मेरठ, 12 मई (दैनिक केसर खुशबू टाईम्स)। शहर में जब प्रमुख स्वादिष्ठ खाद्य पदार्थों की बिक्री के स्थान और मिठाई की दुकानों की चर्चा होती है तो सदर घंटाघर पर पिछले कई दशक से संचालित चस्का फूड जो पूर्व कांग्रेस नेता मिलनसार प्रवृत्ति के गिरिश सोती के नाम से संचालित है उसका भी नाम लिया जाता है। मगर पता नहीं होटल के लिए जमीन बढ़ाने या किसी की नजर लग जाने से आजकल चस्का फूड सरकारी जमीन घेरकर अवैध निर्माण के लिए खूब चर्चाओं में है। इस संदर्भ में एक वायरल खबर के अनुसार यहां छोटी सी जगह में चस्का…
Author: admin
लखनऊ, 12 मई (ता)। बहुजन समाज पार्टी (बसपा) अध्यक्ष मायावती ने उत्तर प्रदेश में गत दिवस हुये मंत्रिमंडल विस्तार को लेकर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि मंत्रिमंडल का घटाना-बढ़ाना और विस्तार सत्तारूढ़ दल का आंतरिक राजनीतिक विषय होता है, इसलिए इस पर ज्यादा टिप्पणी करना उचित नहीं है लेकिन इसका असर आमजन, खासकर गरीबों, मजदूरों, किसानों, युवाओं और महिलाओं के जीवन पर सकारात्मक रूप से दिखना चाहिए।बसपा प्रमुख ने गत दिवस एक्स पर लिखा कि सरकार और मंत्रियों के कामकाज में समाज के हर वर्ग, विशेषकर कमजोर तबकों की जान-माल और मजहब की सुरक्षा सुनिश्चित होती दिखाई देनी चाहिए। यदि…
उत्तरी भारत का प्रसिद्ध गंगा जमुनी तहजीब और भाईचारे का प्रतीक मेला नौचंदी देर से ही सही शुरू होने का समय शायद आ गया है। क्योंकि रोज रोज तारीख घोषित करने वालों का कहना है कि कल से शुरू होगा नौचंदी मेला। मेरठ के प्रभारी मंत्री धर्मपाल सिंह 13 को करेंगे शुभारम्भ। अगर उद्घाटन और शुभारम्भ में कोई फर्क नहीं है तो शायद इस ऐतिहासिक मेले का पहली बार दो बार में शुभारम्भ होगा क्योंकि परंपरागत रूप से यह मेला होली से एक रविवार छोड़कर दूसरे को हमेशा मेरठ मंडलायुक्त द्वारा उसका उद्घाटन होता रहा है वह बात दूसरी है…
नई दिल्ली, 12 मई (ता)। सुप्रीम कोर्ट ने गत दिवस एक मामले की सुनवाई के दौरान याचिकाकर्ता को आड़े हाथों लिया। CJI सूर्यकांत की अगुवाई वाली पीठ ने हिंदू मैरिज एक्ट की एक धारा को चुनौती देने वाले छात्र को फटकार लगाते हुए कहा कि जनहित याचिकाओं का इस्तेमाल निजी दुश्मनी निकालने में नहीं होना चाहिए। CJI ने उसे जुर्माना लगाने की चेतावनी भी दी। इससे पहले लॉ के एक स्टूडेंट जितेंद्र सिंह ने SC में याचिका दायर कर हिंदू मैरिज एक्ट के उस प्रावधान की संवैधानिक वैधता को चुनौती दी गई थी, जिसके तहत सिर्फ पत्नी को तलाक मांगने…
नई दिल्ली, 12 मई (ता)। केंद्र सरकार ने गत दिवस घोषणा की कि ‘महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी अधिनियम’ (मनरेगा) के स्थान पर नया ‘विकसित भारत-रोजगार और आजीविका के लिए गारंटी मिशन (ग्रामीण) (वीबी-जी राम जी) अधिनियम एक जुलाई से पूरे देश में लागू हो जाएगा। इसमें कहा गया है कि नए अधिनियम में एक नया ढांचा होगा जो ग्रामीण परिवारों को 125 दिनों का वैधानिक वैतनिक रोजगार देने का वादा करता है। ग्रामीण विकास मंत्रालय ने एक बयान में इसे भारत की ग्रामीण विकास संरचना में एक ‘ऐतिहासिक परिवर्तन’ बताया है, जो ‘विकसित भारत 2047’ की परिकल्पना के…
