नई दिल्ली 23 मई। देश को अगले 3 दिन तक गर्मी से राहत के आसार नहीं हैं। अदकवेदर के मुताबिक शुक्रवार दोपहर 3 बजे दुनिया के 22 सबसे गर्म शहरों में पारा 473 से ज्यादा रिकॉर्ड किया गया। यह सभी शहर भारत के हैं। इनमें 13 शहर उत्तर प्रदेश के हैं। ओडिशा का बोलांगीर और बिहार का सासाराम सबसे ज्यादा गर्म रहा।
भारतीय मौसम विभाग के मुताबिक देश के 35 शहरों में गुरुवार को रात का पारा 305 से ऊपर रहा। बिहार के पटना और गयाजी में गर्मी के कारण 22 से 26 मई तक 5वीं तक के स्कूल बंद किए गए हैं। मधेपुरा और सहरसा में गुरुवार को बिजली गिरने से 3 लोगों की मौत हो गई। पंजाब सरकार ने सरकारी दफ्तरों और स्कूलों का समय बदल दिया है। अब दफ्तर और स्कूल सुबह साढ़े 7 बजे खुलेंगे और दोपहर 1.30 बजे बंद होंगे।
AQI.in के ताजा रैंकिंग के मुताबिक, शाम 6:15 बजे भी भारत के 50 शहर दुनिया भर में सबसे अधिक तापमान वाले स्थानों पर काबिज थे. उत्तर प्रदेश के मोरादाबाद, अकबरपुर, सिद्धार्थनगर, इटावा, बदायूं, बांदा, फिरोजाबाद, हाथरस, मैनपुरी, प्रयागराज, सीतापुर, गाजीपुर, मथुरा, आगरा, रामपुर, बरेली, शाहजहांपुर, एटा, बिजनौर, औरैया, जौनपुर, अलीगढ़, संभल, आजमगढ़, वाराणसी, पीलीभीत, बलरामपुर, मुजफ्फरनगर, बहराइच, शामली और अमरोहा जैसे शहर 43°C से 44°C के बीच तापमान के साथ सूची में शामिल थे. इसके अलावा, नागपुर (महाराष्ट्र) 44°C के साथ शीर्ष पर रहा, लेकिन उत्तर प्रदेश इस बार गर्मी का सबसे बड़ा केंद्र है. पूरा प्रदेश भीषण गर्मी की चपेट में हैं
भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने पूर्वी और मध्य उत्तर प्रदेश के कई जिलों में रेड अलर्ट जारी किया है. इन क्षेत्रों में “तीव्र से अत्यंत तीव्र” लू चलने की चेतावनी दी गई है. इस गर्मी की वजह से लोगों की दिनचर्या पूरी तरह प्रभावित हो गई है. कई जगहों पर दोपहर में बाहर निकलना मुश्किल हो रहा है. स्वास्थ्य विभाग ने हीट स्ट्रोक, डिहाइड्रेशन और अन्य गर्मी से संबंधित बीमारियों को लेकर अलर्ट जारी किया है. मौसम विभाग के अनुसार, मानसून के आने तक राहत की उम्मीद कम है.
दक्षिण भारत में कम बारिश का अनुमान: अरब सागर में मानसून कमजोर करने वाला सिस्टम बना, अगले 7 दिन 10 राज्यों में गर्म हवाएं चलेंगी
देश में गर्मी अपने पीक पर है। इस बीच मौसम एजेंसी स्काईमेट ने अरब सागर के ऊपर नया सिस्टम बनने की जानकारी दी है, जो मानसूनी हवाओं को कमजोर कर सकता है।
इससे केरल समेत दक्षिण भारत में बारिश कम होने की आशंका है। एजेंसी ने यह भी कहा है कि मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश, राजस्थान, हरियाणा, पंजाब, छत्तीसगढ़, ओडिशा, महाराष्ट्र और गुजरात समेत देश के 10 राज्यों में अगले एक हफ्ते तक सूखी गर्म हवाएं चलेंगी। एजेंसी के मुताबिक इस दौरान इन राज्यों में अधिकतम तापमान 45 या उससे ज्यादा रहेगा। वेस्टर्न डिस्टवेंस कमजोर होने और कोई एक्टिव सिस्टम नहीं होने की वजह से बारिश की कोई संभावना नहीं है। मंगलवार को एमपी यूपी राजस्थान, हरियाणा, दिल्ली, पंजाब और महाराष्ट्र के 22 शहरों में तामपान 45 डिग्री से ज्यादा रहा। वढ के 22 जिलों में पारा 40 डिग्री या इससे उपर दर्ज हुआ।

