नई दिल्ली, 07 मई (ता)। रेल यात्रियों के लिए एक बड़ी सुविधा शुरू हो जाने रही है। भारतीय रेलवे जल्द ही अपने टिकट बुकिंग सिस्टम में एक बड़ा बदलाव करने जा रहा है। इस नए हाई-स्पीड डिजिटल सिस्टम के आने से यात्रियों को टिकट बुक करने में होने वाली परेशानी काफी कम हो जाएगी, खासकर तत्काल टिकट बुकिंग के समय।
रेलवे का दावा है कि नया सिस्टम एक मिनट में लगभग 1.5 लाख टिकट प्रोसेस करने में सक्षम होगा। अभी मौजूदा सिस्टम की क्षमता करीब 32,000 टिकट प्रति मिनट है, जो पीक टाइम में काफी धीमा हो जाता है।
अभी के समय में जब लाखों लोग एक साथ आईआरसीटीसी वेबसाइट पर लॉगिन करते हैं, तो वेबसाइट काफी स्लो हो जाती है या कई बार सर्वर डाउन हो जाता है। इसके अलावा पेमेंट फेल होना और लॉगिन एरर जैसी समस्याएं भी आम हैं। इन्हीं दिक्कतों को देखते हुए रेलवे ने एक नए और तेज डिजिटल सिस्टम को विकसित करने का फैसला किया है।
यह नया टिकट बुकिंग सिस्टम पूरी तरह आधुनिक तकनीक पर आधारित होगा और इसे सीआरआईएस (रेलवे सूचना प्रणाली केन्द्र) द्वारा तैयार किया जा रहा है। इस सिस्टम की खास बात यह होगी कि यह एक साथ लाखों यूजर्स की रिक्वेस्ट को संभाल सकेगा। यानी एक ही समय में भारी ट्रैफिक आने पर भी सिस्टम धीमा नहीं पड़ेगा।
आज के समय में करीब 89 प्रतिशत टिकट ऑनलाइन बुक होते हैं, जबकि केवल 11 प्रतिशत टिकट ही काउंटर से लिए जाते हैं। नया सिस्टम ऑनलाइन बुकिंग को और मजबूत करेगा, जिससे वेबसाइट की स्पीड बढ़ेगी और कंफर्म टिकट मिलने की संभावना भी बेहतर होगी।
Trending
- दुनिया के 60 प्रतिशत जंगली एशियाई हाथी भारत में : मोदी
- योगी सरकार के एंटी भूमाफिया अभियान से 84 हजार हेक्टेयर से अधिक जमीन कब्जामुक्त
- कांग्रेस कार्यसमिति की 19 को बैठक
- चीन की चालबाजी : भारतीय चावल पर लगाया प्रतिबंध
- अक्षय कुमार बने खूंखार विलेन, सैफ अली खान नेत्रहीन; ‘हैवान’ के टीजर में दिखा खौफनाक माहौल
- सीसीटीवी कैमरों पर गोबर पोता, लाखों के जेवर और नकदी चोरी, हत्या की रंजिश में वारदात की आशंका
- तेल के सौदागरों से दोस्ती फिर भी हंगामा, पाकिस्तान में 15 अगस्त से बंद हो सकते हैं पेट्रोल पंप
- लिसाड़ीगेट में मकान की छत गिरने से महिला की मौत, बेटी और नातिन की हालत गंभीर; बारिश बनी कारण

