Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • अक्षय कुमार बने खूंखार विलेन, सैफ अली खान नेत्रहीन; ‘हैवान’ के टीजर में दिखा खौफनाक माहौल
    • सीसीटीवी कैमरों पर गोबर पोता, लाखों के जेवर और नकदी चोरी, हत्या की रंजिश में वारदात की आशंका
    • तेल के सौदागरों से दोस्ती फिर भी हंगामा, पाकिस्तान में 15 अगस्त से बंद हो सकते हैं पेट्रोल पंप
    • लिसाड़ीगेट में मकान की छत गिरने से महिला की मौत, बेटी और नातिन की हालत गंभीर; बारिश बनी कारण
    • उत्तराखंड: प्रदेश में एक माह में मात्र एक फीसदी मदरसों ने ली मान्यता, प्राधिकरण को सौंपी गई जांच रिपोर्ट
    • चेन्नई एयरपोर्ट पर फुल इमरजेंसी: कोलकाता से आ रहे इंडिगो विमान के इंजन में खराबी, बाल-बाल बचे 224 यात्री
    • बिहार में 17 अगस्त से जमीन-फ्लैट की रजिस्ट्री होगी पेपरलेस, डीड से स्टांप तक पूरा काम ऑनलाइन
    • हिमाचल के सोलन में NH-205 पर भूस्खलन, कार पर गिरी चट्टान; एक की मौत और दो घायल
    Facebook Instagram X (Twitter) YouTube
    tazzakhabar.comtazzakhabar.com
    Demo
    • न्यूज़
    • लेटेस्ट
    • देश
    • मौसम
    • स्पोर्ट्स
    • सेहत
    • टेक्नोलॉजी
    • एंटरटेनमेंट
    • ऑटो
    • चुनाव
    tazzakhabar.comtazzakhabar.com
    Home»न्यूज़»आईपीएल 2026 में पंजाब की प्लेऑफ की उम्मीदों के सामने लखनऊ
    न्यूज़

    आईपीएल 2026 में पंजाब की प्लेऑफ की उम्मीदों के सामने लखनऊ

    websitemarketing2019@gmail.comBy websitemarketing2019@gmail.comMay 23, 2026No Comments1 Views
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn WhatsApp Reddit Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    लखनऊ, 23 मई (ता)। लगातार छह मैच से हार झेल रही पंजाब किंग्स की टीम को इस निराशा को भुलाकर आईपीएल 2026 के प्लेऑफ में पहुंचने की धुंधली सी आस को हकीकत में बदलने को बेताब होगी। इसके लिए आज शनिवार को उसे लखनऊ में होने वाले मैच में लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ बड़ी जीत दर्ज करनी होगी। लखनऊ को सिर्फ जीत ही काफी नहीं होगी, उसे किस्मत का साथ भी चाहिए होगा। उसका प्लेऑफ में पहुंचना एलएसजी पर जीत के अलावा रविवार को होने वाले दोनों मैचों के नतीजों पर भी निर्भर होगा। श्रेयस अय्यर की अगवाई वाली टीम चाहेगी कि राजस्थान और कोलकाता दोनों ही अपने-अपने मैच हार जाएं। अगर राजस्थान मुंबई को हरा देती है, तो पंजाब की उम्मीदें आधिकारिक तौर पर खत्म हो जाएंगी, वहीं अगर केकेआर दिल्ली कैपिटल्स को हरा देती है, तो मामला नेट रन रेट पर अटक सकता है।
    पंजाब का नेट रन रेट केकेआर से थोड़ा बेहतर है। पंजाब किंग्स के शीर्ष क्रम के बल्लेबाज प्रियांश आर्य, प्रभसिमरन सिंह और कूपर कोनोली की सत्र की शुरुआत की तरह आक्रामक होकर नहीं खेल पा रहे हैं। कप्तान अय्यर का प्रदर्शन भी इस दौरान अच्छा नहीं रहा। वह छह मैच में केवल एक बार ही पचास रन का आंकड़ा पार कर पाए हैं। उसका मध्यक्रम भी नहीं चल पा रहा है, जबकि उसकी फील्डिंग भी काफी खराब रही है। जहां तक लखनऊ का सवाल है, तो इस सत्र में उसका प्रदर्शन निराशाजनक रहा है। वह पिछले 10 मैचों में सिर्फ दो जीत हासिल करने के बाद प्लेऑफ की दौड़ से बाहर हो गया है। एलएसजी ने अपने घरेलू स्टेडियम में हाल में रॉयल चौलेंजर्स बेंगलुरु और चेन्नई सुपर किंग्स को हराया था और उसकी टीम इसी प्रेरणा लेने की कोशिश करेगी।

    lucknow Lucknow Stands in the Way of Punjab's Playoff Hopes in IPL 2026 Sport tazza khabar tazza khabar in hindi Uttar Pradesh
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
    websitemarketing2019@gmail.com
    • Website

    Related Posts

    सीसीटीवी कैमरों पर गोबर पोता, लाखों के जेवर और नकदी चोरी, हत्या की रंजिश में वारदात की आशंका

    August 12, 2026

    तेल के सौदागरों से दोस्ती फिर भी हंगामा, पाकिस्तान में 15 अगस्त से बंद हो सकते हैं पेट्रोल पंप

    August 12, 2026

    लिसाड़ीगेट में मकान की छत गिरने से महिला की मौत, बेटी और नातिन की हालत गंभीर; बारिश बनी कारण

    August 12, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    © 2026 Tazza khabar. All Rights Reserved.
    • Our Staff
    • Advertise

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.