 30 से अधिक जिलों में दो फरवरी को मेघगर्जन के साथ वज्रपात की आशंका है। 10 जिलों में झोंकेदार हवा चलेगी। इसकी गति 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटा हो सकती है। मौसम विभाग के मुताबिक सोमवार को राजधानी लखनऊ में आज सुबह आसमान साफ़ रहेगा लेकिन दोपहर के बाद आंशिक तौर पर बादल छाए रहेंगे. देर शाम तक कहीं-कही छिटपुट बारिश हो सकती हैं.रविवार को उत्तर प्रदेश…
नई दिल्ली, 02 फरवरी। मनुष्य का अस्तित्व तीन तलों में विभाजित है शरीर, बुद्धि, हृदय या दूसरी तरह से कहें तो कर्म, विचार और भाव। इन तीनों तलों से स्वयं की यात्रा हो सकती है। स्थूलतम यात्रा होगी कर्मवाद की। इसलिए धर्म के जगत में कर्मकांड स्थूलतम प्रक्रिया है। दूसरा द्वार होगा ज्ञान का, विचार का, चिंतन-मनन।दूसरा द्वार पहले से ज्यादा सूक्ष्म है। दूसरे द्वार का नाम है, ज्ञानयोग। तीसरा द्वार सूक्ष्मातिसूक्ष्म है भाव का, प्रीति का, प्रार्थना का। उस तीसरे द्वार का नाम भक्तियोग है। कर्म से भी लोग पहुंचते हैं, लेकिन बड़ी लंबी यात्रा है। ज्ञान से भी…
पिलखुवा (हापुड़), 02 फरवरी। पिलखुवा कोतवाली क्षेत्र के लखनऊ-दिल्ली हाईवे पर बीते शनिवार दोपहर स्कूटी सवार तीन बदमाशों ने चावल-धान व्यापारी के मुनीम से हथियारों के बल पर 64 लाख रुपये से भरा बैग लूट लिया। दिनदहाड़े हुई लूट की वारदात से पुलिस और व्यापारियों में हड़कंप मच गया। इससे कुछ दिन पहले ही इसी हाईवे पर 80 लाख रुपये की लूट हुई थी। लूट की सूचना पर फोर्स के साथ एएसपी मौके पर पहुंचे। शाम को मेरठ रेंज के एडीजी भानु भास्कर और डीआईजी कलानिधि नैथानी भी मौके पर पहुंचे और लूट का जल्द खुलासा करने के आदेश दिए।…
अयोध्या, 02 फरवरी। अयोध्या के जीएसटी डिप्टी कमिश्नर प्रशांत कुमार सिंह ने इस्तीफा वापस ले लिया है। फैसले से पलटने वाले अफसर ने कहा कि मेरे ऊपर कोई दबाव नहीं है। फिलहाल मैं अपने दफ्तर में काम कर रहा हूं। उन्होंने 27 जनवरी को सीएम योगी का सपोर्ट करते हुए इस्तीफा दिया। राज्य कर विभाग के डिप्टी कमिश्नर प्रशांत कुमार सिंह सरकारी सेवा से त्यागपत्र प्रकरण में यू-टर्न लेते हुए गत दिवस ड्यूटी पर लौट आए। 27 जनवरी को मीडिया के कैमरों के बीच सरकारी सेवा में वेतन को नमक बताते हुए भावुकता में पत्नी से मोबाइल पर रोते हुए…
प्रयागराज 02 फरवरी। इलाहाबाद हाई कोर्ट ने 25 जनप्रतिनिधियों के खिलाफ कोरोना गाइड लाइन के उल्लंघन सहित अन्य छोटे अपराध के 28 केस वापस लेने की राज्य सरकार को अनुमति दे दी है। शेष गंभीर अपराध से जुड़े मामलों की अर्जी पर सुनवाई के लिए 26 फरवरी की तिथि नियत की है। राज्य सरकार ने कुल 72 अर्जियां दाखिल की हैं, जिनमें जनप्रतिनिधियों के आपराधिक केस वापस लेने की अनुमति मांगी गई है। कोर्ट ने राज्य सरकार को लोक अभियोजक के जरिये 28 मामलों में संबंधित अदालतों में केस वापसी अर्जी देने तथा कोर्ट द्वारा उन्हें गुण दोष के आधार…
