लखनऊ, 12 मई (ता)। बहुजन समाज पार्टी (बसपा) अध्यक्ष मायावती ने उत्तर प्रदेश में गत दिवस हुये मंत्रिमंडल विस्तार को लेकर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि मंत्रिमंडल का घटाना-बढ़ाना और विस्तार सत्तारूढ़ दल का आंतरिक राजनीतिक विषय होता है, इसलिए इस पर ज्यादा टिप्पणी करना उचित नहीं है लेकिन इसका असर आमजन, खासकर गरीबों, मजदूरों, किसानों, युवाओं और महिलाओं के जीवन पर सकारात्मक रूप से दिखना चाहिए।
बसपा प्रमुख ने गत दिवस एक्स पर लिखा कि सरकार और मंत्रियों के कामकाज में समाज के हर वर्ग, विशेषकर कमजोर तबकों की जान-माल और मजहब की सुरक्षा सुनिश्चित होती दिखाई देनी चाहिए। यदि ऐसा नहीं हुआ तो लोग इसे केवल “राजनीतिक जुगाड़” और सरकारी संसाधनों पर बढ़ा बोझ मानेंगे।”
उन्होने कहा कि सरकारों और मंत्रियों की पहली संवैधानिक जिम्मेदारी कानून-व्यवस्था बनाए रखना और सभी वर्गों को न्याय व सुरक्षा का एहसास कराना है। यह व्यवस्था सरकार के कामकाज में स्पष्ट रूप से परिलक्षित होनी चाहिए।”
बसपा सुप्रीमो ने हाल ही में लखनऊ में ब्राह्मण समाज से जुड़े भाजपा के एक युवा नेता पर हुए जानलेवा हमले का भी जिक्र करते हुये कहा कि इस घटना के बाद प्रदेश में कानून-व्यवस्था और ब्राह्मण समाज की सुरक्षा को लेकर फिर चर्चा शुरू हो गई है। प्रदेश में ब्राह्मण समाज खुद को उपेक्षित और असुरक्षित महसूस कर रहा है, जो चिंता का विषय है।
उन्होंने अपनी पिछली सरकार के कार्यकाल का हवाला देते हुए कहा कि बसपा की सरकारों में “सर्वजन हिताय व सर्वजन सुखाय” की नीति के तहत समाज के हर वर्ग को न्याय और सुरक्षा देने का प्रयास किया गया था। बेहतर कानून-व्यवस्था और सभी वर्गों की सुरक्षा बसपा सरकारों की पहचान रही है।
Trending
- UP के इस जिले में आज से 12 अगस्त तक सभी स्कूल-कॉलेज बंद, डीएम का आदेश जारी
- शहर की प्रतिष्ठित कॉलोनियों में होने लगे अवैध निर्माण मेडा के अफसर और मेंटीनेंट कंपनियां खामोश क्यों
- मनजीत सिंह कोछड विधानसभा चुनावों में कांग्रेस की नैय्या पार लगा सकते हैं कैंट क्षेत्र में
- पीएम की माताजी को गाली देने के लिए कॉकरोच आंदोलन के विश्वजीत दीपके मांगे माफी
- जीएसएम फाइल्स के एमडी पर हुए हमले का खुलासा, चेयरमैन निकला मास्टरमाइंड; सात गिरफ्तार
- मेरठ समेत प्रदेश में आज से मिलेगी स्मार्ट आरसी
- मंजूर अहमद बनाते हैं कांवड़ियों के लिए भगवान शिव की मूर्तियां
- पीएम मोदी ने भोगापुरम एयरपोर्ट का किया उद्घाटन, आंध्र प्रदेश को दी 17900 करोड़ के प्रोजेक्ट की सौगात

