Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • 50MP कैमरा और 5200mAh बैटरी के साथ Moto G37 भारत में लांच
    • आईना एसएमए और इलना की मांग 30 मई से पहले गणेश शंकर विद्यार्थी जी की हटाई गयी प्रतिमा पुनः स्थापित की जाये, विधायक अमिताभ वाजपेयी का प्रयास है सराहनीय
    • राजस्थान का खेल बिगाड़ने उतरेगा लखनऊ, आमने-सामने होंगे रियान पराग-पंत
    • परिवार में ऐसा माहौल बनाएं जितना आप औरों के लिए कर रहे हैँ वो भी आपके लिए?
    • जान्हवी कपूर को राम चरण ने ‘छुपा रुस्तम’ कहा
    • कार्यमुक्त होने वाले 50 हजार अग्निवीरों का भविष्य सुरक्षित करने का सरकार का प्रयास है सराहनीय
    • पप्पू यादव की वाई प्लस सुरक्षा बहाल, पटना हाईकोर्ट ने सरकार के फैसले को किया रद्द
    • नवाजुद्दीन सिद्दीकी को सोहम शाह और तुम्बाड 2 टीम ने दी खास अंदाज़ में जन्मदिन की शुभकामनाएं
    Facebook Instagram X (Twitter) YouTube
    tazzakhabar.comtazzakhabar.com
    Demo
    • न्यूज़
    • लेटेस्ट
    • देश
    • मौसम
    • स्पोर्ट्स
    • सेहत
    • टेक्नोलॉजी
    • एंटरटेनमेंट
    • ऑटो
    • चुनाव
    tazzakhabar.comtazzakhabar.com
    Home»देश»मऊ में ट्रक और स्कॉर्पियो की भीषण टक्कर, बेटी की शादी से लौट रहे 5 लोगों की मौत
    देश

    मऊ में ट्रक और स्कॉर्पियो की भीषण टक्कर, बेटी की शादी से लौट रहे 5 लोगों की मौत

    adminBy adminApril 25, 2026No Comments7 Views
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn WhatsApp Reddit Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    मऊ 25 अप्रैल। बेटी की शादी से वापस लौट रहा परिवार हादसे का शिकार हो गया. ट्रक और स्कॉर्पियो की भीषण टक्कर में कार में सवार कुल 5 लोगों की मौत हो गई है. इनमें से 3 लोग एक ही परिवार के थे. घटना शनिवार तड़के 3 बजे दोहरीघाट थाना क्षेत्र में बरसातपुर अहिरानी गांव के पास हाईवे पर हुई.

    सीओ जितेंद्र कुमार ने बताया कि मृतकों की पहचान विनय श्रीवास्तव (53), उनके बेटे कृतार्थ श्रीवास्तव (27), पत्नी अर्चना श्रीवास्तव (48) निवासी रानीडीहा, थाना खोराबार, जनपद गोरखपुर और रविंद्र यादव (20), पुरुषोत्तम कुमार (28) निवासी मटीहानी, थाना मोहनपुर, जिला गया (बिहार) के रूप में हुई है.

    सीओ, घोसी जितेंद्र कुमार ने बताया कि चारपहिया गाड़़ी (JH 21G3927) अनियंत्रित होकर डिवाइडर तोड़ते हुए दूसरी लेन में पहुंच गया. दूसरी तरफ से आ रहे ट्रक (BR 28GB2171) कार की भीषण टक्कर हो गई.
    टक्कर इतनी भयानक थी कि कार सवार सभी 5 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई. हादसे में वाहन में मौजूद एक पालतू कुत्ते की भी जान चली गई है. घटना के बाद मौके पर अफरातफरी मच गई. स्थानीय लोगों ने तत्काल पुलिस को सूचना दी.
    मौके पर थाना दोहरीघाट पुलिस टीम पहुंची और राहत-बचाव कार्य शुरू किया गया. पुलिस ने सभी शवों को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल मऊ भेज दिया है. तहरीर लेकर आवश्यक कार्रवाई की जा रही है.

    गोरखपुर के एक परिवार के 3 लोगों सहित कुल 5 की सड़क हादसे में शनिवार सुबह मौत हो गई. मूल रूप से देवरिया के निवासी और और पिछले 10 वर्षों से गोरखपुर के खोराबार थाना क्षेत्र के सुभाष नगर कॉलोनी में घर बनवाकर रहने वाले ठाकुर विनय श्रीवास्तव अपनी बेटी मीमांसा की शादी के लिए झारखंड गए हुए थे. उन्होंने अपने पड़ोस के लोगों को इसमें निमंत्रण दिया था. उनके घर में काम करने वाली इमरती देवी भी इस शादी समारोह में शामिल होने गई थी. यह लोग शादी समारोह के कार्यक्रम से गोरखपुर लौट आए थे,

    हादसे में विनय श्रीवास्तव के साथ उनकी पत्नी अर्चना, बेटा कृतार्थ और गाड़ी चलाने वाले दो ड्राइवर की मौत हो गई है.
    बेटी कंप्यूटर साइंस इंजीनियर है. वह अपने सहपाठी सुधांशु शेखर तिवारी के साथ लव मैरिज शादी कर रही थी. पूरा परिवार इसके लिए राजी हुआ और विवाह समारोह को संपन्न करा कर लौट रहा था.

    MAU ROAD ACCIDENT tazza khabar tazza khabar in hindi uttar-pradesh news
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
    admin

    Related Posts

    50MP कैमरा और 5200mAh बैटरी के साथ Moto G37 भारत में लांच

    May 19, 2026

    आईना एसएमए और इलना की मांग 30 मई से पहले गणेश शंकर विद्यार्थी जी की हटाई गयी प्रतिमा पुनः स्थापित की जाये, विधायक अमिताभ वाजपेयी का प्रयास है सराहनीय

    May 19, 2026

    राजस्थान का खेल बिगाड़ने उतरेगा लखनऊ, आमने-सामने होंगे रियान पराग-पंत

    May 19, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    © 2026 Tazza khabar. All Rights Reserved.
    • Our Staff
    • Advertise

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.