नई दिल्ली, 07 मई (ता)। ग्रीक मीडिया हाउस की रिपोर्ट में दावा किया गया है कि भारत के ऑपरेशन सिंदूर के बाद पाकिस्तान की अर्थव्यवस्था पर बड़ा असर पड़ा है। रिपोर्ट के अनुसार सैन्य तनाव बढ़ने से निवेशकों का भरोसा कमजोर हुआ और कई आर्थिक क्षेत्र प्रभावित हुए। रिपोर्ट में कहा गया कि पाकिस्तान पहले से ही भारी कर्ज, कमजोर विदेशी मुद्रा भंडार और आर्थिक दबाव से जूझ रहा था। ऐसे में ऑपरेशन सिंदूर के बाद हालात और मुश्किल हो गए। निवेशकों ने नए निवेश से दूरी बनानी शुरू कर दी। कई विदेशी कंपनियों ने इंतजार करने की नीति अपनाई। इससे पाकिस्तान में निवेश का माहौल कमजोर पड़ा और कर्ज तथा बीमा की लागत भी बढ़ गई।
रिपोर्ट के अनुसार पाकिस्तान की अर्थव्यवस्था पिछले कुछ वर्षों से धीमी गति से बढ़ रही थी। देश की ळक्च् वृद्धि दर करीब 3 प्रतिशत के आसपास बनी हुई थी। महंगाई की वजह से आम लोगों की खरीदारी क्षमता भी कमजोर हो चुकी थी। पर्यटन सेक्टर को भी बड़ा झटका लगा। अंतरराष्ट्रीय यात्रियों ने पाकिस्तान की यात्रा योजनाएं रद्द करनी शुरू कर दीं। इसका असर होटल, रेस्टोरेंट और टूरिज्म से जुड़े कारोबार पर पड़ा। एविएशन सेक्टर भी प्रभावित हुआ।
रिपोर्ट में कहा गया कि क्षेत्रीय तनाव के कारण उड़ानों और कार्गाे सेवाओं पर असर पड़ा, जिससे व्यापारिक गतिविधियां कमजोर हुईं। निर्यात कारोबार पर भी दबाव बढ़ा। कई अंतरराष्ट्रीय खरीदारों ने पाकिस्तान की बजाय बांगलादेश, वीयतनाम और भारत जैसे देशों की ओर रुख करना शुरू किया। रिपोर्ट में अनुमान लगाया गया है कि पाकिस्तान में महंगाई आने वाले वर्षों में और बढ़ सकती है। विशेषज्ञों का मानना है कि अगर क्षेत्रीय तनाव जारी रहा तो पाकिस्तान की आर्थिक स्थिति पर और दबाव बढ़ सकता है।
Trending
- दुनिया के 60 प्रतिशत जंगली एशियाई हाथी भारत में : मोदी
- योगी सरकार के एंटी भूमाफिया अभियान से 84 हजार हेक्टेयर से अधिक जमीन कब्जामुक्त
- कांग्रेस कार्यसमिति की 19 को बैठक
- चीन की चालबाजी : भारतीय चावल पर लगाया प्रतिबंध
- अक्षय कुमार बने खूंखार विलेन, सैफ अली खान नेत्रहीन; ‘हैवान’ के टीजर में दिखा खौफनाक माहौल
- सीसीटीवी कैमरों पर गोबर पोता, लाखों के जेवर और नकदी चोरी, हत्या की रंजिश में वारदात की आशंका
- तेल के सौदागरों से दोस्ती फिर भी हंगामा, पाकिस्तान में 15 अगस्त से बंद हो सकते हैं पेट्रोल पंप
- लिसाड़ीगेट में मकान की छत गिरने से महिला की मौत, बेटी और नातिन की हालत गंभीर; बारिश बनी कारण

