नई दिल्ली, 13 मई (ता)। दस महाविद्याओं में से एक, देवी छिन्नमस्ता तंत्र साधना में विशेष स्थान रखती हैं, जिनसे संबंधित कथा देवीभागवत पुराण में वर्णित है। स्वयं भगवान परशुराम भी श्री छिन्नमस्ता विद्या की उपासना किया करते थे। आइए जानते हैं माता के अलौकिक स्वरूप और उनके प्राकट्य से जुड़ी पौराणिक कथा के बारे में।माता का स्वरूप अत्यंत रौद्र होने के साथ-साथ त्याग और करुणा का भी प्रतीक है। माता ने अपने बाएं हाथ में स्वयं का ही कटा हुआ मस्तक धारण किया हुआ है। उनके कटे हुए धड़ से रक्त की तीन तेज धाराएं निकल रही हैं।इनमें से…
Author: admin
मथुरा, 13 मई (ता)। ब्रज की ऐतिहासिक धरोहरों को सहेजने की दिशा में राज्य पुरातत्व सर्वेक्षण ने एक बड़ा कदम उठाया है। यमुना किनारे स्थित द्वापरयुगीन इतिहास के साक्षी कंस किला की जल्द ही कायाकल्प होने जा रही है। विभाग ने इस प्राचीन किले को संरक्षित कर इसे एक प्रमुख पर्यटन स्थल के रूप में विकसित करने की योजना तैयार की है। पर्यटन मंत्री जयवीर सिंह ने इसकी घोषणा भी की है।राज्य पुरातत्व विभाग प्रदेश के 40 स्मारकों, पुरातत्व स्थलों को संरक्षित करने जा रहा है। इसमें मथुरा का कंस किला भी शामिल है। लंबे समय से उपेक्षा का शिकार…
मेरठ, 13 मई (प्र)। जलभराव और बदहाल सफाई व्यवस्था से परेशान ग्रामीणों ने कमिश्नर कार्यालय का घेराव किया। उन्होंने नगर निगम पर नाराजगी व्यक्त करते हुए अधिकारियों से कहा कि उनका विभाग श्नगर निगमश् नहीं, बल्कि ‘नरक निगम’ बन गया है।कमिश्नर कार्यालय के बाहर बड़ी संख्या में ग्रामीण नारेबाजी करते हुए एकत्र हुए। प्रदर्शनकारियों का आरोप था कि उनके इलाके में कई दिनों से जलभराव की गंभीर समस्या बनी हुई है, लेकिन सफाई के नाम पर कोई ठोस कार्रवाई नहीं की जा रही है। गुस्साए ग्रामीणों ने अपर नगर आयुक्त से मुलाकात की। उन्होंने बताया कि बरसात के बाद स्थिति…
प्रयागराज 13 मई। इलाहाबाद हाईकोर्ट ने चेक बाउंस के मामले में महत्वपूर्ण फैसला सुनाया है। कोर्ट ने फैसले में स्पष्ट किया कि यदि कोई चेक संयुक्त बैंक खाते से जारी किया गया है, तो केवल उसी व्यक्ति को उत्तरदायी ठहराया जा सकता है, जिसने उस चेक पर हस्ताक्षर किए हैं।जस्टिस संदीप जैन की पीठ ने यह आदेश गाजियाबाद की मधु सिंह की याचिका पर दिया। मामला वर्ष 2006 में गाजियाबाद के कवि नगर थाने में दर्ज शिकायत से जुड़ा है। शिकायतकर्ता हरिओम पाठक ने राहुल एवं मधु सिंह के खिलाफ धोखाधड़ी और चेक बाउंस के आरोप लगाए थे। शिकायत के…
सहारनपुर 13 मई। दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेस-वे के निर्माण कार्य की गुणवत्ता एक बार फिर सवालों के घेरे में आ गई है. बिहारीगढ़ इलाके में फ्लाईओवर की दीवार दरकने के बाद अब अमानतगढ़ के पास बिहारीगढ़ फ्लाईओवर पर दो जगह सड़क धंस गई है.हाइवे अधिकारियों ने धंसी हुई सड़क को जेसीबी की मदद से तोड़कर सुधार कार्य शुरू कर दिया है. वहीं सुरक्षा की दृष्टि से एक्सप्रेस की दो लाइन को वाहनों के लिए पूरी तरह बंद कर दिया है. जिला अधिकारी अरविंद चौहान ने बताया कि मामला हाइवे अथॉरिटी से जुड़ा है. उन्होंने हाइवे अथॉरिटी अधिकारियों से इस बाबत बात की…
