मेरठ, 19 मई (प्र)। देश की पहली रीजनल रैपिड ट्रांजिट सिस्टम यानी रैपिड रेल (नमो भारत), मेरठ मेट्रो यात्रियों के लिए एक बड़ा वरदान साबित हो रही है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक परिवहन का अधिक से अधिक उपयोग करने के आह्वान का असर अब जमीन पर साफ दिखने लगा है। मई महीने में रैपिड रेल, मेट्रो ने सफर करने वाले यात्रियों की संख्या में एक नया कीर्तिमान स्थापित किया है।
एनसीआरटीसी के अधिकारियों के मुताबिक, मई में रैपिड रेल से सफर करने वाले दैनिक यात्रियों की औसत संख्या करीब एक लाख पार तक पहुंच गई है। इससे पहले तक यह आंकड़ा औसतन 90,000 से 92,364 यात्रियों के बीच बना हुआ था। इस जबरदस्त उछाल से साफ है कि लोग अब ट्रैफिक जाम और भीषण गर्मी से बचने के लिए रैपिड रेल को सबसे भरोसेमंद विकल्प मान रहे हैं। इसी तरह पहले एक दिन में अधिकतम यात्रियों के सफर का रिकार्ड एक लाख से कुछ अधिक का था, जो अब 1,14,599 तक पहुंच गया है। उम्मीद है कि यह रिकार्ड सवा लाख तक पहुंच सकता है।
Trending
- अक्षय कुमार बने खूंखार विलेन, सैफ अली खान नेत्रहीन; ‘हैवान’ के टीजर में दिखा खौफनाक माहौल
- सीसीटीवी कैमरों पर गोबर पोता, लाखों के जेवर और नकदी चोरी, हत्या की रंजिश में वारदात की आशंका
- तेल के सौदागरों से दोस्ती फिर भी हंगामा, पाकिस्तान में 15 अगस्त से बंद हो सकते हैं पेट्रोल पंप
- लिसाड़ीगेट में मकान की छत गिरने से महिला की मौत, बेटी और नातिन की हालत गंभीर; बारिश बनी कारण
- उत्तराखंड: प्रदेश में एक माह में मात्र एक फीसदी मदरसों ने ली मान्यता, प्राधिकरण को सौंपी गई जांच रिपोर्ट
- चेन्नई एयरपोर्ट पर फुल इमरजेंसी: कोलकाता से आ रहे इंडिगो विमान के इंजन में खराबी, बाल-बाल बचे 224 यात्री
- बिहार में 17 अगस्त से जमीन-फ्लैट की रजिस्ट्री होगी पेपरलेस, डीड से स्टांप तक पूरा काम ऑनलाइन
- हिमाचल के सोलन में NH-205 पर भूस्खलन, कार पर गिरी चट्टान; एक की मौत और दो घायल

