Author: admin

लखनऊ 16 मार्च। प्रदेश में निःशुल्क एवं अनिवार्य बाल शिक्षा का अधिकार अधिनियम (आरटीई) के तहत निजी विद्यालयों को फीस प्रतिपूर्ति और अभिभावकों को दी जाने वाली वित्तीय सहायता के भुगतान में जिलों की गंभीर लापरवाही सामने आई है दिसंबर में बजट जारी होने के बावजूद अधिकांश जिलों ने अभी तक इसका उपयोग नहीं किया है। शासन की सख्ती के बाद भी स्थिति में अपेक्षित सुधार नहीं हुआ है। 13 मार्च तक प्रदेश के केवल चार जिलों मैनपुरी, प्रतापगढ़, बलिया और प्रयागराज ही ऐसे हैं जिन्होंने सभी स्कूलों को शत प्रतिशत फीस प्रतिपूर्ति कर दी है आरटीई के तहत निजी…

Read More

सहारनपुर, 16 मार्च (हि)। कांग्रेस सांसद इमरान मसूद ने ईरान-अमेरिका के बीच तनाव पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि दुनिया को ईरान से यह समझना चाहिए कि ‘विश्वगुरु’ और महाशक्ति वही होती है जो दबाव में झुकती नहीं। उन्होंने कहा कि ईरान ने अपने रुख से दुनिया को अपनी ताकत का अहसास करा दिया है। एक मीडिया इंटरव्यू में इमरान मसूद ने अमेरिका द्वारा ईरान के नए सर्वाेच्च नेता मोजतबा खामेनेई की जानकारी देने वाले के लिए एक करोड़ डॉलर इनाम घोषित किए जाने पर टिप्पणी की। उन्होंने कहा कि इनाम बढ़ाने से कोई फर्क नहीं पड़ता, क्योंकि ईरान ने…

Read More

लखनऊ 16 मार्च। यूपी पुलिस उप निरीक्षक भर्ती परीक्षा में पूछे गए एक प्रश्न को लेकर विवाद थम नहीं रहा है। परीक्षा में पूछे गए एक बहुविकल्पीय प्रश्न में अवसर के अनुसार बदलने वाला’ वाक्यांश के लिए उत्तर के रूप में दिए गए चार विकल्पों में से एक विकल्प ‘पंडित’ शब्द भी था। इस पर कई लोगों ने आपत्ति जताई है और इंटरनेट मीडिया पर इसका विरोध हो रहा है। गीतकार मनोज मुंतशिर ने भी इस संबंध में इंटरनेट मीडिया पर पोस्ट कर नाराजगी जताई है। उन्होंने लिखा कि जिस व्यक्ति ने यह प्रश्नपत्र तैयार किया है, उसके खिलाफ तुरंत…

Read More

नई दिल्ली, 16 मार्च (जा)। बृहन्मुंबई महानगरपालिका (बीएमसी) ने गत दिवस कहा कि उसने मुंबई की मेयर ऋतु तावड़े की सरकारी गाड़ी से लाल-नीली चमकने वाली लाइटें हटा दी हैं। यह कदम इनके गैरकानूनी होने और वीआईपी संस्कृति को बढ़ावा देने के आरोपों को लेकर हुए विवाद के बाद उठाया गया है।महानगरपालिका के अन्य पदाधिकारियों की गाड़ियों से भी इसी तरह की लाइटें हटा दी गई हैं। पिछले महीने मुंबई की मेयर का पद संभालने के बाद तावड़े को एक मल्टी-पर्पस गाड़ी दी गई थी। इस गाड़ी में लाल-नीली चमकने वाली लाइटें लगी हुई थीं।बीएमसी के मुताबिक यह कार्रवाई तब…

Read More

लखनऊ 16 मार्च। होम्योपैथी विभाग कार्यवाहकों के सहारे चल रहा है। निदेशक से लेकर अन्य सभी प्रशासनिक पदों पर लंबे समय से विभागीय पदोन्नति समिति (डीपीसी) की बैठक नहीं हुई। ऐसे में पदोन्नति से भरे जाने वाले सभी पद खाली हैं। होम्योपैथी चिकित्साधिकारी एक ही पद पर 10 से 20 वर्ष तक कार्य कर रहे हैं। प्रदेश में निदेशक के रूप में शासन स्तर से प्रमोद कुमार सिंह को जिम्मेदारी सौंपी गई है, लेकिन इस पद पर 2022 के बाद से डीपीसी नहीं हुई है। इसी तरह अपर निदेशक के दो पद हैं। इसमें एक चिकित्सा तो दूसरा होम्योपैथी शिक्षा…

