नई दिल्ली, 23 मई (ता)। Realme ने भारत में अपने नए ईयरबड्स Realme Buds Air8 Pro को लांच किया है। इनमें कंपनी ने डुअल ड्राइवर्स का इस्तेमाल किया है। ये धांसू एक्टिव नॉइज कैंसिलेशन को सपोर्ट करते हैं। इनमें Hi-Res ऑडियो का सपोर्ट दिया गया है। ईयरबड्स में ANC के लिए 6 माइक लगे हैं। ये ब्लूटूथ 6.1 को सपोर्ट करते हैं। इनमें 45ms तक अल्ट्रा-लो लेटेंसी का सपोर्ट दिया गया है। इसके अलावा 50 घंटे तक की बैटरी का दावा किया गया है।कीमत की बात करें तो Realme Buds Air8 Pro की भारत में कीमत 6,999 रुपए है। इन्हें…
Author: admin
लखनऊ, 23 मई (ता)। लगातार छह मैच से हार झेल रही पंजाब किंग्स की टीम को इस निराशा को भुलाकर आईपीएल 2026 के प्लेऑफ में पहुंचने की धुंधली सी आस को हकीकत में बदलने को बेताब होगी। इसके लिए आज शनिवार को उसे लखनऊ में होने वाले मैच में लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ बड़ी जीत दर्ज करनी होगी। लखनऊ को सिर्फ जीत ही काफी नहीं होगी, उसे किस्मत का साथ भी चाहिए होगा। उसका प्लेऑफ में पहुंचना एलएसजी पर जीत के अलावा रविवार को होने वाले दोनों मैचों के नतीजों पर भी निर्भर होगा। श्रेयस अय्यर की अगवाई वाली…
मेरठ 23 मई (प्र)। कचहरी परिसर में वकीलों द्वारा युवकों को बंधक बनाकर जानलेवा हमला करने के गंभीर मामले में पुलिस ने 13 नामजद और 60 अज्ञात वकीलों के खिलाफ संगीन धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की है। यह घटना वकील की फीस को लेकर हुए विवाद के बाद हुई, जिसने हिंसक रूप ले लिया। युवकों को पीटा गया और पुलिस के साथ भी धक्कामुक्की की गई। परीक्षितगढ़ के सिखेड़ा गांव निवासी शेर खान ने अपनी प्राथमिकी में बताया है कि अधिवक्ता आमिर खान के चैंबर में बातचीत के दौरान वकील की फीस को लेकर फखरुद्दीन का अपने वकील से मतभेद…
नई दिल्ली, 23 मई (ता)। ईद उल फितर की तरह ही इस दिन भी मुसलमान ईदगाह जाकर ईद की नमाज अदा करते हैं और सब लोगों से गले मिलते हैं। इसके बाद किसी हलाल जानवर ऊंट, भेड़, बकरा आदि की कुर्बानी देते हैं। इसी अवसर पर पवित्र शहर मक्का में हजरत इब्राहीम, हजरत इस्माईल और हजरत इब्राहीम की पत्नी व हजरत इस्माईल की मां हजरत हाजरा की सुन्नतों को अदा करते हैं। हज का मुख्य कार्यक्रम जिलहिज्ज की 8 तारीख से शुरू होकर पांच दिन अर्थात 12 जिलहिज्ज तक चलता है, जिसमें 10 जिलहिज्ज को कुर्बानी भी शामिल है..ईद उल…
नोएडा, 23 मई। उत्तर प्रदेश एसटीएफ ने कर्मचारी चयन आयोग (एसएससी) ऑनलाइन परीक्षा में धांधली कराने वाले बड़े गिरोह का पर्दाफाश करते हुए सात आरोपियों को गिरफ्तार किया है।गिरोह ऑनलाइन परीक्षा केंद्र में प्रॉक्सी सर्वर लगाकर बाहर बैठे सॉल्वर से पेपर हल कराता था। आरोपियों के कब्जे से 50 लाख रुपये नकद, 10 मोबाइल फोन, पांच लैपटॉप, एक राउटर, अभ्यर्थियों की सूची, दो प्रवेश पत्र और एक कंपनी के चार आईडी कार्ड बरामद किए गए हैं। गिरफ्तारी ग्रेटर नोएडा के नॉलेज पार्क क्षेत्र स्थित बालाजी डिजिटल जोन सेंटर से की गई। एसटीएफ के अधिकारियों ने बताया कि सूचना मिली थी…
