Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • आज से शुरू हुई जनगणना, मोबाइल से खुद भर सकेंगे जानकारी, 22 मई से घर-घर पहुंचेंगे प्रगणक
    • भारत में Acer का नया टैबलेट हुआ लॉन्च, कीमत- 25,499 रुपये
    • सदाशिव ध्यूंसर महादेव मंदिर में पांडवों ने गुजारा था कुछ समय
    • वंदे मातरम का अपमान दंडनीय अपराध राष्ट्रगीत और गान व प्रार्थना का विरोध क्यों ?
    • पाकिस्तानी अर्थव्यवस्था की कमर ऑपरेशन सिंदूर ने तोड़ी
    • आयुष्मान सुविधा है जरुरी, फर्जी भुगतान लेने वालों की निगरानी जरुरी; पात्रों को लाभ पहुंचाने के लिए सरकारी अस्पतालों में दी जाएं ज्यादा सुविधाएं
    • 1 मिनट में बुक होंगे 1.5 लाख तत्काल टिकट
    • उम्रकैद काट रहे हिन्दू कैदी और मुस्लिम डिप्टी जेलर बने जीवनसाथी
    Facebook Instagram X (Twitter) YouTube
    tazzakhabar.comtazzakhabar.com
    Demo
    • न्यूज़
    • लेटेस्ट
    • देश
    • मौसम
    • स्पोर्ट्स
    • सेहत
    • टेक्नोलॉजी
    • एंटरटेनमेंट
    • ऑटो
    • चुनाव
    tazzakhabar.comtazzakhabar.com
    Home»देश»अपने कार्यों और सोच से सबके लिए आदर्श व्यक्तित्व के स्वामी हैं रियल एस्टेट से संबंध एपेक्स ग्रुप के चेयरमैन अतुल गुप्ता
    देश

    अपने कार्यों और सोच से सबके लिए आदर्श व्यक्तित्व के स्वामी हैं रियल एस्टेट से संबंध एपेक्स ग्रुप के चेयरमैन अतुल गुप्ता

    adminBy adminMay 7, 2026Updated:May 7, 2026No Comments17 Views
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn WhatsApp Reddit Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    मेरठ, 07 मई (दैनिक केसर खुशबू टाईम्स)। फलां व्यक्ति ने बहुत तरक्की की है अपने मां-बाप और शहर का नाम रोशन किया है उसकी प्रगति को देखकर सीना चौड़ा हो जाता है जैसे शब्दों का उच्चारण करते हुए अनेक विद्धान और अभिभावक तथा प्रेरणास्रोत व्यक्ति, नौजवानों आदि से ऐसे अनुरोध अकेले में दी जाने वाली सलाह और मंचों से संबोधन में खूब करते सुने और देखे जाते हैं लेकिन बहुत कम लोग इस बात का मनन करते हैं या जानते हैं कि जो व्यक्ति आज विभिन्न क्षेत्रों में शीर्ष पर है और जिनसे प्रेरणा लेकर आगे बढ़ने की सीख हम अपने बच्चों आदि को देते हैं उन्होंने वहां तक पहुंचने में कितने संघर्ष और कठिन मार्ग तय किया होगा कि वह आज दुर्लभ मार्ग पर चलकर शीर्ष पर है कि नागरिक उनकी प्रशंसा करते हुए उनके दिखाये मार्ग पर चलने हेतु अपने बच्चों को प्रेरित करते हैं।

    फिर भी ग्रामीण कहावत गुदरीयों के लाल कभी छुपते नहीं और फटे हाल गुर्बत में जीने वाले अपनी मंजिल प्राप्त करने से रूकते नहीं चाहे कितनी ही और कैसी भी बाधाएं सामने क्यों न आयें। ऐसे आदर्श व्यक्तित्व के सफल व्यक्तियों की समाज में कमी नहीं है अगर खुले मन से समीक्षा की जाये तो हर क्षेत्र में दो-चार व्यक्ति ऐसे जरूर मिल जाते हैं जिनकी कार्य और सोच औरों को प्रेरणा देने में सक्षम होती है। प्रिय पाठक जानते हैं कि वैज्ञानिक ऑस्टीन की काबिलियत का लोहा हर सफल व्यक्ति मानता है और उन्हें आदर भी देता है एक बार जब वह भारत आये तो उनका संबोधन सुनने हेतु हमारे यहां के वीवीआईपी लोग भी पहुंचे और उन्हें सम्मान भी दिया। अब बात अगर हम अपने स्वतंत्रता संग्राम और धार्मिक और जागरूकता की दृष्टि से शीर्ष पर विराजमान अपने जनपद मेरठ को देखें तो हमारे यहां भी गुदरियों का एक ऐसा लाल रियल एस्टेट में सक्रिय एपेक्स ग्रुप के चेयरमैन अतुल गुप्ता के रूप में मौजूद है जिसकी आज हर क्षेत्र का काबिल व्यक्ति प्रशंसा भी करता है और उदाहरण भी देता है।

