Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • कोडीन कफ सिरप तस्करी: 1 लाख का इनामी शुभम जायसवाल भगोड़ा घोषित, कुर्की की तैयारी
    • कुलपति डॉ. त्रिवेणी दत्त ने मुख्यमंत्री से की भेंट
    • यूपी के 26 जिलों में हीटवेव का अलर्ट, 20 शहरों में बारिश के भी आसार
    • घर-घर पहुंचकर मेडा कर्मचारी आवंटियों को देंगे ओटीएस की जानकारी
    • दलबदल करने को तैयार भाजपा नेता : अखिलेश यादव
    • जिला अस्पताल की संविदा नर्सों और वार्ड बॉय का प्रदर्शन
    • ये आपराधिक कृत्य, तत्काल दर्ज हो रिपोर्ट : पूर्व डीजीपी
    • फोन पर बात करने के बाद फंदे से लटकी सूबेदार की पत्नी, पति ने ड्यूटी पर जहर खाया
    Facebook Instagram X (Twitter) YouTube
    tazzakhabar.comtazzakhabar.com
    Demo
    • न्यूज़
    • लेटेस्ट
    • देश
    • मौसम
    • स्पोर्ट्स
    • सेहत
    • टेक्नोलॉजी
    • एंटरटेनमेंट
    • ऑटो
    • चुनाव
    tazzakhabar.comtazzakhabar.com
    Home»देश»केनरा बैंक के मलबे में नोट बटोरने पहुंची भीड़, लॉकरों में भरा हुआ है सोना, सुरक्षा के लिए लगाई पीएसी
    देश

    केनरा बैंक के मलबे में नोट बटोरने पहुंची भीड़, लॉकरों में भरा हुआ है सोना, सुरक्षा के लिए लगाई पीएसी

    adminBy adminApril 25, 2026No Comments404 Views
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn WhatsApp Reddit Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    आगरा 25 अप्रैल। केनरा बैंक की बेलनगंज शाखा की बिल्डिंग गिर जाने से मलबे में कैश दब गया, मलबे से कैश निकालने के लिए लोग पहुंच गए। ऐसे में पुलिस फोर्स के साथ ही पीएसी तैनात की गई है। बैंक के बगल के रास्ते को बंद कर दिया गया है।
    गुरुवार रात में ही मलबे से कैश भी निकाल लिया गया। बैंक का 300 करोड़ का लेनदेन है, शुक्रवार दोपहर में छत के रास्ते से लाॅकर, गोल्ड और लोन संबंधी दस्तावेज निकालने के लिए रास्ता बनाने में टीम जुटी रहीं।

    बेलनगंज के भैरों बाजार में प्रदेश की पहली केनरा बैंक की शाखा खुली थी, 1980 में बैंक किराए के भवन में जहां वर्तमान में माल का निर्माण हो रहा है वहां सड़क किनारे वाले हिस्से में शिफ्ट हो गई। बैंक की लंबाई अधिक है और चौड़ाई कम है।

    बैंक के मुख्य द्वार के बाद शीशे का दरवाजा है, इससे अंदर प्रवेश करते ही बाएं तरफ खाता खोलने, वित्तीय लेन देन संबंधित काउंटर हैं। इसके बाद कैशियर काउंटर है और पीछे के हिस्से में लाॅकर और दस्तावेज रखने के रूम है। बैंक का बाएं तरफ का आधा हिस्सा गिर गया है, निर्माणाधीन 40 फीट गहरे माल में बैंक के रजिस्टर, दस्तावेज मलबे में दिखाई दे रहे हैं। गाटर पत्थर से बने भवन में 20 फीट दूर तक फैले मलबे में बैंक की स्लिप और दस्तावेज पड़े हुए हैं।

    बैंक की बिल्डिंग गिरने से मलबे में कैश दबे होने की जानकारी होने पर, जीवनी मंडी और आस- पास के क्षेत्र के युवक आ गए और मलबे से कैश निकालने की कोशिश करने लगे। इसे देख बैंक अधिकारियों ने पुलिस को सूचना दी, इसके बाद पुलिस फोर्स बढ़ा दिया गया।
    पीएसी भी तैनात कर दी गई। बैंक के बगल के रास्ते को बंद कर दिया गया है। रात में ही मलबे से कैश निकाल लिया गया। दोपहर 12 बजे तीन मजदूरों को पीछे के हिस्से की छत को तोड़ने के लिए लगाया गया जिससे लाकर, लोन लेने के लिए रखे गए गोल्ड और लोन संबंधी दस्तावेजों तक पहुंचा जा सके।

    केनरा बैंक की बेलनगंज शाखा में ब्रांच मैनेजर के साथ ही नौ कर्मचारी काम करते हैं। सुबह 9.30 बजे बैंक खुल जाती थी। बैंक में हर रोज 300 ग्राहक आते थे, हर समय 60 से 70 ग्राहक बैंक में रहते थे लेकिन जिस समय हादसा हुआ उस समय गर्मी और लू के चलते चार ग्राहक ही थी। बैंक में लेनदेन का काम शाम चार बजे बंद हो जाता था लेकिन बैंक में रात आठ बजे तक काम होता था।

    बैंक में लॉकर, गोल्ड, लोन संबंधी दस्तावेज सुरक्षित है। गुरुवार रात को ही बैंक का पूरा कैश निकाल लिया गया था। इसकी रिपोर्ट जिला प्रशासन को भी सौंप दी गई है। मलबे में दस्तावेज, पासबुक हैं।

    केनरा बैंक में बड़ी संख्या में लाॅकर हैं। इनमें करोड़ों रुपये का सामान रखा है। इमारत के मलबे में लाॅकरों की चाभियां भी दब गई हैं। रेस्क्यू टीम और बैंककर्मियों ने मलबे में चाभियाें की तलाश की, लेकिन नहीं मिलीं। लाॅकरों की सुरक्षा को पुलिस फोर्स तैनात कर दिया गया है।

    ग्राहकाें को सात दिन का समय दे दिया गया है। मलबे में बैंक के कैश काउंटर पर रखा कैश भी दब गया था। कुछ कैश बैंक के स्ट्रांग रूम में रखा था। इस तरह 25 लाख रुपये पुलिस सुरक्षा में बेलनगंज से कचहरी घाट बैंक में शिफ्ट कर दिए गए।

    agra canara-bank-building-collapsed tazza khabar tazza khabar in hindi uttar-pradesh news
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
    admin

    Related Posts

    कोडीन कफ सिरप तस्करी: 1 लाख का इनामी शुभम जायसवाल भगोड़ा घोषित, कुर्की की तैयारी

    June 18, 2026

    कुलपति डॉ. त्रिवेणी दत्त ने मुख्यमंत्री से की भेंट

    June 18, 2026

    यूपी के 26 जिलों में हीटवेव का अलर्ट, 20 शहरों में बारिश के भी आसार

    June 18, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    © 2026 Tazza khabar. All Rights Reserved.
    • Our Staff
    • Advertise

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.