मुजफ्फरनगर, 09 मई (ता)। विश्व रेड क्रॉस दिवस पर नगर क्षेत्र के कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालय में मानवता में एकता थीम पर कार्यक्रम का आयोजन हुआ। इसमें समाजसेवा और मानवता के लिए समर्पित आठ स्वयं सेवी महिलाओं को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम संयोजक बाल कल्याण समिति के सदस्य डॉ. राजीव कुमार बताया कि अंतरराष्ट्रीय रेड क्रॉस आंदोलन के संस्थापक सर जीन हेनरी ने ड्यूनेंट की जयंती पर इस कार्यक्रम का आयोजन किया। इसमें दीपाली कौशिक, विनोद चौहान, प्रेमबाला, रजनी तनेजा, सोनिया सिंह, रुचि शर्मा, शिल्पा और पूनम को सम्मानित किया गया। इन महिलाओं को समाज में सेवा, सहयोग और जनकल्याण की भावना ने सभी को प्रेरित किया। कार्यक्रम में समाजसेवी होतीलाल शर्मा और सेवानिवृत्त अधिकारी कुसुम वर्मा ने महिलाओं को सम्मानित किया।
और दूसरी तरफ विश्व रेडक्रॉस दिवस पर 44 लोगों ने रक्तदान किया। इस दौरान विभिन्न सेवा एवं जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए। जिला चिकित्सालय स्थित रेडक्रॉस भवन में गोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत अंतरराष्ट्रीय रेडक्रॉस आंदोलन के संस्थापक हेनरी ड्यूनेट के चित्र पर माल्यार्पण एवं पुष्पांजलि अर्पित कर की गई। ब्लड बैंक में 33 लोगों ने रक्तदान किया। जबकि चिल्ड्रन एकेडमी सीनियर सेकेंडरी स्कूल में 11 यूनिट रक्तदान किया गया। रेडक्रॉस सोसायटी के अध्यक्ष डॉ. अशोक अरोरा ने जरूरतमंदों को रक्त उपलब्ध कराने तथा आपदा के समय राहत कार्यों में रेडक्रॉस की भूमिका के बारे में बताया। इस दौरान आठ से 22 मई तक आयोजित होने वाले रक्तदान पखवाड़े का शुभारंभ किया गया। एसीएमओ डॉ. अशोक कुमार, ब्लड बैंक प्रभारी, डॉ. पीके त्यागी, सुमित्रा देवी, डॉ. एसके अग्रवाल, इंजीनियर सुभाष चंद्र, अंशुमन शर्मा, डॉ. गीतांजलि वर्मा शामिल रहे।
Trending
- अक्षय कुमार बने खूंखार विलेन, सैफ अली खान नेत्रहीन; ‘हैवान’ के टीजर में दिखा खौफनाक माहौल
- सीसीटीवी कैमरों पर गोबर पोता, लाखों के जेवर और नकदी चोरी, हत्या की रंजिश में वारदात की आशंका
- तेल के सौदागरों से दोस्ती फिर भी हंगामा, पाकिस्तान में 15 अगस्त से बंद हो सकते हैं पेट्रोल पंप
- लिसाड़ीगेट में मकान की छत गिरने से महिला की मौत, बेटी और नातिन की हालत गंभीर; बारिश बनी कारण
- उत्तराखंड: प्रदेश में एक माह में मात्र एक फीसदी मदरसों ने ली मान्यता, प्राधिकरण को सौंपी गई जांच रिपोर्ट
- चेन्नई एयरपोर्ट पर फुल इमरजेंसी: कोलकाता से आ रहे इंडिगो विमान के इंजन में खराबी, बाल-बाल बचे 224 यात्री
- बिहार में 17 अगस्त से जमीन-फ्लैट की रजिस्ट्री होगी पेपरलेस, डीड से स्टांप तक पूरा काम ऑनलाइन
- हिमाचल के सोलन में NH-205 पर भूस्खलन, कार पर गिरी चट्टान; एक की मौत और दो घायल