नई दिल्ली, 23 मई (ता)। गंगा दशहरा हिंदुओं का प्रमुख त्योहार है। ज्येष्ठ शुक्ल दशमी को दशहरा कहते हैं। इसमें स्नान, दान, रूपात्मक व्रत होता है। स्कंद पुराण में लिखा हुआ है कि ज्येष्ठ शुक्ल दशमी संवत्सरमुखी मानी गई है। इसमें स्नान और दान तो विशेष रूप से करें। किसी भी नदी पर जाकर अर्घ्य एवं तिलोदक अवश्य करें। ऐसा करने वाला महापातकों के बराबर के दस पापों से छूट जाता है। ज्येष्ठ शुक्ल पक्ष, दशमी को गंगावतरण का दिन मंदिरों एवं सरोवरों में स्नान कर पवित्रता के साथ मनाया जाता है। इस दिन मथुरा में पतंगबाजी का विशेष आयोजन…
मुंबई, 23 मई (ता)। एक्ट्रेस और बीजेपी सांसद कंगना रणौत का एक वीडियो सामने आया है। वीडियो में कंगना मांग में सिंदूर, गले में मंगलसूत्र और हाथों में हरी चूडिय़ां पहने नजर आ रही हैं। वीडियो वायरल होने के बाद फैंस के बीच कंगना के गुपचुप शादी करने की अफवाहें चल रही हैं। अब कंगना ने खुद इस अफवाह पर सफाई दी है।कंगना का यह पारंपरिक लुक उनकी आने वाली फिल्म ‘क्वीन 2’ की शूटिंग का हिस्सा है, जिसकी शूटिंग शुरू हो चुकी है। कंगना ने कहा है की वे गुपचुप शादी नहीं करेंगी। कंगना ने अफवाहों पर स्पष्टीकरण देते…
मेरठ 23 मई (प्र)। बहुत जल्द ही इंदिरा चौक से बुढ़ाना गेट होते हुए जली कोठी तक लगने वाले जाम से लोगों को निजात मिलने वाली है। इंदिरा चौक से जली कोठी तक सड़क का सीएम ग्रिड योजना के तहत निर्माण होगा। कैंट विधायक अमित अग्रवाल ने इसका प्रस्ताव बनाकर सीएम को भेज दिया है। जल्द ही वहां से हरी झंडी मिलते ही सड़क का सीएम ग्रिड योजना के तहत निर्माण शुरू हो जाएगा। बताया गया कि इंदिरा चौक से लेकर बुढ़ाना गेट, खैर नगर चौराहा, पीर वाला चौराहा से लेकर जली कोठी तक कई लोगों ने अपनी दुकानों के…
बाराबंकी, 23 मई (ता)। उत्तर प्रदेश में बाराबंकी जिले के फतेहपुर कोतवाली क्षेत्र में आज शनिवार सुबह सड़क किनारे मच्छरदानी लगाकर सो रहे एक परिवार को तेज रफ्तार डंपर ने कुचल दिया। इस हादसे में पिता, दो बेटे और एक बेटी की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि मां जिंदगी और मौत के बीच संघर्ष कर रही है। पुलिस सूत्रों ने बताया कि क्षेत्र के ग्राम झांसा निवासी नीरज चौहान (36) अपनी पत्नी आरती (34), पुत्र अनुराग (12), आशू (8) तथा पुत्री आंशिक (10) के साथ भीषण गर्मी के कारण सड़क किनारे जमीन पर मच्छरदानी लगाकर सो रहे थे। इसी दौरान…
मेरठ 23 मई (प्र)। घटिया काम और खराब प्रबंधन की बानगी देखनी है तो दिल्ली रोड से सरस्वती लोक तक सड़क पर चक्कर लगाइए। यहां कदम-कदम पर गहरे गड्ढे दुर्घटनाओं को दावत देते नजर आते हैं। तीन साल पहले डेढ़ करोड़ रुपये की लागत से बनी यह सड़क जर्जर हो चुकी है। दिल्ली रोड मेवला फ्लाईओवर से उतरकर जैसे सरस्वती लोक-नूर नगर की ओर बढ़ेंगे, जानलेवा गड्ढों से मुकाबला शुरू हो जाएगा। साईंपुरम के पास सड़क इतनी जर्जर है कि दोपहिया वाहन चालक गिरकर चोटिल हो रहे हैं। गहरे गड्ढों में वाहनों का फंसना, ई-रिक्शा पलटना, बाइक स्कूटी सवार का…
