Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • मुख्यमंत्री जी अभी हजारो हेक्टेयर भूमि और कब्जा मुक्त हो सकती है अफसर शिकायतों का कर रहे हैं फर्जी निस्तारण ढूंढने से भी खेती व कृषि की जमीन
    • बाईपास पर एक नामी कंपनी के स्टोर की चर्चा, रेडिसन ब्लू संगरीला द ललिता अशोका जैसे होटलों और नामचीन कंपनियों के सेल्स
    • कच्ची कॉलोनियां काटकर और अवैध निर्माण करने तथा सरकारी जमीन घेरकर बेचने वालों के खिलाफ देशभर में चलेगा बुल्डोजर सुविधा शुल्क लेने वाले भी बचा नहीं पाएंगे
    • पत्रकारों के साथ जो जनप्रतिनिधि करते थे अब युवाओं के साथ कर रहे हैं
    • छोटा हसनपुर से सिसौली तक भाजपा ने निकाली तिरंगा यात्रा
    • प्रो. उषा सिंह मेजर पद पर हुईं पदोन्नत
    • दीपके का ऐलान, जंतर-मंतर पार्ट 2 जल्द
    • रक्षाबंधन पर परिवहन निगम छह दिन अतिरिक्त बसों का संचालन करेगा
    Facebook Instagram X (Twitter) YouTube
    tazzakhabar.comtazzakhabar.com
    Demo
    • न्यूज़
    • लेटेस्ट
    • देश
    • मौसम
    • स्पोर्ट्स
    • सेहत
    • टेक्नोलॉजी
    • एंटरटेनमेंट
    • ऑटो
    • चुनाव
    tazzakhabar.comtazzakhabar.com
    Home»चुनाव»ड्रग नेटवर्क से जुड़ा अधिकारी हो या नेता, बचेगा कोई नहीं : मनोज सिन्हा
    चुनाव

    ड्रग नेटवर्क से जुड़ा अधिकारी हो या नेता, बचेगा कोई नहीं : मनोज सिन्हा

    websitemarketing2019@gmail.comBy websitemarketing2019@gmail.comMay 23, 2026No Comments1 Views
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn WhatsApp Reddit Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    श्रीनगर, 23 मई (ता)। शोपियां में “नशा मुक्त जम्मू-कश्मीर पदयात्रा” में शामिल हर वर्ग ने उपराज्यपाल मनोज सिन्हा के साथ शपथ ली कि नार्काे-आतंकवादियों को केंद्र शासित प्रदेश के हर कोने से बाहर खदेड़ा जाएगा। पदयात्रा में शामिल लोगों का स्वागत करते हुए उपराज्यपाल ने कहा कि यह सामूहिक संकल्प एक नए युग की शुरुआत का संकेत है।
    आज केंद्र शासित प्रदेश की हर गली और मोहल्ले से एकजुट होकर आवाज़ उठ रही है कि एक भी ड्रग तस्कर को बख्शा न जाए। 43 दिन पहले जम्मू से शुरू हुआ यह अभियान अब एक शक्तिशाली जनआंदोलन बन चुका है, जिसकी गूंज हर समुदाय में अटूट शक्ति के साथ सुनाई दे रही। उपराज्यपाल ने कहा कि एक उद्देश्य और साझा लक्ष्य से जुड़े जम्मू-कश्मीर के लाखों लोग इस स्वर्ग समान भूमि से नार्काे-आतंकवाद को जड़ से समाप्त करने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
    अब यह बात लोगों के मन में पूरी तरह बैठ चुकी है कि यह कोई दूर की समस्या नहीं, बल्कि हमारे दरवाज़े पर खड़ी चुनौती है, जिसका हमें साहस और दृढ़ता के साथ सामना करना होगा।
    उपराज्यपाल ने कहा कि नशे का ज़हर हमारे युवाओं को प्रगति के मार्ग से भटका रहा है। उन्होंने कहा कि आतंकी संगठन ड्रग्स से होने वाली कमाई का इस्तेमाल हथियार खरीदने में करते हैं और उन्हीं हथियारों से आम कश्मीरियों का खून बहाया जा रहा है।
    उन्होंने कहा कि आज मैं स्पष्ट रूप से कहना चाहता हूं कि चाहे कोई अधिकारी हो या सार्वजनिक जीवन से जुड़ा कोई व्यक्ति, यदि उसका किसी भी प्रकार से ड्रग नेटवर्क से संबंध पाया गया या उसने उसे समर्थन दिया, तो उसे कड़े कानूनी परिणाम भुगतने होंगे। मैं जनता को आश्वस्त करता हूं कि यदि इस संक्रमण का थोड़ा सा भी अंश हमारे तंत्र में घुसा हुआ पाया गया, तो उसे बिना किसी हिचकिचाहट के निर्ममता से समाप्त कर दिया जाएगा।
    उपराज्यपाल ने यह भी कहा कि जम्मू-कश्मीर में 7,000 से अधिक महिला समितियों का गठन किया गया है और अब प्रशासन का कर्तव्य है कि इन समितियों को सशक्त बनाया जाए तथा उन्हें प्रभावी ढंग से कार्य करने में सक्षम किया जाए। पिछले 43 दिनों में 797 एफआईआर दर्ज की गईं और 894 ड्रग तस्करों एवं पेडलरों को जेल भेजा गया। 59 तस्करों को च्प्ज्-छक्च्ै प्रावधानों के तहत गिरफ्तार किया गया।
    तस्करों के काले धन से बने 81 नशीले कारोबार के अड्डों को ध्वस्त किया गया। 101 अचल संपत्तियों को जब्त और कुर्क किया गया। करोड़ों रुपये की अन्य संपत्तियां भी जब्त की गईं। 457 ड्राइविंग लाइसेंस निलंबित किए गए। 22 तस्करों के पासपोर्ट रद्द करने तथा 606 वाहनों के पंजीकरण रद्द करने की सिफारिश की गई।
    भारी मात्रा में नशीले पदार्थ जब्त किए गए। लगभग 5,641 दवा दुकानों का निरीक्षण किया गया, 268 दुकानों के लाइसेंस निलंबित या रद किए गए और 6 दवा दुकानों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई। जम्मू-कश्मीर सरकार ने वित्त वर्ष 2026-27 के लिए सख्त मितव्ययता उपाय लागू किए हैं। सरकारी भोज, वाहन खरीद और विदेश यात्राओं पर रोक लगाई गई है।

    Desh Manoj sinha no one will be spared: Manoj Sinha Shri nagar tazza khabar tazza khabar in hindi Whether an official or a politician linked to the drug network
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
    websitemarketing2019@gmail.com
    • Website

    Related Posts

    पत्रकारों के साथ जो जनप्रतिनिधि करते थे अब युवाओं के साथ कर रहे हैं

    August 13, 2026

    छोटा हसनपुर से सिसौली तक भाजपा ने निकाली तिरंगा यात्रा

    August 13, 2026

    प्रो. उषा सिंह मेजर पद पर हुईं पदोन्नत

    August 13, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    © 2026 Tazza khabar. All Rights Reserved.
    • Our Staff
    • Advertise

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.