लखनऊ 12 मई। शराब पीकर वाहन चलाने वालों पर कानूनी कार्रवाई करने के डीजीपी राजीव कृष्ण के निर्देश पर यातायात निदेशालय ने शनिवार और रविवार को पूरे प्रदेश में संयुक्त अभियान चलाया। इसमें कुल 69,683 वाहनों की जांच की गई। शराब पीकर वाहन चलाने वाले 2,654 चालकों का चालान करने के साथ करीब 2.65 करोड़ का जुर्माना वसूला गया। दरअसल, पिछले वर्षों के सड़क दुर्घटना आंकड़ों के विश्लेषण से स्पष्ट हुआ कि वर्ष 2023 में 8.61 फीसदी दुर्घटनाएं शराब पीकर वाहन चलाने की वजह से हुई थीं। वर्ष 2024 में यह आंकड़ा 6.05 फीसदी और 2025 में 3.51 फीसदी रहा।…
नई दिल्ली 12 मई। सुप्रीम कोर्ट ने सोमवार को मद्रास हाईकोर्ट के उस आदेश में हस्तक्षेप करने से इनकार कर दिया, जिसमें तमिलनाडु के पूर्व बिजली मंत्री वी. सेथिल बालाजी के कार्यकाल के दौरान 2021 से 2023 के बीच किए गए ट्रांसफार्मर खरीद में कथित तौर पर 397 करोड़ रुपए की अनियमितताओं की सीबीआई जांच का दिया गया था। जस्टिस विक्रम नाथ और जस्टिस संदीप मेहता की बेंच ने मद्रास हाईकोर्ट के सीबीआई जांच के आदेश को चुनौती देने वाली तमिलनाडु जनरेशन एंड डिस्ट्रीब्यूशन कॉपोर्रेशन के वित्तीय नियंत्रक वी कासी द्वारा दायर विशेष अनुमति याचिका (एसएलपी) को खारिज कर दिया।…
नई दिल्ली, 12 मई (ता)। केंद्र सरकार ने गत दिवस घोषणा की कि ‘महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी अधिनियम’ (मनरेगा) के स्थान पर नया ‘विकसित भारत-रोजगार और आजीविका के लिए गारंटी मिशन (ग्रामीण) (वीबी-जी राम जी) अधिनियम एक जुलाई से पूरे देश में लागू हो जाएगा। इसमें कहा गया है कि नए अधिनियम में एक नया ढांचा होगा जो ग्रामीण परिवारों को 125 दिनों का वैधानिक वैतनिक रोजगार देने का वादा करता है। ग्रामीण विकास मंत्रालय ने एक बयान में इसे भारत की ग्रामीण विकास संरचना में एक ‘ऐतिहासिक परिवर्तन’ बताया है, जो ‘विकसित भारत 2047’ की परिकल्पना के…
मेरठ, 12 मई (प्र)। अतिथि मथुरा से आए जिला सचिव बीएसएनएल के सेवानिवृत्त डीएस पाल ने सभी वरिष्ठ पेंशनर्स का कर्मचारियों के संगठन आल इंडिया स्वागत किया। कार्यक्रम में मुख्य रूप बीएसएनएल पेंशनर्स वेलफेयर से मार्गदर्शक मंडल के सदस्यों को एसोसिएशन द्वारा बांबे बाजार स्थित सम्मानित किया गया। इसमें चौंबर आफ कामर्स में सम्मान सेवानिवृत्त कर्मचारी नरेश चंद गुप्ता, समारोह आयोजित किया गया। मुख्य वीएम सिंह, भारत भूषण, सुंदरदास, आरपी कुरील, गोपाल सिंह, शहाबुद्दीन, चमनलाल, राजेंद्र प्रसाद त्यागी शामिल रहे। मार्गदर्शक मंडल के वरिष्ठ सदस्य परिमंडल अध्यक्ष चंद्रमोहन शर्मा ने अभिनंदन उदबोधन किया। परिमंडल सचिव कैलाश गौतम ने सभी का…
मेरठ, 12 मई (प्र)। डाक विभाग में पार्सल स्पीड पोस्ट आर्टिकल को समय से पहुंचाने के लिए डिलीवरी में व्यवस्थागत परिवर्तन किया है। इसके अंतर्गत मेरठ से बाहर जाने वाले सभी आर्टिकल या पार्सल अब अपने अपने गंतव्य के लिए अलग-अलग भेजे जाएंगे। इससे पहले यह व्यवस्था सामूहिक रूप से गाजियाबाद भेजने के लिए होती थी। इसका अर्थ यह है कि मेरठ से बाहर जाने वाले सभी पार्सल को एक साथ गाजियाबाद आरएमएस (रेलवे मेल सर्विस) भेजा जाता था। वहां पर गाजियाबाद हब में सभी स्टेशनों के बाक्स या पैकेट छंटाई कर अलग-अलग रूट पर निकाले जाते थे ।इसी व्यवस्था…
