Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • माता वैष्णो देवी मार्ग पर बड़ा हादसा, अनियंत्रित होकर पलटी CSSF की मैटाडोर; 14 जवान घायल
    • UP में बेटियों की पढ़ाई हुई सस्ती, स्कूल-कॉलेज में पढ़ने वाली एक परिवार की दूसरी बेटी की फीस होगी माफ
    • मेरठ में प्रशासन अलर्ट मोड पर; नियम तोड़ने पर 93 हजार लाइसेंस और Registration Cancellation की संस्तुति
    • मेरठ में 13 कोचिंग सेंटर और लाइब्रेरी सील, संचालक बोले- बिना नोटिस कार्रवाई गलत; होटल भी रडार पर
    • केएमपी पर ईंटों से भरे ट्रक से टकराई कार, मेरठ के दंपती और उनकी बेटी की मौत, भांजे की हालत गंभीर
    • हिमाचल के दुर्गम गांव बड़ा भंगाल तक पहुंचेगी सड़क, महिलाओं को 1500 रुपये सहित CM सुक्खू के बड़े एलान
    • समलैंगिक संबंधों के बारे में सरकार ले निर्णय लंबित मामलों का हो निस्तारण
    • पासपोर्ट को माना जाए नागरिकता का सबूत
    Facebook Instagram X (Twitter) YouTube
    tazzakhabar.comtazzakhabar.com
    Demo
    • न्यूज़
    • लेटेस्ट
    • देश
    • मौसम
    • स्पोर्ट्स
    • सेहत
    • टेक्नोलॉजी
    • एंटरटेनमेंट
    • ऑटो
    • चुनाव
    tazzakhabar.comtazzakhabar.com
    Home»देश»लिसाड़ी गेट थाने पर ‘दलालों का प्रवेश प्रतिबंध’ का नोटिस चस्पा
    देश

    लिसाड़ी गेट थाने पर ‘दलालों का प्रवेश प्रतिबंध’ का नोटिस चस्पा

    adminBy adminMay 12, 2026No Comments26 Views
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn WhatsApp Reddit Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    मेरठ 12 मई (प्र)। ऊंचा सद्दीक नगर में पैंठ में कपड़ा बेचने वाले युवक की गोली मारकर हत्या करने के आरोपी को पुलिस एनकाउंटर से बचाने की एवज में 75 हजार रुपये दलालों द्वारा आरोपी पक्ष से लिए जाने की चर्चाएं हैं। एसएसपी ने मामले का संज्ञान लेते हुए जांच बैठा दी। साथ ही, थाना प्रभारी की ओर से थाने के गेट पर थाना परिसर में दलालों का आना सख्त मना है’ का नोटिस चस्पा कर दिया गया है। इस दलालों में खलबली मची हुई है।

    लिसाड़ी गेट थाना क्षेत्र के ऊंचा सद्दीक नगर निवासी अमन कुरैशी लालकुर्ती पैठ में ठेली कपड़े बेचता था। दो मई की रात में दो युवकों ने घर से बाहर बुलाकर गाली- गलौज करते हुए मारपीट की थी। इसके बाद एक युवक ने अमन को सिर में गोली मार दी थी। गंभीर हालत में उसको आनंद हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था। फिर, मेडिकल कालेज रेफर कर दिया था, जहां उसकी मृत्यु हो गई थी। थाने पर मृतक के पिता मुन्तियाज ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी।

    पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर नीचा सद्दीक नगर निवासी सूफियान व उसके साथी शमी पहचान की थी। पुलिस ने दोनों को हिरासत में लिया था। इस पर परिजनों को अंदेशा था कि पुलिस सूफियान का एनकाउंटर कर सकती है। सूफियान का एनकाउंटर न हो, इसके लिए उसके परिजनों ने कुछ दलालों से संपर्क किया था। इन दलालों ने एनकाउंटर न होने की गारंटी लेते हुए 75 हजार रुपये वसूल लिए थे। लेकिन हत्या में प्रयुक्त पिस्टल बरामदगी के दौरान सूफियान ने पुलिस पर फायर झोंक दिया था। इस पर पुलिस को भी आत्मरक्षार्थं गोली चलानी पड़ी थी जिसमें सूफियान को पैर में गोली लगी थी। सूफियान का हॉफ एनकाउंटर होने पर उसके परिजनों के माध्यम से थाना पुलिस को 75 हजार रुपये दिये जाने की बात बतायी गई। फिर, आला अफसरों तक मामला पहुंचा।

    एसएसपी अविनाश पांडेय के संज्ञान में मामला आया जिस पर उन्होंने मामले को गंभीरता से लिया। इसके बाद एसएसपी ने एसपी सिटी विनायक गोपाल भोंसले को जांच सौंप दी। जांच जारी बतायी गई है। इसी बीच सोमवार को लिसाड़ी गेट थाने पर ‘थाना परिसर में दलालों का आना सख्त मना है’ का नोटिस चस्पा कर दिया गया। थाना प्रभारी की ओर से चस्पा कराए गए नोटिस में स्पष्ट लिखा है कि थाने में यदि कोई भी व्यक्ति किसी काम या किसी के नाम से रुपयों-पैसों या अन्य किसी प्रकार की सुविधा की मांग करता है तो तत्काल थानाध्यक्ष के मोबाइल नंबर 9454403985 पर सूचना दें। जांच के संबंध में जब एसपी सिटी विनायक गोपाल भोंसले से उनके मोबाइल पर संपर्क किया गया, लेकिन उनका पक्ष नहीं मिल सका।

    meerut news meerut report tazza khabar uttar-pradesh news
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
    admin

    Related Posts

    माता वैष्णो देवी मार्ग पर बड़ा हादसा, अनियंत्रित होकर पलटी CSSF की मैटाडोर; 14 जवान घायल

    June 28, 2026

    UP में बेटियों की पढ़ाई हुई सस्ती, स्कूल-कॉलेज में पढ़ने वाली एक परिवार की दूसरी बेटी की फीस होगी माफ

    June 28, 2026

    मेरठ में प्रशासन अलर्ट मोड पर; नियम तोड़ने पर 93 हजार लाइसेंस और Registration Cancellation की संस्तुति

    June 28, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    © 2026 Tazza khabar. All Rights Reserved.
    • Our Staff
    • Advertise

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.