Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • अंकित शर्मा हत्याकांड: ताहिर हुसैन समेत अदनान-जावेद-नाजिम और कासिम को भी उम्रकैद
    • प्रबल हत्याकांड में कारोबारी बाप-बेटे समेत 7 को उमक्रैद, बेटी से बात करने पर हत्या की थी, सदमे में माता-पिता की मौत
    • शांति से कांवड़ मेला संपन्न कराना महत्वपूर्ण है लेकिन व्यवस्थाओं के नाम पर नागरिकों का अपमान और घरों में कैद करने की कोशिश सही नहीं, मेरठ से बाहर के शिवभक्तों को कांवड़ मार्ग से भेजा जाए
    • भाई यह हिंदुस्तान है पाकिस्तान नहीं, केसरिया रंग पर विवाद क्यों
    • निर्वाचन आयुक्तों की नियुक्ति से सीजेआई को बाहर क्यों रखा
    • बंगाल के बर्धमान में जैश का संदिग्ध आतंकी गिरफ्तार, सीएम शुभेंदु पर हमले की साजिश
    • कांवड़ यात्रा : 11 अगस्त तक भारी वाहनों का प्रवेश रहेगा बंद, ईस्टर्न पेरिफेरल होकर निकलेंगे वाहन
    • कोर्ट का आदेश लेकर पहुंची महिला, ससुरालियों ने नहीं दी एंट्री
    Facebook Instagram X (Twitter) YouTube
    tazzakhabar.comtazzakhabar.com
    Demo
    • न्यूज़
    • लेटेस्ट
    • देश
    • मौसम
    • स्पोर्ट्स
    • सेहत
    • टेक्नोलॉजी
    • एंटरटेनमेंट
    • ऑटो
    • चुनाव
    tazzakhabar.comtazzakhabar.com
    Home»देश»तीन साल भी नहीं चली डेढ़ करोड़ से बनी मेवला फ्लाईओवर से सरस्वती लोक कालोनी तक की सड़क
    देश

    तीन साल भी नहीं चली डेढ़ करोड़ से बनी मेवला फ्लाईओवर से सरस्वती लोक कालोनी तक की सड़क

    websitemarketing2019@gmail.comBy websitemarketing2019@gmail.comMay 23, 2026No Comments9 Views
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn WhatsApp Reddit Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    मेरठ 23 मई (प्र)। घटिया काम और खराब प्रबंधन की बानगी देखनी है तो दिल्ली रोड से सरस्वती लोक तक सड़क पर चक्कर लगाइए। यहां कदम-कदम पर गहरे गड्ढे दुर्घटनाओं को दावत देते नजर आते हैं। तीन साल पहले डेढ़ करोड़ रुपये की लागत से बनी यह सड़क जर्जर हो चुकी है। दिल्ली रोड मेवला फ्लाईओवर से उतरकर जैसे सरस्वती लोक-नूर नगर की ओर बढ़ेंगे, जानलेवा गड्ढों से मुकाबला शुरू हो जाएगा।

    साईंपुरम के पास सड़क इतनी जर्जर है कि दोपहिया वाहन चालक गिरकर चोटिल हो रहे हैं। गहरे गड्ढों में वाहनों का फंसना, ई-रिक्शा पलटना, बाइक स्कूटी सवार का उछलकर गिरना यहां आम है। करीब 2200 मीटर सड़क के टुकड़े ने 50 हजार की आबादी का जीना मुहाल कर दिया है। जून 2023 में ठेकेदार से एक साल की गारंटी पर यह सड़क बनवाई गई थी, यह अवधि पूरी हो चुकी है। सड़क पहले मेड़ा ने बनाई थी, लेकिन अब कौन बनाएगा। इसे लेकर भी स्थिति स्पष्ट नहीं है। यह सड़क केवल सरस्वती लोक, द्वारिकापुरी, लिसाड़ी और नूर नगर के लोगों के आने-जाने का माध्यम नहीं बल्कि साईंपुरम औद्योगिक क्षेत्र के लोग भी इसी सड़क से आवाजाही करते हैं।

    शिकायत को किया दरकिनार
    साईंपुरम एसोसिएशन के अध्यक्ष राकेश मक्कड़ का कहना है कि निर्माण के समय ही घटिया सामग्री और खराब प्रबंधन की शिकायत मेडा के अधिकारियों से की, लेकिन कुछ नहीं हुआ। साईपुरम औद्योगिक क्षेत्र के वाहन डेढ़-दो फीट गहरे गड्ढे में पलटने का डर रहता है। कई बार मेवला फ्लाईओवर के पास ही ट्रकों से सामान उतरवाना पड़ता है। स्थानीय निवासी सोनू सहगल ने कहा कि एक ओर सीएम ग्रिड योजना की करोड़ों की सड़कें बनाई जा रही हैं। दूसरी तरफ इस सड़क को मेडा बनाएगा या नगर निगम, इसका जवाब दोनों ही विभागों से नहीं मिल रहा है। मेडा ने सड़क पहले बनाई थी, इसलिए उसकी जिम्मेदारी अधिक है।

    व्यवसायी संजय गुप्ता ने कहा कि मेडा और नगर निगम अधिकारियों से दोबारा सड़क बनवाने की मांग की है। सड़क की गारंटी एक साल की थी। साईंपुरम, सरस्वती लोक कालोनी के लोगों का कहना है कि सड़क बनने के बाद से ही टूटने लगी थी, लेकिन मेडा के अधिकारियों, अभियंताओं ने कभी पलटकर नहीं देखा। यह सड़क आयुषी कंस्ट्रक्शन कंपनी ने बनाई थी।

    मेड़ा उपाध्यक्ष संजय कुमार मीना का कहना है कि संबंधित ठेकेदार को निर्देशित किया है कि जल्द से जल्द सड़क की मरम्मत कर रिपोर्ट प्रस्तुत करें ।

    Dilapidated Road meerut news meerut report tazza khabar uttar-pradesh news
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
    websitemarketing2019@gmail.com
    • Website

    Related Posts

    अंकित शर्मा हत्याकांड: ताहिर हुसैन समेत अदनान-जावेद-नाजिम और कासिम को भी उम्रकैद

    July 31, 2026

    प्रबल हत्याकांड में कारोबारी बाप-बेटे समेत 7 को उमक्रैद, बेटी से बात करने पर हत्या की थी, सदमे में माता-पिता की मौत

    July 31, 2026

    शांति से कांवड़ मेला संपन्न कराना महत्वपूर्ण है लेकिन व्यवस्थाओं के नाम पर नागरिकों का अपमान और घरों में कैद करने की कोशिश सही नहीं, मेरठ से बाहर के शिवभक्तों को कांवड़ मार्ग से भेजा जाए

    July 31, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    © 2026 Tazza khabar. All Rights Reserved.
    • Our Staff
    • Advertise

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.