Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • बस टर्मिनल व डिपो मेरठ साउथ और मोदीपुरम स्टेशन के पास बनेंगे
    • राजगढ़ पचोर में पेट्रोल पंप पर लगी भीषण आग, टैंकर समेत 15 बाइक जलकर खाक, 4 कर्मचारियों सहित 13 झुलसे
    • तारीख पर तारीख सिर्फ जजों की गलती नहीं : कोर्ट
    • चारों ओर से होगी एंट्री बेगमपुल स्टेशन पर
    • यूपी के 38 जिलों में तेज आंधी के साथ बारिश का अलर्ट, 60 किमी की स्पीड से चलेगी हवाएं
    • लेखपाल भर्ती के लिए 21 मई को, जिलों की सूची जारी
    • बस अड्डों की जमीन के लिए एनसीआरटीसी से मांगे 100 करोड़, मेरठ साउथ और मोदीपुरम स्टेशन के पास बनेंगे बस टर्मिनल व डिपो
    • लंबे इंतजार के बाद 13 से शुरू होगा मेला नौचंदी, कार्यक्रमों की तिथियां हुईं तय
    Facebook Instagram X (Twitter) YouTube
    tazzakhabar.comtazzakhabar.com
    Demo
    • न्यूज़
    • लेटेस्ट
    • देश
    • मौसम
    • स्पोर्ट्स
    • सेहत
    • टेक्नोलॉजी
    • एंटरटेनमेंट
    • ऑटो
    • चुनाव
    tazzakhabar.comtazzakhabar.com
    Home»देश»यूपी के 38 जिलों में तेज आंधी के साथ बारिश का अलर्ट, 60 किमी की स्पीड से चलेगी हवाएं
    देश

    यूपी के 38 जिलों में तेज आंधी के साथ बारिश का अलर्ट, 60 किमी की स्पीड से चलेगी हवाएं

    adminBy adminMay 12, 2026No Comments12 Views
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn WhatsApp Reddit Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    लखनऊ 12 मई। उत्‍तर प्रदेश में मौसम विभाग ने एक बार फिर भारी बारिश और आंधी का अलर्ट जारी किया है। पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने की वजह से करीब 38 जिलों में मौसम का मिजाज पूरी तरह से बदल सकता है। मौसम विभाग के मुताबिक, कई जिलों में 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की स्‍पीड से हवाएं चलेंगी। इस दौरान बिजली गिरने की भी आशंका है।

    दरअसल पिछले दो-तीन दिनों से मौसम शुष्क होने, आसमान साफ होने और तेज धूप निकलने के कारण लोग गर्मी से बेहाल रहे. प्रदेश में सोमवार को अधिकतम न्यूनतम तापमान में तीन से लेकर 6 डिग्री सेल्सियस तक की वृद्धि दर की गई है. बावजूद इसके अभी भी अधिकतम और न्यूनतम तापमान सामान्य अथवा सामान्य से नीचे चल रहे हैं. वहीं अब धीरे-धीरे तापमान में बढ़ोतरी होने से पारा भी चढ़ते जाएगा.

    मौसम विभाग ने बताया कि बादल गरजने के साथ बिजली भी गिर सकती हैं. साथ ही 60 किमी/ घंटा से तेज हवाएं भी चल सकती हैं. इसके साथ ही श्रावस्ती, बहराइच, लखीमपुर खीरी, सीतापुर, हरदोई, फर्रुखाबाद, कन्नौज, सहारनपुर, शामली, मुजफ्फरनगर, बागपत, मेरठ, गाजियाबाद, हापुड़, गौतम बुद्ध नगर, बुलंदशहर, अलीगढ़, मथुरा, हाथरस, कासगंज, एटा, आगरा, फिरोजाबाद, मैनपुरी, इटावा, औरैया, बिजनौर, अमरोहा, मुरादाबाद, रामपुर, बरेली, पीलीभीत, शाहजहांपुर, संभल, बदायूं, जालौन, झांसी, ललितपुर और आस पास के क्षेत्र में बारिश हो सकती है.

    राजधानी लखनऊ में मंगलवार को आसमान साफ रहेंगे. दोपहर के समय बादलों की आवाजाही हो सकती है.मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार अधिकतम न्यूनतम तापमान में विशेष बदलाव नहीं होगा. अधिकतम तापमान 36 व न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है.

    झांसी, प्रयागराज, वाराणसी और आगरा में अधिकतम तापमान 40 डिग्री के पार चला गया।
    मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि पहाड़ी क्षेत्रों में लगातार हो रहे बदलाव की वजह से मौसम बदल रहा है। कहीं बर्फबारी तो कहीं बारिश और धूप निकलने की वजह से हवाओं का पैटर्न बदल रहा है। उत्‍तराखंड के पहाड़ी क्षेत्रों में हो रहे बदलावों का असर यूपी के मौसम पर भी पड़ रहा है, जिससे दिन और रात के तापमान में उतार-चढ़ाव बना हुआ है।

    मौसम वैज्ञानिक डॉक्टर अतुल सिंह ने बताया कि उत्तर प्रदेश में मंगलवार और बुधवार को गरज चमक के साथ हल्की बारिश हो सकती है. इसके बाद आगामी दिनों में मौसम शुष्क रहेगा अधिकतम तथा न्यूनतम तापमान में वृद्धि दर्ज की जाएगी. हीट वेव चलने की संभावना नहीं है.

    lucknow rain in up tazza khabar tazza khabar in hindi up weather up weather update uttar-pradesh news
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
    admin

    Related Posts

    बस टर्मिनल व डिपो मेरठ साउथ और मोदीपुरम स्टेशन के पास बनेंगे

    May 12, 2026

    राजगढ़ पचोर में पेट्रोल पंप पर लगी भीषण आग, टैंकर समेत 15 बाइक जलकर खाक, 4 कर्मचारियों सहित 13 झुलसे

    May 12, 2026

    तारीख पर तारीख सिर्फ जजों की गलती नहीं : कोर्ट

    May 12, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    © 2026 Tazza khabar. All Rights Reserved.
    • Our Staff
    • Advertise

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.