चेन्नई, 13 मई (ता)। तमिलनाडु में नई राजनीति का युग शुरू हो चुका है। विजय ने शपथ लेने के बाद अपना कार्यभार संंभाल लिया। इसी बीच उन्होंने अपने ओएसडी की नियुक्ति भी की। दरअसल उन्होंने इसके लिए किसी सरकारी अफसर को नहीं, बल्कि अपने पारिवारिक ज्योतिषी को चुना है।सरकार की तरफ से एक आधिकारिक आदेश जारी किया गया है। इस सरकारी आदेश के अनुसार, मशहूर ज्योतिषी रिकी राधन पंडित वेट्रिवेल को मुख्यमंत्री सी. जोसेफ विजय का विशेष कार्याधिकारी यानी ओएसडी (राजनीतिक) नियुक्त कर दिया गया है। आदेश में साफ तौर पर लिखा गया है कि ‘थिरु रिकी राधन पंडित वेट्रिवेल…
नई दिल्ली, 13 मई (ता)। अभिनेत्री जैकलीन फर्नांडीस ने कथित ठग सुकेश चंद्रशेखर से जुड़े 200 करोड़ रुपये के धनशोधन मामले में सरकारी गवाह बनने की अपनी याचिका गत दिवस वापस ले ली। यह जानकारी अदालती जानकारों ने दी। फर्नांडीस के वकील ने पुष्टि की कि उन्होंने विशेष न्यायाधीश प्रशांत शर्मा के समक्ष दायर याचिका वापस ले ली है। प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने अभिनेत्री जैकलीन फर्नांडीज की याचिका का विरोध करते हुए गत दिवस कहा था कि आरोपी सुकेश चंद्रशेखर के आपराधिक इतिहास की जानकारी होने के बावजूद वह उसके संपर्क में बनी रही।ईडी ने जैकलीन की याचिका पर अपने…
मुंबई, 13 मई (ता)। बॉलीवुड एक्ट्रेस रकुल प्रीत सिंह इन दिनों अपनी अपकमिंग मूवी ‘पती पत्नी और वो 2’ को लेकर खबरों में बनी हुई हैं। एक्ट्रेस अपनी फिल्म के प्रमोशन में जोरों से जुटी हैं। रकुल की इस फिल्म के रिलीज का फैंस को बेसब्री से इंतजार है। इसी बीच अब रकुल प्रीति अपने एक वीडियो को लेकर विवादों में आ गई हैं। रकुल का ये वायरल वीडियो गिर नेशनल पार्क का है, जहां वो अपनी गाड़ी से उतरकर जंगल में घूमती नजर आईं। रकुल का वीडियो वायरल होते ही नेटिजन्स उन पर वन्यजीव सुरक्षा नियमों का उल्लंघन और…
मेरठ 13 मई (प्र)।मई की शुरुआत के साथ ही आम आदमी की जेब पर एक और मार पड़ी है। डायबिटीज, ब्लड प्रेशर और अन्य रोजमर्रा में इस्तेमाल होने वाली दवाएं 15 से 20 प्रतिशत तक महंगी हो गई हैं। ब्रांडेड के साथ-साथ जेनरिक दवाओं के दाम भी बढ़े हैं। इस बढ़ोतरी का सीधा असर लंबे समय इलाज करा रहे मरीजों पर पड़ रहा है, जिन्हें अब हर महीने अतिरिक्त खर्च उठाना पड़ रहा है। ड्रगिस्ट एंड केमिस्ट एसोसिएशन के अनुसार दवाओं की कीमतों में बढ़ोतरी की मुख्य वजह कच्चे माल की लागत और परिवहन खर्च में इजाफा है। अपनी लागत…
मुंबई, 13 मई (ता)। मोस्ट हॉन्टेड फिल्म फ्रेंचाइजी में शामिल एकता कपूर की रागिनी 3 अब अपने तीसरे पार्ट के साथ लौट रही है और रिलीज से पहले ही जबरदस्त चर्चा बटोरने लगी है। फिल्म अपनी घोषणा के बाद से ही लगातार सुर्खियों में बनी हुई है, वहीं अब जोरदार अटकलें हैं कि इस फिल्म में नरगिस फाखरी के अपोजिट आयुष शर्मा नजर आ सकते हैं।रागिनी 3 की कास्टिंग को लेकर हर कोई जानने के लिए उत्साहित है और अब ऐसी अटकलें लगाई जा रही हैं कि आयुष शर्मा इस फिल्म में नरगिस फाखरी के अपोजिट नजर आ सकते हैं।…
