Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • अंगदवीर हत्याकांड में मुख्य आरोपी गिरफ्तार, शादीशुदा गर्लफ्रेंड के बच्चे को किडनैप कर नहर में फेंका
    • एमआरपी से 20 रुपए अधिक वसूला सिगरेट का दाम; अलीगढ़ उपभोक्ता आयोग ने ठोंका 10 लाख का जुर्माना
    • मोहर्रम मातम का अवसर, सड़कों पर शक्ति प्रदर्शन का नहीं: योगी
    • सीसीएसयू ने छात्र को रिजल्ट में दिए छह नंबर, कॉपी में निकले 60
    • ब्रह्मपुरी पुलिस पर हमला कर आरोपी को छुड़ाया, 5 गिरफ्तार
    • फर्जी रॉयल्टी से खनन कर लगा रहे थे करोड़ों का फटका, लोक निर्माण विभाग के लिपिक समेत 5 गिरफ्तार
    • हादसों की आशंका वाले 95 पेडों को वन विभाग ने कटवाया
    • बीएड प्रवेश परीक्षा में अलीगढ़ की वंदना सिंह टॉपर, सॉफ्टवेयर इंजीनियर नितिन को मिला दूसरा स्थान
    Facebook Instagram X (Twitter) YouTube
    tazzakhabar.comtazzakhabar.com
    Demo
    • न्यूज़
    • लेटेस्ट
    • देश
    • मौसम
    • स्पोर्ट्स
    • सेहत
    • टेक्नोलॉजी
    • एंटरटेनमेंट
    • ऑटो
    • चुनाव
    tazzakhabar.comtazzakhabar.com
    Home»देश»भारत में Realme Buds Air8 Pro लांच, 50 घंटे प्लेबैक का दावा सिंगल चार्ज में
    देश

    भारत में Realme Buds Air8 Pro लांच, 50 घंटे प्लेबैक का दावा सिंगल चार्ज में

    adminBy adminMay 23, 2026No Comments2 Views
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn WhatsApp Reddit Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    नई दिल्ली, 23 मई (ता)। Realme ने भारत में अपने नए ईयरबड्स Realme Buds Air8 Pro को लांच किया है। इनमें कंपनी ने डुअल ड्राइवर्स का इस्तेमाल किया है। ये धांसू एक्टिव नॉइज कैंसिलेशन को सपोर्ट करते हैं। इनमें Hi-Res ऑडियो का सपोर्ट दिया गया है। ईयरबड्स में ANC के लिए 6 माइक लगे हैं। ये ब्लूटूथ 6.1 को सपोर्ट करते हैं। इनमें 45ms तक अल्ट्रा-लो लेटेंसी का सपोर्ट दिया गया है। इसके अलावा 50 घंटे तक की बैटरी का दावा किया गया है।
    कीमत की बात करें तो Realme Buds Air8 Pro की भारत में कीमत 6,999 रुपए है। इन्हें कंपनी की अधिकारिक वेबसाइट से खरीदा जा सकता है। इसके अलावा ये अन्य रिटेल पार्टनर्स जैसे Flipkart, Amazon आदि पर भी खरीद के लिए उपलब्ध होंगे। Realme Buds Air8 Pro में डुअल ड्राइवर मिलते हैं जिसमें 6mm का माइक्रो प्लेन ट्वीटर है, और 11mm का बेस ड्राइवर दिया गया है। ये डुअल DAC ऑडियो प्रोसेसिंग चिप के साथ आते हैं। कंपनी ने डाइनेमिक बेस होने का दावा किया है। ये 5000Hz तक अल्ट्रावाइड फ्रिक्वेंसी नॉइज रिडक्शन सपोर्ट करते हैं। इनमें AI नॉइज कैंसिलेशन फीचर मिलता है जिसके लिए 6 माइक लगे हैं। ये 55dB तक एक्टिव नॉइज कैंसिलेशन सपोर्ट करते हैं।
    Buds Air8 Pro में ब्लूटूथ 6.1 की कनेक्टिविटी मिलती है। इनमें तीन डिवाइसेज के साथ कनेक्ट होने का फीचर दिया गया है। ऑडियो कोडेक में LHDC 5.0, AAC, SBC आदि का सपोर्ट है। ये 45ms की अल्ट्रा लो लेटेंसी को सपोर्ट करते हैं। कंपनी ने इन्हें धूल और पानी से बचाव के लिए IP55 रेट किया है। ईयरबड्स में 32 विदेशी भाषाओं के अनुवाद के लिए सपोर्ट दिया गया है।
    बैटरी की बात करें तो Realme Buds Air8 Pro सिंगल चार्ज में 50 घंटे तक चल सकते हैं। ईयरबड्स में 62mAh बैटरी है, जबकि चार्जिंग केस में 590mAh बैटरी है। ये क्विक चार्ज फीचर से लैस हैं। 10 मिनट के चार्ज में ये 11 घंटे तक का प्लेबैक दे सकते हैं। कंपनी का कहना है कि ये 120 मिनट में फुल चार्ज हो जाते हैं जिसमें केस भी शामिल है।

    business Desh letest New Delhi Realme Buds Air8 Pro Launched in India; Claims 50 Hours of Playback on a Single Charge tazza khabar tazza khabar in hindi
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
    admin

    Related Posts

    अंगदवीर हत्याकांड में मुख्य आरोपी गिरफ्तार, शादीशुदा गर्लफ्रेंड के बच्चे को किडनैप कर नहर में फेंका

    June 17, 2026

    एमआरपी से 20 रुपए अधिक वसूला सिगरेट का दाम; अलीगढ़ उपभोक्ता आयोग ने ठोंका 10 लाख का जुर्माना

    June 17, 2026

    मोहर्रम मातम का अवसर, सड़कों पर शक्ति प्रदर्शन का नहीं: योगी

    June 17, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    © 2026 Tazza khabar. All Rights Reserved.
    • Our Staff
    • Advertise

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.