Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • मुख्यमंत्री जी अभी हजारो हेक्टेयर भूमि और कब्जा मुक्त हो सकती है अफसर शिकायतों का कर रहे हैं फर्जी निस्तारण ढूंढने से भी खेती व कृषि की जमीन
    • बाईपास पर एक नामी कंपनी के स्टोर की चर्चा, रेडिसन ब्लू संगरीला द ललिता अशोका जैसे होटलों और नामचीन कंपनियों के सेल्स
    • कच्ची कॉलोनियां काटकर और अवैध निर्माण करने तथा सरकारी जमीन घेरकर बेचने वालों के खिलाफ देशभर में चलेगा बुल्डोजर सुविधा शुल्क लेने वाले भी बचा नहीं पाएंगे
    • पत्रकारों के साथ जो जनप्रतिनिधि करते थे अब युवाओं के साथ कर रहे हैं
    • छोटा हसनपुर से सिसौली तक भाजपा ने निकाली तिरंगा यात्रा
    • प्रो. उषा सिंह मेजर पद पर हुईं पदोन्नत
    • दीपके का ऐलान, जंतर-मंतर पार्ट 2 जल्द
    • रक्षाबंधन पर परिवहन निगम छह दिन अतिरिक्त बसों का संचालन करेगा
    Facebook Instagram X (Twitter) YouTube
    tazzakhabar.comtazzakhabar.com
    Demo
    • न्यूज़
    • लेटेस्ट
    • देश
    • मौसम
    • स्पोर्ट्स
    • सेहत
    • टेक्नोलॉजी
    • एंटरटेनमेंट
    • ऑटो
    • चुनाव
    tazzakhabar.comtazzakhabar.com
    Home»टेक्नोलॉजी»‘वायु अस्त्र-1’ हवा में टारगेट बदलने वाले स्वदेशी ड्रोन का परीक्षण
    टेक्नोलॉजी

    ‘वायु अस्त्र-1’ हवा में टारगेट बदलने वाले स्वदेशी ड्रोन का परीक्षण

    websitemarketing2019@gmail.comBy websitemarketing2019@gmail.comMay 23, 2026No Comments1 Views
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn WhatsApp Reddit Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    नई दिल्ली, 23 मई (ता)। भारत ने रक्षा क्षेत्र में आत्मनिर्भरता की ओर एक और बड़ी छलांग लगाई है। पुणे की एक डिफेंस फर्म नीबे लिमिटेड ने देश में ही विकसित 100 किलोमीटर रेंज वाले अपने लोइटरिंग म्यूनिशन ‘वायु अस्त्र’ का नो-कॉस्ट, नो-कमिटमेंट (एनसीएनसी) ट्रायल सफलतापूर्वक पूरा कर लिया है। ‘वायु अस्त्र-1’ को आम भाषा में आत्मघाती या कामिकेज ड्रोन भी कहा जाता है। यह ट्रायल राजस्थान के पोखरण और उत्तराखंड के जोशीमठ की दुर्गम पहाडिय़ों में किए गए। वायु अस्त्र-1 लोइटरिंग म्यूनिशन (एंटी-पर्सनल वेरिएंट) ने राजस्थान के पोखरण रेंज में अपना पहला एनसीएनसी प्रदर्शन सफलतापूर्वक किया।
    10 किलोग्राम का विस्फोटक (वॉरहेड) ले जाने की क्षमता वाले इस सिस्टम ने एक ही प्रयास में 100 किलोमीटर दूर स्थित अपने लक्ष्य को पूरी सटीकता से ध्वस्त कर दिया। इसका सर्कुलर एरर प्रोबेबल (सीईपी) एक मीटर से भी कम रहा, यानी यह अपने टारगेट से एक मीटर भी इधर-उधर नहीं भटका। इजरायली तकनीक पर आधारित लोइटरिंग म्यूनिशन में ‘अबॉर्ट-अटैक’ (हमला रोकने) और ‘री-अटैक’ (दोबारा हमला करने) की गजब की क्षमता है। इसके अलावा, मैदानी इलाकों के बाद उत्तराखंड के जोशीमठ (मलारी) में किए गए परीक्षणों के दौरान वायु अस्त्र-1 लोइटरिंग म्यूनिशन की हाई-एल्टीट्यूड एंड्योरेंस (ऊंचाई पर लंबे समय तक टिके रहने की क्षमता) का टेस्ट किया गया। बताया गया है कि इस दौरान इसने 90 मिनट से भी अधिक समय तक उड़ान भरी और 14,000 फुट से अधिक की ऊंचाई पर अपने मिशन सफलतापूर्वक पूरे किए।
    कंपनी ने दावा किया कि एंटी-आर्मर (एंटी-टैंक) नाइट स्ट्राइक ट्रायल के दौरान इस सिस्टम ने इन्फ्रारेड (आईआर) कैमरे की मदद से रात के घने अंधेरे में भी टारगेट को सफलता पूर्वक निशाना बनाया और एक ही प्रयास में दो मीटर के सीईपी के भीतर लक्ष्य को भेद दिया। इसके अलावा, कंपनी ने इस बात पर भी विशेष जोर दिया कि 70 किमी दूर फॉरवर्ड कंट्रोल सेगमेंट को ग्राउंड स्टेशन से नियंत्रण सौंपने (कंट्रोल हैंडओवर) की क्षमता का भी सफल प्रदर्शन किया गया।

    ‘Vayu Astra-1’ Desh New Delhi tazza khabar tazza khabar in hindi Testing of ‘Vayu Astra-1’ — an indigenous drone capable of changing targets mid-air.
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
    websitemarketing2019@gmail.com
    • Website

    Related Posts

    पत्रकारों के साथ जो जनप्रतिनिधि करते थे अब युवाओं के साथ कर रहे हैं

    August 13, 2026

    छोटा हसनपुर से सिसौली तक भाजपा ने निकाली तिरंगा यात्रा

    August 13, 2026

    प्रो. उषा सिंह मेजर पद पर हुईं पदोन्नत

    August 13, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    © 2026 Tazza khabar. All Rights Reserved.
    • Our Staff
    • Advertise

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.