चेन्नई, 07 मई (ता)। तमिलनाडु विधानसभा चुनाव परिणाम में अभिनेता से नेता बने विजय थलपति की तमिलगा वेट्री कजगम (टीवीके) बहुमत के 118 के आंकड़े से कम सीटें मिलने पर भी सरकार बनाने की तैयारी में जुटी हुई है। गत मंगलवार को हुई टीवीके के नवनिर्वाचित विधायकों की बैठक में विजय को सर्वसम्मति से अपना नेता चुना गया। इस घोषणा के साथ ही उनके मुख्यमंत्री बनने का रास्ता पूरी तरह साफ हो गया है। सूत्रों के अनुसार, विजय तमिलनाडु के नए मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ले सकते हैं। विजय की पार्टी ‘तमिलगा वेट्री कजगम’ ने अपने पहले ही चुनाव में ऐतिहासिक प्रदर्शन करते हुए 108 सीटें जीत ली हैं। हालांकि, बहुमत के लिए जरूरी 118 के आंकड़े से पार्टी अभी 10 सीटें दूर है। इस बीच बहुमत के लिए जरूरी आंकड़ा जुटाने के उद्देश्य से टीवीके की कोर टीम ने द्रविड़ मुनेत्र कषगम (द्रमुक) गठबंधन के संभावित सहयोगियों, विशेष रूप से कांग्रेस, विदुथलाई चिरुथैगल काची (वीसीके) और वामपंथी दलों के साथ बातचीत शुरू कर दी है। आंकड़ों पर नजर डाले तो कांग्रेस (पांच सीटें), वीसीके (दो सीटें), सीपीआई (दो सीटें) और सीपीआई(एम) (दो सीटें) मिलकर लगभग 11 विधायकों का एक मजबूत गठबंधन बनाते हैं, जो विजय को बहुमत के पार आराम से पहुंचाने के लिए पर्याप्त है।
कांग्रेस को कैबिनेट में मिल सकते हैं दो पद
प्रस्तावित व्यवस्था के तहत कांग्रेस को दो मंत्रिमंडल पोर्टफोलियो मिलने की संभावना है, जबकि उसके छोटे सहयोगी दलों को एक-एक पोर्टफोलियो मिलेगा। टीवीके द्वारा अपने सहयोगी दलों को चार से छह मंत्री पद आबंटित किए जाने की उम्मीद है। एआईएडीएमके के पूर्व दिग्गज नेता के. सेंगोत्तैयान के अलावा, विजय के अधिकांश विजयी उम्मीदवार पहली बार विधायक बने हैं।
Trending
- मुख्यमंत्री जी अभी हजारो हेक्टेयर भूमि और कब्जा मुक्त हो सकती है अफसर शिकायतों का कर रहे हैं फर्जी निस्तारण ढूंढने से भी खेती व कृषि की जमीन
- बाईपास पर एक नामी कंपनी के स्टोर की चर्चा, रेडिसन ब्लू संगरीला द ललिता अशोका जैसे होटलों और नामचीन कंपनियों के सेल्स
- कच्ची कॉलोनियां काटकर और अवैध निर्माण करने तथा सरकारी जमीन घेरकर बेचने वालों के खिलाफ देशभर में चलेगा बुल्डोजर सुविधा शुल्क लेने वाले भी बचा नहीं पाएंगे
- पत्रकारों के साथ जो जनप्रतिनिधि करते थे अब युवाओं के साथ कर रहे हैं
- छोटा हसनपुर से सिसौली तक भाजपा ने निकाली तिरंगा यात्रा
- प्रो. उषा सिंह मेजर पद पर हुईं पदोन्नत
- दीपके का ऐलान, जंतर-मंतर पार्ट 2 जल्द
- रक्षाबंधन पर परिवहन निगम छह दिन अतिरिक्त बसों का संचालन करेगा

