नई दिल्ली, 23 मई (ता)। कैब सर्विस देने वाली कंपनी Uber और JSW ग्रुप ने आपस में हाथ मिलाया है। दोनों कंपनियों ने मिलकर भारत के तेजी से बढ़ते टैक्सी मार्केट के लिए खास तौर पर EV बनाने के लिए MOU किया है। पिछले हफ्ते मुंबई में JSW Group के पार्थ जिंदल और Uber के सीईओ दारा खोसरोशाही के बीच समझौते पर साइन हुए हैं। आइए जानते हैं कि इस डील से भारतीय ग्राहकों को क्या फायदा होगा।
भारत सरकार ने देश में प्रदूषण कम करने औप उत्सर्जन को घटाने के लिए लगातार इलेक्ट्रिक गाड़ियों को बढ़ावा दे रही है। कुछ दिन पहले प्रधानंत्री नरेंद्र मोगी ने लोगों से इलेक्ट्रिक कार अपनाने की अपील की थी। ऐसे में Uber और JSW की पार्टनरशिप भारत के प्रदूषण मुक्त लक्ष्य को पूरा करने में मदद मिलेगी।
Uber पहले से ही भारत के बड़े शहरों में TATA जैसी कंपनियों और फ्लीट ऑपरेटरों के साथ मिलकर इलेक्ट्रिक कारों और टू-व्हीलर्स की संख्या बढ़ा रही है।
यह समझौता हाल ही में बनी JSW MG मोटर के बिजनेस को भी आगे बढ़ाने का काम करेगा। द इकोनॉमिक टाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक, कंपने ने पहले ही भारत में नई हाइब्रिड और इलेक्ट्रिक कारें लॉन्च करने और प्लांट को बढ़ाने के लिए 440 मिलियन डॉलर का निवेश करने का ऐलान किया था।
भारत में इलेक्ट्रिक गाड़ियों की लोकप्रियता लगातार बढ़ रही है। आंकड़ों के मुताबिक, वित्तीय वर्ष 2026 की तीसरी तिमाही (Q3 FY26) के दौरान भारत में बिकने वाली कुल पैसेंजर कारों में इलेक्ट्रिक कारों की हिस्सेदारी 7.29% रही थी। भारत में इलेक्ट्रिक व्हीकल्स की बिक्री को सबसे ज्यादा बढ़ावा इलेक्ट्रिक-टू-व्हीलर्स और थ्री-व्हीलर्स से मिल रहा है। इसकी वजह यह है कि इन्हें खरीदना और चार्ज करना आसान और किफायती होता है।
Trending
- मुख्यमंत्री जी अभी हजारो हेक्टेयर भूमि और कब्जा मुक्त हो सकती है अफसर शिकायतों का कर रहे हैं फर्जी निस्तारण ढूंढने से भी खेती व कृषि की जमीन
- बाईपास पर एक नामी कंपनी के स्टोर की चर्चा, रेडिसन ब्लू संगरीला द ललिता अशोका जैसे होटलों और नामचीन कंपनियों के सेल्स
- कच्ची कॉलोनियां काटकर और अवैध निर्माण करने तथा सरकारी जमीन घेरकर बेचने वालों के खिलाफ देशभर में चलेगा बुल्डोजर सुविधा शुल्क लेने वाले भी बचा नहीं पाएंगे
- पत्रकारों के साथ जो जनप्रतिनिधि करते थे अब युवाओं के साथ कर रहे हैं
- छोटा हसनपुर से सिसौली तक भाजपा ने निकाली तिरंगा यात्रा
- प्रो. उषा सिंह मेजर पद पर हुईं पदोन्नत
- दीपके का ऐलान, जंतर-मंतर पार्ट 2 जल्द
- रक्षाबंधन पर परिवहन निगम छह दिन अतिरिक्त बसों का संचालन करेगा

