Author: admin

नई दिल्ली, 17 मार्च (ज)। पूर्व प्रधानमंत्री और जेडी(एस) नेता एचडी देवगौड़ा ने संसद में विपक्ष के हंगामे के तरीके को लेकर कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी को लेटर लिखा है। उन्होंने विपक्ष के नेता राहुल गांधी का नाम लिए बिना संसद में उनके विरोध की आलोचना की। 92 साल के देवगौड़ा ने दो पेज के लेटर में राहुल के हाल के प्रदर्शनों का जिक्र करते हुए कहा कि संसद के बजट सत्र के दौरान लगातार नारेबाजी, पोस्टर दिखाने और धरना-प्रदर्शन से लोकतांत्रिक संस्थाओं की गरिमा को नुकसान पहुंच रहा है। संसद परिसर में सीढ़ियों पर बैठकर चाय-नाश्ते…

Read More

ऋषिकेश 17 मार्च। गुरुद्वारा श्री हेमकुंड साहिब प्रबंधन ट्रस्ट के अध्यक्ष नरेंद्र जीत सिंह बिंद्रा ने उत्तराखंड के मुख्य सचिव आनंद वर्धन से आगामी तीर्थयात्रा सीजन की तैयारियों पर चर्चा करने के लिए मुलाकात की। विचार-विमर्श के बाद तथा वर्तमान मौसम स्थितियों का आकलन करने के पश्चात्, दोनों पक्षों ने गुरुद्वारा श्री हेमकुंड साहिब के कपाट शनिवार 23 मई 2026 को खोलने पर आपसी सहमति व्यक्त की है। ट्रस्ट राज्य सरकार के समन्वय में इस यात्रा का संचालन करता है तथा तीर्थयात्रियों की सुविधा के लिए हरिद्वार, ऋषिकेश, श्रीनगर, रतूड़ा, जोशीमठ, गोविंदघाट और घांघरिया में अपनी धर्मशालाओं में मुफ्त ठहरने…

Read More

नई दिल्ली, 17 मार्च (अम)। देश में दत्तक ग्रहण (बच्चा गोद लेने) की प्रक्रिया को अधिक सुरक्षित और पारदर्शी बनाने के लिए केंद्रीय दत्तक ग्रहण संसाधन प्राधिकरण (कारा) ने राष्ट्रव्यापी दिशा-निर्देश जारी किए हैं। नए नियमों के तहत अब बाल देखभाल संस्थानों में रहने वाले या गोद लिए जाने वाले बच्चों की फोटो, वीडियो या पहचान संबंधी कोई भी जानकारी सोशल मीडिया या किसी अन्य माध्यम पर साझा करना पूरी तरह प्रतिबंधित होगा।कारा ने कहा है कि किशोर न्याय अधिनियम, 2015 और दत्तक ग्रहण विनियम, 2022 के तहत बच्चों की गोपनीयता बनाए रखना अनिवार्य है। साथ ही जैविक माता-पिता के…

Read More

नई दिल्ली 16 मार्च। आगामी केरल विधानसभा चुनाव 2026 के लिए भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने अपनी पहली सूची जारी कर दी है। इस सूची में राज्य की 140 विधानसभा सीटों में से 47 सीटों पर पार्टी के उम्मीदवारों के नाम शामिल किए गए हैं। यह कदम भाजपा की चुनावी तैयारी की शुरुआत को दर्शाता है। BJP की पहली सूची में प्रमुख उम्मीदवारराज्य अध्यक्ष और पूर्व केंद्रीय मंत्री राजीव चंद्रशेखर को नेमोम विधानसभा क्षेत्र से उम्मीदवार बनाया गया है, जो दक्षिणी राज्य में पार्टी के लिए एक महत्वपूर्ण सीट मानी जाती है। पूर्व केंद्रीय मंत्री वी. मुरलीधरन भी इस सूची…

Read More

गैस का संकट सभी दावों के बाद खत्म होता नजर नहीं आ रहा है। इसके पीछे एजेंसी संचालकों और जमाखोरों का हाथ है या जिला पूर्ति विभाग के अफसरों की नाकामी यह तो वही जान सकते हैं लेकिन गैस की कमी के चलते घरों में लकड़ी के चूल्हे व कोयलें की भटटी से खाना बनाने का काम हो रहा है उससे हो सकता है कि सिलेंडरों की मारामारी थोड़ी कम हो जाए लेकिन इनसे उत्पन्न होने वाले प्रदूषणों से कई योजनाएं प्रभावित होंगी ही इनसे प्रदूषण बढ़ने की संभावना से इनकार नहीं किया सकता। मुझे लगता है कि गैस एजेंसियों…

