नई दिल्ली, 05 मार्च (भा)। सुप्रीम कोर्ट ने साफ़ किया कि जो लोग ओरिजिनल प्रोसिडिंग्स में पक्षकार नहीं है, उन्हें भी अवमानना के लिए ज़िम्मेदार ठहराया जा सकता है, अगर वे जानबूझकर कोर्ट के आदेश को न मानने में मदद करते हैं या उसे आसान बनाते हैं। कोर्ट ने इस बात पर ज़ोर दिया कि एक बार जब किसी व्यक्ति या अथॉरिटी को किसी ज्यूडिशियल ऑर्डर के बारे में पता चल जाता है तो जानबूझकर कुछ न करना या उसे न मानने में मदद करना कोर्ट की अवमानना माना जा सकता है।जस्टिस अहसानुद्दीन अमानुल्लाह और जस्टिस आर. महादेवन की बेंच…
Author: admin
सहारनपुर, 05 मार्च (हि)। उत्तर प्रदेश के सहारनपुर से कांग्रेस सांसद इमरान मसूद ने इस्लामिक रिपब्लिक ऑफ ईरान के मारे गए सुप्रीम लीडर अयातुल्ला सैय्यद अली खामेनेई के रिप्रेजेंटेटिव से मुलाकात की। डॉ. अब्दुल मजीद हकीम इलाही से मुलाकात के क्रम में सांसद ने ईरान के सुप्रीम लीडर के मारे जाने पर शोक संवेदना व्यक्त की। मुलाकात के बाद सांसद ने मोदी सरकार पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि ईरान को लेकर सरकार की ओर से एक शब्द नहीं कहा गया। ईरान ने किसी पर हमला नहीं किया। ईरान पर हमला हुआ है। ऐसे में भले ही हम निरपेक्ष…
समाज से लेकर पढ़ने की क्लास तक पांच से १९ साल के नौ करोड़ बच्चे विश्व स्वास्थ्य संगठन की रिपोर्ट के अनुसार सुनने की क्षमता में कमी का शिकार हो रहे हैं। कम सुनाई देना कई बीमारियों का कारण बन सकता है। लेकिन इसके इलाज पर ध्यान दिया जाना चाहिए लेकिन यह बिल्कुल नहीं सोचा जाना चाहिए कि आवाज कम आ रही है तो हम जीवन में कुछ नहीं कर सकते। अगर माताएं बचपन से बच्चों के कान में पानी ना जाए, कान बह रहा है या मैल जमने पर उसकी सफाई और इलाज की ओर ध्यान दे तो शायद…
बीती रात धार्मिक रीति रिवाजों से देशभर में होलिका जलाई तो सभी जगह लोग जमा हुए। आज ग्रहण की वजह से होली नहीं खेली गई। रंगों का त्योहार कल मनाया जाएगा। जितना नजर आ रहा है अब हिंदूओं के ज्यादातर त्योहार अब अलग अलग तारीख में मनाने का संदेश दिया जाने लगा है। भक्त भी विद्वानों की घोषणा के अनुसार होली मनाते हैं। बताते हैं कि रंगों के बाद कई दिन तक देवताओं की होली होती है जिसमें देवताओं के साथ भक्त होली खेलते हैं। होली दीवाली ऐसे त्योहार है जो सनातन धर्म को मानने वालों द्वारा मनाए जाते हैं।…
एक जमाना था कि अपने देश में किक्रेट से ज्यादा बच्चे हॉकी खेला करते थे। और उन्हें समाज से भी भरपूर प्रोत्साहन मिलता था। हॉकी के पितामह ध्यानचंद जिन्होंने इस खेल को अपने जीवन में चर्म पर पहुंचाया था वो हॉकी में रूचि रखने वालों के लिए अत्यंत सम्मानजनक थे। भले ही आज हॉकी इतनी लोकप्रिय न हो मगर इसके खिलाड़ी कम या ज्यादा पूरे देश के गली मौहल्लों में देखने को मिल जाएंगे। अपने शुरूआती दौर में एक खबर के अनुसार सबसे पहले हॉकी जमी हुई बर्फ पर खेली जाती थी। जिसे आईस हॉकी कहते थे। 3 मार्च 1875…
