मेरठ, 19 मई (प्र)। केन्द्र सरकार के खिलाफ गत दिवस अपराह्न महानगर अध्यक्ष रंजन शर्मा के नेतृत्व में कांग्रेसी बच्चा पार्क चौराहे पर एकत्रित हुए और केंद्र सरकार की जनविरोधी नीतियों के खिलाफ जोरदार विरोध प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के दौरान महानगर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष रंजन शर्मा ने रिक्शा चलाकर बढ़ती महंगाई और ईंधन के दामों के खिलाफ विरोध दर्ज कराया। महानगर अध्यक्ष रंजन शर्मा ने कहा कि केंद्र सरकार की गलत आर्थिक नीतियों के कारण पेट्रोल, डीजल और सीएनजी के दाम लगातार बढ़ रहे हैं, जिससे आम जनता, मध्यम वर्ग, किसान, मजदूर, व्यापारी एवं वाहन चालकों पर भारी आर्थिक बोझ पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार जनता को राहत देने में पूरी तरह विफल साबित हुई है और महंगाई ने आम आदमी का जीना मुश्किल कर दिया है। पूर्व जिलाध्यक्ष अवनीश काजला ने कहा कि बढ़ती महंगाई के खिलाफ यह आंदोलन आम लोगों के हक, राहत और अधिकारों की लड़ाई है तथा कांग्रेस पार्टी सदैव जनता की समस्याओं को मजबूती से उठाती रही और आगे भी उठाती रहेगी। इस मौके पर पूर्व महानगर अध्यक्ष जाहिद अंसारी, धूम सिंह गुर्जर, डॉ. यूसुफ कुरैशी, अनिल अरोड़ा, बबीता गुर्जर, रीना शर्मा, संजय कटारिया, शमसुद्दीन चौधरी, रॉबिननाथ गोलू, महेंद्र गुर्जर, विनोद सोनकर, अनिल प्रेमी, पीयूष वशिष्ठ, विक्रांत वशिष्ठ, मोनिंदर सूद वाल्मीकि आदि मौजूद रहे।
Trending
- अक्षय कुमार बने खूंखार विलेन, सैफ अली खान नेत्रहीन; ‘हैवान’ के टीजर में दिखा खौफनाक माहौल
- सीसीटीवी कैमरों पर गोबर पोता, लाखों के जेवर और नकदी चोरी, हत्या की रंजिश में वारदात की आशंका
- तेल के सौदागरों से दोस्ती फिर भी हंगामा, पाकिस्तान में 15 अगस्त से बंद हो सकते हैं पेट्रोल पंप
- लिसाड़ीगेट में मकान की छत गिरने से महिला की मौत, बेटी और नातिन की हालत गंभीर; बारिश बनी कारण
- उत्तराखंड: प्रदेश में एक माह में मात्र एक फीसदी मदरसों ने ली मान्यता, प्राधिकरण को सौंपी गई जांच रिपोर्ट
- चेन्नई एयरपोर्ट पर फुल इमरजेंसी: कोलकाता से आ रहे इंडिगो विमान के इंजन में खराबी, बाल-बाल बचे 224 यात्री
- बिहार में 17 अगस्त से जमीन-फ्लैट की रजिस्ट्री होगी पेपरलेस, डीड से स्टांप तक पूरा काम ऑनलाइन
- हिमाचल के सोलन में NH-205 पर भूस्खलन, कार पर गिरी चट्टान; एक की मौत और दो घायल

