मुंबई, 19 मई (ता)। 60 साल के सलमान खान ने गत दिवस शर्टलेस फोटो शेयर की। फोटो में उनकी टोन्ड बॉडी, फिट एब्स और मस्कुलर फिजीक दिखाई दे रहा है। तस्वीर में सलमान आराम करते नजर आ रहे हैं, हालांकि, उनकी फिटनेस के साथ-साथ उनके पोस्ट के कैप्शन की भी चर्चा हो रही है।
कैप्शन में सलमान ने लिखा कि मैं, खुद और सिर्फ मैं… अपने आप रहने के दो तरीके होते हैं, अलोन और लोनली। अलोन रहना अपनी पसंद होती है, लेकिन लोनली तब महसूस होता है जब कोई आपके साथ रहना नहीं चाहता। अब इसके आगे आपको खुद समझना है कि आपको क्या करना चाहिए।’
वर्क फ्रंट की बात करें तो सलमान जल्द ही फिल्म मातृभूमि में नजर आएंगे। इस फिल्म में चित्रांगदा सिंह भी होंगी। इस फिल्म का डायरेक्शन अपूर्व लाखिया कर रहे हैं। पहले इस फिल्म का नाम बैटल ऑफ गलवान था। फिल्म की रिलीज डेट पहले 17 अप्रैल थी, जो टाल दी गई है और नई तारीख का अभी ऐलान नहीं हुआ है। सलमान ने नई फिल्म की शूटिंग शुरू की वहीं, सलमान ने एक्ट्रेस नयनतारा के साथ अपनी दूसरी अपकमिंग फिल्म की शूटिंग शुरू कर दी है, जिसका अस्थायी नाम सीवीसी63 है। इस फिल्म से सलमान पहली बार डायरेक्टर वामशी पेडिपल्ली और प्रोड्यूसर दिल राजू के साथ काम करे रहे हैं। यह एक एक्शन थ्रिलर फिल्म होगी।
इसके अलावा, वैरायटी इंडिया की रिपोर्ट के मुताबिक सलमान डायरेक्टर जोड़ी राज निदिमोरू और कृष्णा डी.के. के साथ एक सुपरहीरो एक्शन फिल्म में भी काम कर सकते हैं। ऐसी भी चर्चा है कि इस प्रोजेक्ट में वह करीना कपूर खान के साथ काम कर सकते हैं।
Trending
- 10-20 के प्लास्टिक नोट के ट्रायल को मंजूरी, जानिए कितने छपेंगे नए नोट
- होटल-रेस्तरां वालों के लिए नई एडवाइजरी, एक गलती और बंद हो जाएगी दुकान, जानिए नए निर्देश
- बारिश से भरभरा कर गिरी मकान की छत, मलबे में दबकर वृद्धा की मौत, दो घायल
- फार्मा कंपनियों पर केस, जब्त की कोडीन सीरप की 5,050 बोतलें
- BEYOND THE BARRICADES: THE ‘MANTAR’ OF HARMONY AT JANTAR MANTAR
- राज्य सरकार पूरे प्रदेश में अपराएगी गोमूत्र डेरी का माडल
- उड़ान योजना को गति देने को 100 नए एयरपोर्ट बनेंगे
- शंकर शर्मा ने पर्वतारोहण के क्षेत्र में एक और उपलब्धि हासिल की