हावड़ा, 03 मार्च (दप्रि)। पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 से पहले भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने कानून-व्यवस्था को सबसे बड़ा चुनावी मुद्दा बना दिया है। गत दिवस हावड़ा के आमता में परिवर्तन यात्रा रैली को संबोधित करते हुए रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने साफ शब्दों में कहा कि राज्य में भाजपा की सरकार बनने के एक महीने के भीतर अपराधी ‘जेल में होंगे या भगवान जाने कहां’ होंगे।राजनाथ सिंह का यह बयान सीधे तौर पर मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की सरकार पर हमला है। उन्होंने आरोप लगाया कि राज्य में कानून का नहीं, कानून तोड़ने वालों का राज है। रक्षा मंत्री…
गोंडा, 03 मार्च (अम)। गोल्ड लोन लेने के बाद बैंक खाते से 16,18,350 रुपये हड़पने का मामला सामने आया है। अदालत के आदेश पर आईसीआईसीआई बैंक, आईआईएफएल फाइनेंस कंपनी के प्रबंधकों व कर्मचारियों समेत पांच नामजद और अन्य के खिलाफ नगर कोतवाली में जालसाजी की एफआईआर दर्ज की गई है।नगर कोतवाली क्षेत्र के रामजानकी धर्मशाला बड़गांव निवासी राहुल गुप्ता ने अदालत के आदेश पर दर्ज कराई रिपोर्ट में कहा कि उन्होंने आईआईएफएल फाइनेंस कंपनी की बड़गांव शाखा के माध्यम से आईसीआईसीआई बैंक की बड़गांव शाखा में 305 ग्राम सोना (चूड़ी, लॉकेट, नेकलेस, अंगूठी व कान का झाला) गिरवी रखकर 12,24,500…
प्रयागराज 03 फरवरी। इलाहाबाद हाईकोर्ट ने एक आदेश में स्पष्ट किया है कि किसी व्यक्ति को उसके पेशे के आधार पर पुकारने मात्र से एससी/एसटी एक्ट के तहत अपराध नहीं बनता, जब तक यह सिद्ध न हो कि ऐसे शब्द जानबूझकर उस समुदाय से संबंधित व्यक्ति को अपमानित करने की मंशा से कहे गए. यह टिप्पणी न्यायमूर्ति अनिल कुमार दशम ने गौतम बुद्ध नगर में एससी/एसटी के विशेष जज के सम्मन आदेश को चुनौती देने वाली आपराधिक अपील को आंशिक रूप से स्वीकार करते हुए की है. अपीलार्थी को आईपीसी की धारा 323, 504 और 506 के साथ एससी/एसटी की…
लखनऊ, 03 मार्च, (अम)। उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि जगद्ग शंकराचार्य भगवान हैं। सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ढोंगी हैं। शंकराचार्य जहां भी जाएंगे हम रामभक्त होने के नाते उनका स्वागत करेंगे। हिंदू धर्म में शंकराचार्य का स्थान सर्वाेच्च है। डिप्टी सीएम ने गत दिवस सर्किट हाउस में पत्रकारों से वार्ता करते हुए कहा।उन्होंने कहा कि यूपी में कानून का राज है। किसी अपराधी या गो तस्कर की इतनी हिम्मत नहीं है कि वह गोमाता की हत्या करे। गाय में 33 करोड़ देवी-देवताओं का वास होता है। वह समस्त सृष्टि का पालन करती है इसलिए उन्हें किसी सरकारी…
बस्ती 03 फरवरी। बस्ती में रेप की एफआईआर करवाने वाली 12वीं की नाबालिग छात्रा की सिरफिरे ने गोली मारकर हत्या कर दी। सोमवार आधी रात को पीछे के रास्ते से घर में घुसा और सो रही छात्रा पर फायरिंग कर दी। एक गोली उसके सिर में और दूसरी गर्दन में मारी। छात्रा की मौके पर मौत हो गई। परिवार के मुताबिक, फायरिंग की आवाज सुनकर भाई जाग गया। दौड़कर पहुंचा तो आरोपी ने तमंचा दिखाकर डराया। उससे मारपीट की। भागने की कोशिश के दौरान मां रास्ते में आ गई। उन पर भी फायरिंग की, लेकिन निशाना चूक गया। मां ने…
