Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • अंकित शर्मा हत्याकांड: ताहिर हुसैन समेत अदनान-जावेद-नाजिम और कासिम को भी उम्रकैद
    • प्रबल हत्याकांड में कारोबारी बाप-बेटे समेत 7 को उमक्रैद, बेटी से बात करने पर हत्या की थी, सदमे में माता-पिता की मौत
    • शांति से कांवड़ मेला संपन्न कराना महत्वपूर्ण है लेकिन व्यवस्थाओं के नाम पर नागरिकों का अपमान और घरों में कैद करने की कोशिश सही नहीं, मेरठ से बाहर के शिवभक्तों को कांवड़ मार्ग से भेजा जाए
    • भाई यह हिंदुस्तान है पाकिस्तान नहीं, केसरिया रंग पर विवाद क्यों
    • निर्वाचन आयुक्तों की नियुक्ति से सीजेआई को बाहर क्यों रखा
    • बंगाल के बर्धमान में जैश का संदिग्ध आतंकी गिरफ्तार, सीएम शुभेंदु पर हमले की साजिश
    • कांवड़ यात्रा : 11 अगस्त तक भारी वाहनों का प्रवेश रहेगा बंद, ईस्टर्न पेरिफेरल होकर निकलेंगे वाहन
    • कोर्ट का आदेश लेकर पहुंची महिला, ससुरालियों ने नहीं दी एंट्री
    Facebook Instagram X (Twitter) YouTube
    tazzakhabar.comtazzakhabar.com
    Demo
    • न्यूज़
    • लेटेस्ट
    • देश
    • मौसम
    • स्पोर्ट्स
    • सेहत
    • टेक्नोलॉजी
    • एंटरटेनमेंट
    • ऑटो
    • चुनाव
    tazzakhabar.comtazzakhabar.com
    Home»न्यूज़»10वीं पास छात्र कर सकेंगे सभी ट्रेड में आवेदन
    न्यूज़

    10वीं पास छात्र कर सकेंगे सभी ट्रेड में आवेदन

    websitemarketing2019@gmail.comBy websitemarketing2019@gmail.comMay 9, 2026No Comments3 Views
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn WhatsApp Reddit Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    लखनऊ, 09 मई (ता)। प्रदेश की 3300 से अधिक राजकीय, निजी व पीपीपी मॉडल की आईटीआई में नए सत्र की प्रवेश प्रक्रिया जल्द शुरू होगी। व्यावसायिक शिक्षा एवं कौशल विकास विभाग प्रवेश नियमों में व्यापक बदलाव कर रहा है। इसके तहत 10वीं पास छात्र अब किसी भी ट्रेड के लिए आवेदन कर सकेंगे, जो पहले संभव नहीं था।
    अब तक 8वीं व 10वीं पास छात्रों के लिए अलग-अलग ट्रेड निर्धारित थे। 8वीं पास छात्र सभी ट्रेड में आवेदन करते थे, लेकिन 10वीं पास के लिए यह सुविधा नहीं थी। विभाग ने यह व्यवस्था समाप्त कर दी है। अब 8वीं व 10वीं पास दोनों ही छात्र सभी ट्रेड में प्रवेश के लिए आवेदन कर सकेंगे।
    आवेदन के समय उन्हें अपनी कक्षा में प्राप्त नंबर अपलोड करने होंगे। इन नंबरों के आधार पर विभाग मेरिट सूची तैयार करेगा। छात्रों को मेरिट के अनुसार ही सीटें आवंटित की जाएंगी। अभ्यर्थी एक से अधिक ट्रेड के लिए भी आवेदन कर सकेंगे, जिससे उन्हें बेहतर विकल्प मिल सकें। वह अपनी वर्तमान आवंटित सीट पर भी प्रवेश ले सकेगा
    पहले चरण में मिली सीट पर अभ्यर्थी आगे की प्रक्रिया पूरी करेंगे। विभाग के प्रस्ताव के अनुसार, यदि कोई अभ्यर्थी 8वीं व 10वीं शैक्षिक योग्यता वाली ट्रेड में प्रवेश के लिए आवेदन करता है और उसे दोनों में सीट मिल जाती है, तो वह जिस आईटीआई व ट्रेड में पहले प्रवेश लेगा, उसी में वह दूसरे, तीसरे व आगे की चरण की प्रवेश प्रक्रिया पूरी करेगा। इसी के अनुसार उसकी सीट अपग्रेड होगी। सीट अपग्रेड करनी है या नहीं, यह निर्णय छात्र का होगा। वह अपनी वर्तमान आवंटित सीट पर भी प्रवेश ले सकेगा।
    राज्य व्यावसायिक प्रशिक्षण परिषद के प्रस्ताव के अनुसार, राजकीय, निजी व पीपीपी मॉडल की आईटीआई के लिए कक्षा 8 व 10 की योग्यता के आधार पर अलग-अलग मेरिट तैयार की जाएगी। ट्रेडवार सीटों का आवंटन किया जाएगा। यदि किसी अभ्यर्थी को राजकीय व निजी दोनों में प्रवेश का अवसर मिलता है, तो वह जिस आईटीआई में पहले प्रवेश लेगा, वहीं उसकी प्रवेश प्रक्रिया पूरी होगी। दूसरी आईटीआई में उसका चयन स्वतः निरस्त हो जाएगा।

    10th-pass students will be able to apply for all trades. education lucknow tazza khabar tazza khabar in hindi Uttar Pradesh
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
    websitemarketing2019@gmail.com
    • Website

    Related Posts

    अंकित शर्मा हत्याकांड: ताहिर हुसैन समेत अदनान-जावेद-नाजिम और कासिम को भी उम्रकैद

    July 31, 2026

    प्रबल हत्याकांड में कारोबारी बाप-बेटे समेत 7 को उमक्रैद, बेटी से बात करने पर हत्या की थी, सदमे में माता-पिता की मौत

    July 31, 2026

    शांति से कांवड़ मेला संपन्न कराना महत्वपूर्ण है लेकिन व्यवस्थाओं के नाम पर नागरिकों का अपमान और घरों में कैद करने की कोशिश सही नहीं, मेरठ से बाहर के शिवभक्तों को कांवड़ मार्ग से भेजा जाए

    July 31, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    © 2026 Tazza khabar. All Rights Reserved.
    • Our Staff
    • Advertise

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.