शिमला, 23 मई (ता)। हिमाचल के जंगालों में एक ऐसा फल पाया जाता है, जिसका जिक्र रामायण में भी मिलता है। वनवास के दौरान प्रभु श्रीराम, माता सीता और भ्रता लक्ष्मण भी इस फल को बड़े शौक से ग्रहण करते थे। इन दिनों इस फल की पर्यटकों में भी भारी डिमांड है। पर्यटक स्थल कुफरी, सिलोनबाग, कोटी, मुडाघाट व जुन्गा के अनेक क्षेत्रों में इन दिनों काफल पक कर तैयार हो गया है। जिसका पर्यटक खूब आन्नद ले रहे हैं।ग्रामीण परिवेश के लोग जंगलों में काफल को चुनने में पूरा दिन लगे रहते हैं। काफल के पेड़ काफी ऊंचे होते…
Author: admin
नई दिल्ली/वॉशिंगटन, 23 मई (ता)। अमरीकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान के साथ चल रही शांति वार्ता को और समय देने का फ़ैसला किया है। यह जानकारी वॉल स्ट्रीट जर्नल ने अमरीकी अधिकारियों के हवाले से दी है। उन्होंने बताया कि ट्रंप ने कूटनीति को एक मौका देने के लिए, फिलहाल ईरान के खिलाफ हमले फिर से शुरू न करने का फ़ैसला किया है।रिपोर्ट में कहा गया है कि ट्रंप ने गत दिवस अमरीका के शीर्ष राष्ट्रीय सुरक्षा अधिकारियों के साथ एक बैठक की, जिसमें ईरान को लेकर आगे के कदमों पर चर्चा हुई, लेकिन इस दौरान कोई औपचारिक फ़ैसला…
नई दिल्ली, 23 मई (ता)। भारत में एक बार फिर पेट्रोल-डीजल की कीमतों में बढ़ोतरी हुई है। बीते 10 दिनों के भीतर यहां तीसरी बार पेट्रोल डीजल की कीमतें बढ़ी हैं। भारत में जहां 10 दिनों के भीतर पेट्रोल-डीजल की कीमतों में पांच रुपए की बढ़ोतरी हुई है तो वहीं पड़ोसी देश पाकिस्तान में पेट्रोल डीजल की कीमतों में 6 रुपए की कटौती देखने को मिली है। पाकिस्तान सरकार ने गत दिवस पेट्रोल की कीमत में 6 रुपए प्रति लीटर और हाई स्पीड डीजल की कीमत में 6.80 रुपए की कटौती की है।पाकिस्तान सरकार ने इस संबंध में नोटिफिकेशन जारी…
जगदलपुर 23 मई। नवंबर 2000 में छत्तीसगढ़ गठन के बाद से 2025 तक केवल 364 लोगों ने मतांतरण की आधिकारिक सूचना दी है। इस दौरान बस्तर में चर्च व प्रार्थना केंद्रों की संख्या डेढ़ हजार के पार पहुंच गई है। मतांतरण और डी- लिस्टिंग को लेकर बहस के बीच बस्तर में सूचना का अधिकार कानून (आरटीआई) से सामने आए आंकड़ों ने नई चर्चा छेड़ दी है। सर्व आदिवासी समाज के जगदलपुर जिला अध्यक्ष दशरथ कश्यप ने आरटीआइ से प्रशासन से मतांतरण से संबंधित जानकारी मांगी थी। उपलब्ध कराए गए आंकड़े चौंकाने वाले हैं। नवंबर 2000 से फरवरी 2023 तक बस्तर…
नई दिल्ली, 23 मई (ता)। Realme ने भारत में अपना नया स्मार्टफोन Realme 16T 5G को लांच किया है। फोन में 8000mAH बी बड़ी और दमदार बैटरी दी गई है। इसके अलावा फोन में 50MP का Sony AI कैमरा भी मिलता है। कीमत की बात करें तो Realme 16T 5G के 6GB+128GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 29,999 रुपए, 8GB+128GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 31,999 और 8GB+256GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 34,999 रुपए है। यह स्मार्टफोन बिक्री के लिए 27 मई उपलब्ध होगा। यह फोन ई-कॉमर्स साइट फ्लिपकार्ट, रियलमी की वेबसाइट और रिटेल स्टोर पर उपलब्ध होगा।फोन के फीचर्स की बात…
