Author: admin

नई दिल्ली, 18 अप्रैल (ता)। अप्रैल माह धूमकेतु दर्शन के लिए एक रोमांचक समय होगा, क्योंकि इस महीने में कम से कम दो प्रमुख धूमकेतु नग्न आंखों से या दूरबीन की मदद से दिखाई दे सकते हैं। ये धूमकेतु लंबी अवधि के और आवर्ती प्रकार के हैं। मुख्य रूप से दो धूमकेतु सी/2026 ए1 (मैप्स) और सी/2025 आर3 (पैनस्टार्स), जिनकी चमक अपेक्षाकृत अधिक होने की संभावना है। इसके अलावा, 10पी/टेम्पेल 2 जैसे अन्य धूमकेतु दूरबीन से दिखाई दे सकते हैं, लेकिन वे कम चमकीले होंगे। ध्यान दें कि धूमकेतु की चमक मौसम, वायुमंडलीय स्थितियों और उनके व्यवहार पर निर्भर करती…

Read More

देश की अदालतों में मुकदमों की बढ़ती संख्या से आम आदमी तो परेशान है ही माननीय न्यायाधीश और सरकार भी चिंतित है ऐसे में अगर खाप पंचायतों के लिए कुछ नियम कानून निर्धारित कर उन्हें अपने स्थानीय मामले बिना किसी लागलपेट और पक्षपात के निपटाने हेतु बाकायदे उनका रजिस्ट्रेशन कराकर अधिकार दिये जा सकते हैं। इसमें कोई परेशानी मुझे लगता है कि किसी को नहीं होनी चाहिए मगर बिना किसी अधिकार या मान्यता के बने जातिगत मंचों का पदाधिकारी बनकर जो अपनी सीमा से बाहर जाकर फैसले दिये जाते हैं वह सही नहीं है। क्योंकि इनसे कई मामलों में देखने…

Read More

देश महात्मा ज्योतिबा फुले और सावित्री बाई जैसे महापुरुषों और समाजसुधारकों के योगदान को भुलाया नहीं सकता। देश के युवाओं को ऐसे महापुरुषों के दिखाए मार्ग पर चलकर इनके सिद्धांतों को आगे बढ़ाना चाहिए। महान विचारक शिक्षाविद महात्मा ज्योतिबा फुले और सावित्री बाई फुले ने दलितों पिछउ़ों के लिए जीवनभर संघर्ष किया। उन्होंने जातिगत ढांचे केा तोड़ने और महिला शिक्षा के लिए काम किया गया। विषम परिस्थितियों में उन्होंने सर्वसमाज के लिए आवाज उठाई उस समय देश में जातिवाद चरम पर था। लेकिन अपनी सुविधाएं छोड सावित्री बाई फुले ने महिलाओं में शिक्षा की लौ जलाई और महात्मा ज्योतिबा फुले…

Read More

जैसे जैसे २०२७ में होने वाले विधानसभा चुनावों का समय नजदीक आता जा रहा है वैसे वैसे प्रदेश की सरकार सीएम योगी के नेतृत्व में मतदाताओं नेताओं व कार्यकर्ताओं को जोड़ने के लिए प्रयास शुरु कर चुकी है। पिछले लगभग चार साल में जिन निगम आदि के पदों पर बैठने का इंतजार बड़े नेता कर रहे थे तथा स्थानीय नेताअेां का सरकारी कमेटियों में प्रतिनिधित्व मिलने की उम्मीद थी वो अब जल्द पूरी होगी क्योंकि खबरों के अनुसार प्रदेश सरकार अब निगमों और अन्य सरकारी पदों पर पार्टी व सहयोगी दलों का बैठाने का काम करेगी। वैसे ही जिले से…

Read More

जयपुर, 13 अप्रैल (जा)। आम तौर पर किसी भी व्यक्ति को स्नातक या स्नात्तकोत्तर की डिग्री हासिल करने के लिए काफी मशक्कत करनी पड़ती है लेकिन राजस्थान के झुंझुनूं जिले में एक पूर्व सैनिक ने अब अब तक तीन पीएचडी, विभिन्न विषयों में 46 पोस्ट ग्रेजुएट डिग्री, सात अंडर ग्रेजुएट डिग्री, 23 डिप्लोमा, 52 सर्टिफिकेट कोर्स, सात मिलिट्री स्टडीज डिग्री हासिल की हैं।ऐसे में अब तक वे 138 डिग्री, डिप्लोमा एवं सर्टिफिकेट कोर्स कर चुके हैं। 55 वर्षीय पूर्व सैनिक दशरथ सिंह को हाल ही में इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्विघालय (आईजीएनडीयू) के दीक्षांत समारोह में वैदिक अध्ययन में मास्टर…