    मैंने देखा है लाला के बाजार निवासी एक सामान्य परिवार से संबंध भाई अतुल गुप्ता जी के द्वारा अपने जीवन में तमाम तरह के संघर्ष और काम किये और जैसा लोग कहते हैं कि वह ईमानदारी से आगे बढ़े बीच में एक ऐसी घटना घटी जो बड़े से बड़े जिवट व्यक्ति तो भी तोड़कर रख देती है लेकिन जैसा मैंने देखा कुछ दशक पूर्व अच्छे खासे चलने भागदौड़ और टहलने वाले अतुल भाई के जब रीढ़ की हड्डी में गोली लगी तो तमाम लोग कहते थे कि बहुत बुरा हुआ अब काम कैसे करेंगे लेकिन परिस्थितियों के विपरीत अपने आत्मबल और सच्ची लगन और जीवटपन भगवान के आशीर्वाद और सच्चे सहयोगियों और अपने परिवार के सदस्यों के सहयोग से उन्होंने हार नहीं मानी। परिणाम स्वरूप जैसा की नागरिक कहते है कि आज की तारीख में वह रियल एस्टेट के क्षेत्र में सफल व्यक्तियों में शीर्ष पर आसीन व्यापारियों में शामिल हैं। आये दिन मकान-दुकान और जमीन चाहने वालों और इस व्यवसाय में लगे लोगों के श्रीमुख से यह बात खुले रूप में सुनने को मिलती है कि अतुल गुप्ता व्यापार के मामले में सर्वगुण सम्पन्न और सिद्धांतों पर चलने वाले व्यक्ति हैं उनके द्वारा अपने किसी भी उपभोक्ता तो कभी भी कोई नुकसान पहुंचाया और पहुंचने दिया जाता और अगर किसी कारणवश कोई कठिनाई या विवाद किसी के भी कारण उत्पन्न होता है तो उसका समाधान निकालने के साथ-साथ वह और अपने मिलने वालों रिश्तेदारों और सहयोगी व्यापारियों की समस्याओं को मिनटों में सुलझाने में सफल रहते हैं।

    सुप्रीम कोर्ट के अधिवक्ता जाने माने स्वतंत्र पत्रकार और एक व्यापारी और कानून से संबंध परिवार से जुड़े स्पष्टवादी डा0 संजय गुप्ता हमेशा कहा करते है कि अतुल भाई तो वाकई में मानवीय दृष्टिकोण से प्रेरणास्रोत हैं आरकेबी फाउंडेशन के संस्थापक अध्यक्ष दैनिक केसर खुशबू टाईम्स के सम्पादक वरिष्ठ पत्रकार रवि कुमार बिश्नोई जिनका जीवन भी अतुल गुप्ता जी जैसे संघर्षों से निखरकर आगे बढ़ा है उनका भी कहना होता है कि अतुल भाई वाकई में समाज के लिए एक प्रेरणा हैं और सबसे अच्छी बात है कि वह जरूरतमंदों की समयानुसार अगर कठिनाई सही है तो उसमें मदद करने के लिए भी आगे रहते हैं। पूर्व में केन्द्र सरकार की समाज कल्याण से संबंध मंत्रालय की राष्ट्रीय दिव्यांग समिति के सदस्य रहे फिर दोबारा बनने में उत्साह नहीं दिखाया क्योंकि उनका कहना है कि अगर समाज की सच्चेमन से सेवा करते रहों और भगवान के दिये उपहार से सबके लिए सेवाभाव का दृष्टिकोण रखा जाये तो वह आपको मानसिक संतुष्टि प्रदान करता है वह किसी मामले में नहीं मिलती जहां तक प्रतिष्ठा का मामला है तो कोई सा भी समाज हो दल हो सब उन्हें मानते हैं और उनका सम्मान भी करते हैं वर्तमान सत्तधारी दल और संघ परिवार के काफी निकट हैं इसका अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि दुनिया के अपने समकक्ष व्यक्तियों में सबसे ज्यादा लोकप्रिय हमारे देश के प्रधानमंत्री जब मेरठ आये तो सबसे पहला गुलदस्ता मंच पर उन्हें भेंट कर श्री अतुल गुप्ता ने उनसे आशीर्वाद लिया। पूर्व में बागपत रोड स्थित विद्यानॉलिज पार्क और वर्तमान में विद्या यूनिवर्सिटी में संघ समागम में जब मोहन भागवत जी आये तो उन्होंने भी श्री अतुल गुप्ता से बड़ी आत्मीयता से काफी बातचीत की और उनके विचारों को सराहा ऐसी हम सबके लिए कई प्रकार से आदर्श व्यक्तित्व के स्वामी अतुल गुप्ता और उनके बारे में जितना कहा जाये वह कम ही होगा।
    (भावनात्मक प्रस्तुतिः- अंकित बिश्नोई सोशल मीडिया एसोसिएशन एसएमए के संस्थापक राष्ट्रीय महामंत्री व मजीठिया बोर्ड यूपी के पूर्व सदस्य संपादक पत्रकार)

    sampadkiya tazza khabar tazza khabar in hindi
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
    admin

    Related Posts

    आज से शुरू हुई जनगणना, मोबाइल से खुद भर सकेंगे जानकारी, 22 मई से घर-घर पहुंचेंगे प्रगणक

    May 7, 2026

    भारत में Acer का नया टैबलेट हुआ लॉन्च, कीमत- 25,499 रुपये

    May 7, 2026

    सदाशिव ध्यूंसर महादेव मंदिर में पांडवों ने गुजारा था कुछ समय

    May 7, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    © 2026 Tazza khabar. All Rights Reserved.
    • Our Staff
    • Advertise

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.