नई दिल्ली, 23 मई (ता)। Realme ने भारत में अपने नए ईयरबड्स Realme Buds Air8 Pro को लांच किया है। इनमें कंपनी ने डुअल ड्राइवर्स का इस्तेमाल किया है। ये धांसू एक्टिव नॉइज कैंसिलेशन को सपोर्ट करते हैं। इनमें Hi-Res ऑडियो का सपोर्ट दिया गया है। ईयरबड्स में ANC के लिए 6 माइक लगे हैं। ये ब्लूटूथ 6.1 को सपोर्ट करते हैं। इनमें 45ms तक अल्ट्रा-लो लेटेंसी का सपोर्ट दिया गया है। इसके अलावा 50 घंटे तक की बैटरी का दावा किया गया है।कीमत की बात करें तो Realme Buds Air8 Pro की भारत में कीमत 6,999 रुपए है। इन्हें…
लखनऊ, 23 मई (ता)। लगातार छह मैच से हार झेल रही पंजाब किंग्स की टीम को इस निराशा को भुलाकर आईपीएल 2026 के प्लेऑफ में पहुंचने की धुंधली सी आस को हकीकत में बदलने को बेताब होगी। इसके लिए आज शनिवार को उसे लखनऊ में होने वाले मैच में लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ बड़ी जीत दर्ज करनी होगी। लखनऊ को सिर्फ जीत ही काफी नहीं होगी, उसे किस्मत का साथ भी चाहिए होगा। उसका प्लेऑफ में पहुंचना एलएसजी पर जीत के अलावा रविवार को होने वाले दोनों मैचों के नतीजों पर भी निर्भर होगा। श्रेयस अय्यर की अगवाई वाली…
मेरठ 23 मई (प्र)। कचहरी परिसर में वकीलों द्वारा युवकों को बंधक बनाकर जानलेवा हमला करने के गंभीर मामले में पुलिस ने 13 नामजद और 60 अज्ञात वकीलों के खिलाफ संगीन धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की है। यह घटना वकील की फीस को लेकर हुए विवाद के बाद हुई, जिसने हिंसक रूप ले लिया। युवकों को पीटा गया और पुलिस के साथ भी धक्कामुक्की की गई। परीक्षितगढ़ के सिखेड़ा गांव निवासी शेर खान ने अपनी प्राथमिकी में बताया है कि अधिवक्ता आमिर खान के चैंबर में बातचीत के दौरान वकील की फीस को लेकर फखरुद्दीन का अपने वकील से मतभेद…
नई दिल्ली, 23 मई (ता)। ईद उल फितर की तरह ही इस दिन भी मुसलमान ईदगाह जाकर ईद की नमाज अदा करते हैं और सब लोगों से गले मिलते हैं। इसके बाद किसी हलाल जानवर ऊंट, भेड़, बकरा आदि की कुर्बानी देते हैं। इसी अवसर पर पवित्र शहर मक्का में हजरत इब्राहीम, हजरत इस्माईल और हजरत इब्राहीम की पत्नी व हजरत इस्माईल की मां हजरत हाजरा की सुन्नतों को अदा करते हैं। हज का मुख्य कार्यक्रम जिलहिज्ज की 8 तारीख से शुरू होकर पांच दिन अर्थात 12 जिलहिज्ज तक चलता है, जिसमें 10 जिलहिज्ज को कुर्बानी भी शामिल है..ईद उल…
नोएडा, 23 मई। उत्तर प्रदेश एसटीएफ ने कर्मचारी चयन आयोग (एसएससी) ऑनलाइन परीक्षा में धांधली कराने वाले बड़े गिरोह का पर्दाफाश करते हुए सात आरोपियों को गिरफ्तार किया है।गिरोह ऑनलाइन परीक्षा केंद्र में प्रॉक्सी सर्वर लगाकर बाहर बैठे सॉल्वर से पेपर हल कराता था। आरोपियों के कब्जे से 50 लाख रुपये नकद, 10 मोबाइल फोन, पांच लैपटॉप, एक राउटर, अभ्यर्थियों की सूची, दो प्रवेश पत्र और एक कंपनी के चार आईडी कार्ड बरामद किए गए हैं। गिरफ्तारी ग्रेटर नोएडा के नॉलेज पार्क क्षेत्र स्थित बालाजी डिजिटल जोन सेंटर से की गई। एसटीएफ के अधिकारियों ने बताया कि सूचना मिली थी…