Read More

कुछ माह पूर्व केंद्रीय जलसंसाधन मंत्री स्वतंत्र देव सिंह का काफिला रोक अपने क्षेत्र में जलजीवन मिशन पूरा ना होने और की गई खुदाई के बाद सही ना कराने की ओर ध्यान दिलाने वाले महोबा जिले के चरखारी विधायक बृजभूषण राजपूत ने अवगत कराया था। तब केंद्रीय मंत्री द्वारा आदेश दिए गए थे कि एक माह में सभी समस्याएं दूर की जाएं। लेकिन ३० जनवरी से लगभग डेढ़ माह बीतने के बाद भी जलजीवन मिशन से संचालित १.१०० करोड़ की पांच पेयजल परियोजनाओं में अभी भी तमाम खामियां होने से विधायक बृजभूषण राजपूत द्वारा बीते शनिवार को यूपी के सीएम…

Read More

जब हमारे अनेक नेता आसानी से हाथ नहीं आ पाते हैं और जनसमस्याओं के समाधान की बजाय टालमटोल की राजनीति अपनाने लगते हैं और अफसरों के सामने अपनी बात मजबूती से नहीं कहते इसके पीछे कुछ भी कारण हो लेकिन आए दिन सुनने को तो ऐसा ही मिलता है। मगर कानपुर के माति मुख्यालय के निकट सरकारी जमीन पर हो रहे कब्जे की शिकायत प्राप्त होते ही राज्यमंत्री प्रतिभा शुक्ला के पति पूर्व सांसद अनिल शुक्ला लुगी बनियान में ही मौके पर पहुंच गए और वहीं तहसीलदार व राजस्व कर्मियों को मौके पर बुलाकर पंचायत की जमीन खाली कराकर उसकी…

Read More

हरियाणा की भाजपा सरकार द्वारा राजा हसन खां मेवाती का बीते दिवस शहीदी दिवस मनाया गया। इस मौके पर उन्हें नमन करते हुए हरियाणा के सीएम नायब सिंह सैनी और पीएम नरेंद्र मोदी के फोटो छपा एक विज्ञापन भी जारी किया गया। तो पीएम के हवाले से भारत के वीर योद्धाओं की वीरता समपर्ण राष्ट्र के लिए गौरव की बात है। भारत उनके साहस को नमन करता है से युक्त लाइनों का संदेश दिया गया। वैसे तो यह एक आम बात है लेकिन ध्यान से देखा जाए तो यह भाईचारा और सांप्रदायिक सौहार्द और ङ्क्षहदु मुस्लिम सिख ईसाई के नारे…

Read More

खरगोन, 16 मार्च (दि)। मध्य प्रदेश के महेश्वर की निवासी मोनालिसा के विवाह प्रकरण के मामले में फ़िल्म निर्देशक सनोज मिश्रा ने मोनालिसा भोंसले के परिवार से मुलाकात की और उसकी हालिया शादी को सुनियोजित लव जिहाद का हिस्सा बताते हुए मामले में कार्रवाई की मांग की। उन्होंने कहा कि वह जल्द ही मोनालिसा के परिवार के साथ मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव से मिलने का समय लेंगे और कार्रवाई के लिए पूरे मामले को उनके सामने रखेंगे। परिवार से मुलाकात के बाद पत्रकारों से बातचीत में श्री मिश्रा ने कहा कि मध्य प्रदेश में राष्ट्रवादी सोच वाली…

Read More

अलीगढ़ 16 मार्च। उत्तर प्रदेश में अलीगढ़ जिले के क्वार्सी थाना क्षेत्र में स्थित एक निजी होटल में रविवार शाम उस समय हंगामा खड़ा हो गया जब एक युवक ने अपनी पत्नी को उसके प्रेमी के साथ होटल के कमरे में रंगे हाथों पकड़ लिया। सूचना मिलने पर डायल 112 पुलिस मौके पर पहुंची और महिला तथा उसके प्रेमी को हिरासत में लेकर थाने ले गई। फिलहाल पुलिस तीनों से पूछताछ कर मामले की जांच कर रही है। मिली जानकारी के अनुसार, बुलंदशहर के गुलावठी निवासी आकाश कुमार अलीगढ़ में अपनी बहन के घर आए हुए थे। इसी दौरान उन्होंने…

Read More