मेरठ, 09 मई (प्र)। पंजाबी कल्याण संस्था पल्लवपुरम की ओर से आगामी 16 मई यानी शनिवार को बैसाखी पारिवारिक मिलन समारोह का भव्य आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम पल्लवपुरम फेस-वन स्थित एमएमए मैनेजमेंट हाउस में आयोजित होगा। समारोह को लेकर संस्था पदाधिकारियों में उत्साह का माहौल है और तैयारियां तेजी से चल रही हैं। संस्था पदाधिकारियों ने बताया कि कार्यक्रम का उद्देश्य पंजाबी समाज सहित क्षेत्र के लोगों को एक मंच पर जोड़ना, पारिवारिक एकता को मजबूत करना तथा सांस्कृतिक परंपराओं को बढ़ावा देना है। समारोह में सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के साथ सामाजिक सौहार्द का संदेश भी दिया जाएगा। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में सांसद डॉ. राजकुमार सांगवान, राज्यसभा सांसद कांता कर्दम, कैंट विधायक अमित अग्रवाल एवं मेरठ महापौर हरिकांत अहलूवालिया शामिल होंगे। इसके अलावा क्षेत्र के प्रबुद्ध नागरिक, समाजसेवी एवं बड़ी संख्या में लोग कार्यक्रम में मौजूद रहेंगे। गत दिवस पल्लवपुरम फेज-वन में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान संस्था के अध्यक्ष सुधीर चंद्र मेहरा, सचिव राजीव तलवार एवं पूर्व अध्यक्ष सुशील बस्सी और पवन छाबड़ा ने संयुक्त रूप से जानकारी देते हुए बताया कि संस्था लगातार सामाजिक एवं सांस्कृतिक गतिविधियों के माध्यम से समाज को जोड़ने का कार्य कर रही है। उन्होंने क्षेत्रवासियों एवं समाज के लोगों से अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर कार्यक्रम को सफल बनाने की अपील की है।
Trending
- मुख्यमंत्री जी अभी हजारो हेक्टेयर भूमि और कब्जा मुक्त हो सकती है अफसर शिकायतों का कर रहे हैं फर्जी निस्तारण ढूंढने से भी खेती व कृषि की जमीन
- बाईपास पर एक नामी कंपनी के स्टोर की चर्चा, रेडिसन ब्लू संगरीला द ललिता अशोका जैसे होटलों और नामचीन कंपनियों के सेल्स
- कच्ची कॉलोनियां काटकर और अवैध निर्माण करने तथा सरकारी जमीन घेरकर बेचने वालों के खिलाफ देशभर में चलेगा बुल्डोजर सुविधा शुल्क लेने वाले भी बचा नहीं पाएंगे
- पत्रकारों के साथ जो जनप्रतिनिधि करते थे अब युवाओं के साथ कर रहे हैं
- छोटा हसनपुर से सिसौली तक भाजपा ने निकाली तिरंगा यात्रा
- प्रो. उषा सिंह मेजर पद पर हुईं पदोन्नत
- दीपके का ऐलान, जंतर-मंतर पार्ट 2 जल्द
- रक्षाबंधन पर परिवहन निगम छह दिन अतिरिक्त बसों का संचालन करेगा