Read More

मुंबई, 13 अप्रैल (दि)। बालीवुड व हालीवुड अभिनेत्री दीपिका पादुकोण ने अपनी फिल्मों से 10 हजार करोड़ का कलेक्शन किया है। दीपिका पादुकोण की फिल्मों ने ग्लोबली बॉक्स ऑफिस पर 10, 200 करोड़ कमाए हैं। इस कलेक्शन में 8000 करोड़ इंडियन फिल्म से थे और लगभग 2200 करोड़ हॉलीवुड फिल्म से। हालांकि ये सारी दीपिका की फिल्में वूमन सेंट्रिक नहीं थीं।कुछ में उनके साथ शाहरुख खान, प्रभास और रणवीर सिंह भी थे। दीपिका जबकि पिछले 2-3 साल तक सबसे ज्यादा कमाई करने वाली एक्ट्रेस भी नहीं थीं। उनकी लास्ट दो साल में पठान, जवान और कल्कि 2898 एडी जैसी बड़ी…

Read More

बागपत 13 अप्रैल। दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे पर सफर करने वाले दोपहिया और ऑटो चालकों के लिए जरूरी खबर है. भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (NHAI) ने सुरक्षा का हवाला देते हुए गीता कॉलोनी से खेकड़ा के बीच 26 किलोमीटर लंबे एलिवेटेड सेक्शन पर बाइक, ऑटो और ट्रैक्टर के प्रवेश पर पूरी तरह रोक लगा दी है. ‘हाई-स्पीड कॉरिडोर’ पर बढ़ते हादसों को रोकने के लिए लिए गए इस फैसले का उल्लंघन करने वालों पर ₹20,000 का भारी जुर्माना लगाया जाएगा. NHAI के क्षेत्रीय अधिकारी संदीप कुमार ने इस निर्णय की पुष्टि करते हुए बताया कि यह एलिवेटेड हाईवे एक ‘हाई स्पीड कॉरिडोर’…

Read More

कांठ/ठाकुरद्वारा, 13 अप्रैल (हि)। दरियापुर गांव में गत दिवस तेंदुए ने तीन साल के मासूम पर हमला कर उसे अपने जबड़े में दबोच लिया। तेंदुए बच्चे को खींचकर ले जाने ही वाला था कि मौके पर मौजूद माता-पिता तेंदुए से भिड़ गए और मौत के जबड़े से बच्चे को खींच लिया। क्षेत्र में बच्चे पर तेंदुए के हमले की यह तीसरी वारदात है।दरियापुर निवासी सुनील कुमार गत शाम करीब 6ः30 बजे अपनी पत्नी विमलेश कुमारी और तीन वर्षीय बेटे हर्ष के साथ खेत पर थे। इसी दौरान गन्ने के खेत में घात लगाए बैठे तेंदुए ने अचानक हर्ष पर झपट्टा…

Read More

बागपत/खेकड़ा, 13 अप्रैल (हि)। दिल्ली की रहने वाली महिला ने खेकड़ा कोतवाली में तैनात सिपाही पर दबाव बनाकर उसका धर्म परिवर्तन कराया और उससे निकाह कर लिया। अब महिला उसका शोषण कर रही है। इससे परेशान सिपाही ने महिला के खिलाफ मुकदमा दर्ज करा दिया। खेकड़ा पुलिस ने महिला को गिरफ्तार कर लिया है।खेकड़ा कोतवाली पर गत दिवस डायल-112 पर तैनात पुलिसकर्मी श्रीकांत ने मुकदमा दर्ज कराया। श्रीकांत ने कहा कि 2012 में वह गाजियाबाद में तैनात था। इसी दौरान दिल्ली की रहने वाली हिना संपर्क में आई। कुछ दिन दोस्त के रूप में साथ रहने के बाद हिना ने…

Read More

नई दिल्ली, 13 अप्रैल (जा)। सुप्रीम कोर्ट ने हाल ही में एक बार फिर दोहराया कि वोट देने और चुनाव लड़ने का अधिकार मौलिक नहीं है। दोनों एक-दूसरे से अलग हैं और पूरी तरह कानून के तहत संचालित होते हैं।सुप्रीम कोर्ट की जस्टिस बी.वी. नागरत्ना और जस्टिस आर. महादेवन की पीठ ने राजस्थान में जिला दुग्ध संघों से जुड़े एक चुनावी विवाद पर सुनवाई करते हुए यह टिप्पणी की। जस्टिस महादेवन द्वारा लिखे फैसले में कहा गया कि वोट देने का अधिकार व्यक्ति को अपने मताधिकार का प्रयोग करने में सक्षम बनाता है, वहीं चुनाव लड़ने का अधिकार एक अलग…

Read More