Read More

नई दिल्ली, 16 मार्च (जन)। राहुल गांधी गत दिवस लखनऊ में कांशीराम जयंती पर आयोजित कांग्रेस के कार्यक्रम में शामिल हुए। कांग्रेस नेता राहुल गांधी गत दिवस कांशीराम जयंती पर हुए संविधान सम्मेलन में हिस्सा लेने लखनऊ पहुंचे थे। इस दौरान उन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी में जाति देखकर इंटरव्यू में फेल करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि मैं दिल्ली यूनिवर्सिटी गया था। इंटरव्यू में बच्चों को निकालने का तरीका है। आपकी जाति क्या है भैया, आप इंटरव्यू में फेल दिल्ली यूनिवर्सिटी ने राहुल के इस बयान को खारिज कर दिया है। यूनिवर्सिटी ने पर एक पोस्ट में लिखा कि यूनिवर्सिटी…

Read More

मलिहाबाद 16 मार्च। 16 वर्ष पूर्व लापता मजदूर शिवनाथ (44) जब रविवार दोपहर घर पहुंचे तो मां कलावती व भाई खूब लिपट कर रोए। शिवनाथ ने बताया कि वह मजदूरी के लिए घर से निकले थे मेरठ में एक व्यापारी ने भैंसों के तबेले में काम कराने के लिए उन्हें बंधक बना लिया था और रुपये भी नहीं देते थे। परिजनों ने शिवनाथ को मृत समझ लिया था। उस समय परिवार ने गुमशुदगी भी दर्ज नहीं कराई थी। रहीमाबाद के रूसेना खेड़ा गांव निवासी शिवनाथ करीब 16 साल पहले हरदोई के परिचित के साथ मुजफ्फरनगर मजदूरी करने गए थे। वहां…

Read More

प्रयागराज 16 मार्च। इलाहाबाद हाईकोर्ट ने कहा कि उत्तराधिकार प्रमाणपत्र जारी करते वक्त हर मामले में भारी-भरकम धनराशि का सिक्योरिटी बॉन्ड जमा करने की शर्त उचित नहीं है। उत्तराधिकारी मृतक का प्राकृतिक वारिस है और किसी अन्य पक्ष को इस पर आपत्ति नहीं है तो ऐसी कठोर शर्तों से छूट दी जा सकती है। इस टिप्पणी संग न्यायमूर्ति मनीष कुमार निगम की एकल पीठ ने कानपुर नगर की अलका सिंघानिया की याचिका पर ट्रायल कोर्ट के सिक्योरिटी बॉन्ड की शर्त में छूट दे दी। शकुंतला देवी की मृत्यु के बाद उनकी बेटी अलका ने रिलायंस इंडस्ट्रीज के शेयरों के लिए…

Read More

नई दिल्ली 16 मार्च। पिछले साल स्वतंत्रता दिवस के मौके पर शुरू किए गए 3000 रुपये के फास्टैग एनुअल पास को इतना प्रसिद्धि मिली कि 50 लाख से अधिक लोगों ने इसका इस्तेमाल करना शुरू कर दिया है। लेकिन अब फास्टैग का एनुअल पास खरीदने के लिए आपको थोड़ी ज्यादा कीमत चुकानी पड़ेगी। भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण यानी एनएचएआई ने वित्त वर्ष 2026-27 के लिए फास्टैग की एनुअल फीस में बदलाव किया है। 12 मार्च को इस संबंध में एक आदेश जारी किया गया। इसके मुताबिक, वार्षिक पास के लिए अब 3000 रुपये की जगह 3075 रुपये देने होंगे। यह…

Read More

बदायूं के सैजनी गांव में स्थित हिन्दुस्तान पेट्रोलियम के कंप्रेस्ड बायो गैस सीबीजी प्लांट में इसी गांव के 14 हजार रूपये महीना पर वेंडर की नौकरी करने वाले अजय प्रताप सिंह का सुरक्षा बलों की नाकामी की वजह से इतना हौंसला बढ़ गया कि उसने प्लांट में अधिकारी हर्षित मिश्रा और सुधीर गुप्ता की हत्या कर दी। वह बात दूसरी है कि हत्या के बाद एनकाउंटर के डर से वह थाने पहुंच गया और वहां भी उसने गिरफ्तार होने के बाद भी सिपाही पर गोली चला दी। जिसके बाद उसकी स्थिति को देखते हुए पुलिस ने काबू पाया। दूसरी तरफ…

Read More