लखनऊ, 12 मई (ता)। यूपी में लेखपाल भर्ती के लिए 21 मई को होने वाली मुख्य परीक्षा के लिए उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग ने जिलों की सूची जारी कर दी है। परीक्षा का आयोजन 21 मई को पूर्वाह्न 10 बजे से 12 बजे के बीच होगा। अभ्यर्थी आयोग की वेबसाइट upsssc.gov.in पर शुल्क जमा करने के बाद जिलों की अग्रिम सूचना देख सकते हैं।
यह भर्ती अभियान उत्तर प्रदेश की सबसे बड़ी भर्तियों में से एक माना जा रहा है। इस भर्ती प्रक्रिया के तहत कुल 7,994 पदों को भरा जाएगा। परीक्षा 21 मई 2026 को ऑफलाइन मोड में आयोजित की जाएगी। जिलों की सूची जारी होने के बाद अब उम्मीदवार अपनी यात्रा और परीक्षा से जुड़ी तैयारियां पहले से कर सकेंगे। यूपीएसएसएससी ने साफ किया है कि जिलों की सूची केवल परीक्षा शहर और परीक्षा समय की जानकारी देने के लिए जारी की गई है। यह एडमिट कार्ड नहीं है और इसके आधार पर परीक्षा केंद्र में प्रवेश नहीं मिलेगा।
आयोग ने यह व्यवस्था इसलिए की है ताकि उम्मीदवारों को यात्रा और परीक्षा केंद्र तक पहुंचने में किसी प्रकार की परेशानी न हो। विस्तृत परीक्षा केंद्र पते वाला एडमिट कार्ड परीक्षा से करीब 4 से 5 दिन पहले जारी किया जाएगा।
3.67 लाख अभ्यर्थी शॉर्ट लिस्ट
बता दें कि प्रारंभिक अहर्ता परीक्षा (पीईटी) 2025 की मेरिट के आधार पर लिखित परीक्षा के लिए 3.67 लाख अभ्यर्थी शॉर्ट लिस्ट किए गए हैं। इस तरह एक पद के लिए 46 दावेदार होंगे। आयोग ने लिखित परीक्षा के लिए पाठ्यक्रम भी जारी किया है।
100 नंबर की 2 घंटे की बहुविकल्पीय सवालों पर आधारित परीक्षा होगी। इसमें गणित की जगह डाटा इंटरप्रिटेशन को शामिल किया गया है। इससे जुड़े लगभग 10 सवाल होंगे। कंप्यूटर और सूचना प्रौद्योगिकी को भी सिलेबस में शामिल किया गया है। पहले यह नहीं था। परीक्षा में माइनस मार्किंग भी होगी।
Trending
- अक्षय कुमार बने खूंखार विलेन, सैफ अली खान नेत्रहीन; ‘हैवान’ के टीजर में दिखा खौफनाक माहौल
- सीसीटीवी कैमरों पर गोबर पोता, लाखों के जेवर और नकदी चोरी, हत्या की रंजिश में वारदात की आशंका
- तेल के सौदागरों से दोस्ती फिर भी हंगामा, पाकिस्तान में 15 अगस्त से बंद हो सकते हैं पेट्रोल पंप
- लिसाड़ीगेट में मकान की छत गिरने से महिला की मौत, बेटी और नातिन की हालत गंभीर; बारिश बनी कारण
- उत्तराखंड: प्रदेश में एक माह में मात्र एक फीसदी मदरसों ने ली मान्यता, प्राधिकरण को सौंपी गई जांच रिपोर्ट
- चेन्नई एयरपोर्ट पर फुल इमरजेंसी: कोलकाता से आ रहे इंडिगो विमान के इंजन में खराबी, बाल-बाल बचे 224 यात्री
- बिहार में 17 अगस्त से जमीन-फ्लैट की रजिस्ट्री होगी पेपरलेस, डीड से स्टांप तक पूरा काम ऑनलाइन
- हिमाचल के सोलन में NH-205 पर भूस्खलन, कार पर गिरी चट्टान; एक की मौत और दो घायल

