Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • एडवांस अग्नि कॉम्बैट सिमुलेटर से पलक झपकते ही ढेर होंगे दुश्मन
    • पुजारियों के वेतन संबंधी याचिका सुप्रीम कोर्ट ने की खारिज
    • 20 लाख रुपये का गबन रायजादा धर्मदास इंस्टीट्यूट में
    • नमो भारत ट्रेन यात्रियों के लिए एक बड़ा वरदान साबित हो रही है
    • 4874 ईवी चार्जर-स्टेशन लगेंगे यूपी समेत 8 राज्यों में
    • दिल्ली-NCR में लिफ्ट देकर करते थे लूटपाट, नोएडा से 5 गिरफ्तार
    • रिक्शा चलाया कांग्रेस अध्यक्ष ने
    • सुप्रीम कोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, खतरनाक कुत्तों को दें मौत का इंजेक्शन
    Facebook Instagram X (Twitter) YouTube
    tazzakhabar.comtazzakhabar.com
    Demo
    • न्यूज़
    • लेटेस्ट
    • देश
    • मौसम
    • स्पोर्ट्स
    • सेहत
    • टेक्नोलॉजी
    • एंटरटेनमेंट
    • ऑटो
    • चुनाव
    tazzakhabar.comtazzakhabar.com
    Home»देश»दिल्ली-NCR में लिफ्ट देकर करते थे लूटपाट, नोएडा से 5 गिरफ्तार
    देश

    दिल्ली-NCR में लिफ्ट देकर करते थे लूटपाट, नोएडा से 5 गिरफ्तार

    adminBy adminMay 19, 2026No Comments2 Views
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn WhatsApp Reddit Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    ग्रेटर नोएडा 19 मई। किराये पर गाड़ियां लेकर राहगीरों को लिफ्ट देकर उनसे लूट करने वाले गिरोह का सूरजपुर कोतवाली पुलिस ने पर्दाफाश किया है। गिरोह के पांच सदस्यों को गिरफ्तार कर कब्जे से 19 मोबाइल फोन, दो कार समेत अन्य सामान बरामद किया है।

    डीसीपी शैलेंद्र कुमार सिंह ने बताया गिरोह के खिलाफ सूरजपुर कोतवाली में मामला दर्ज कराया गया था। बदमाशों की पहचान अंकित सिंह निवासी उन्नाव, दीपांशु व मोहित राजपूत निवासी बुलंदशहर, तरुण ठाकुर निवासी बुलंदशहर, नवाब भाटी उर्फ संदीप भाटी निवासी गढ़ी शहदरा सेक्टर-142 के रूप में हुई है। गिरोह के सदस्य रात में किराये की गाड़ियों में घूमते थे।

    सुनसान स्थानों पर राहगीरों को लिफ्ट के बहाने कार में बैठा कर मारपीट कर के बाद सामान लूट लेते थे। टैक्सी चालकों को भी निशाना बनाते थे। सड़क पर कार लहरा कर चलाने के बाद सामने वाले के विरोध करने पर गाली गलौज कर मारपीट करते थे। 16 मई की सुबह करीब तीन बजे आरोपितों ने ईटा-वन क्षेत्र में एक टैक्सी चालक को निशाना बनाया था। उससे मारपीट कर मोबाइल फोन, 5000 रुपये नगद व कार की चाबी लूट ले गए थे। गिरोह छह माह में 20 से अधिक वारदात अंजाम दे चुका है।

    आरोपितों के कब्जे से वारदात में प्रयोग की गई वेन्यू और थार कार बरामद हुई हैं। घटना के बाद गाड़ियां मालिकों को लौटा देते थे, ताकि उन पर संदेह कम हो सके। अलग-अलग गाड़ियों का इस्तेमाल करता था। मोहित राजपूत पर दादरी और सूरजपुर में मारपीट, लूट के मामले दर्ज हैं।

    अन्य आरोपितों पर भी मामला दर्ज हैं। बरामद मोबाइल फोन के आधार पर पुलिस पीड़ितों तक पहुंचने की कोशिश कर रही है जिनके मोबाइल छीने गए थे।

    car-lift-robbery-gang greater-noida tazza khabar tazza khabar in hindi uttar-pradesh news
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
    admin

    Related Posts

    एडवांस अग्नि कॉम्बैट सिमुलेटर से पलक झपकते ही ढेर होंगे दुश्मन

    May 19, 2026

    पुजारियों के वेतन संबंधी याचिका सुप्रीम कोर्ट ने की खारिज

    May 19, 2026

    20 लाख रुपये का गबन रायजादा धर्मदास इंस्टीट्यूट में

    May 19, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    © 2026 Tazza khabar. All Rights Reserved.
    • Our Staff
    • Advertise

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.