नई दिल्ली/मुंबई, 25 मई (ता)। बॉलीवुड अभिनेत्री सोनम कपूर और उनके पति बिजनेसमैन आनंद आहूजा हाल ही में दूसरी बार माता-पिता बने हैं। अभिनेत्री ने बेटे को जन्म दिया और उसका नाम रुद्रलोक रखा। बता दें कि इस कपल के मुंबई के साथ-साथ दिल्ली और लंदन में भी घर है, जहां ये लोग अक्सर आते-जाते रहते हैं। कपल का लंदन वाला घर वहां के सबसे पॉश इलाके नॉटिंग हिल में बना हुआ है। अब डेली मेल की रिपोर्ट के अनुसार, तीन साल पहले खरीदा गया उनका यह बड़ा घर पड़ोसियों के साथ विवाद का कारण बन गया है।कहा जा रहा…
Author: admin
बचपन में एक कहावत सुनी थी कि अजब तेरी दुनिया अजब तेरा खेल छछुंदर के सिर में चमेली का तेल उस समय तो इसका सही अर्थ समझ में नहीं आता था लेकिन अब जब मीडिया में सुनने देखने और पढ़ने को समाचार मिलते हैं तो कितने ही ऐसे होते हैं जिन्हें पढ़ते ही यह एहसास होता है कि उक्त किवदंती ऐसे ही मामलों को लेकर पड़ी होगी। कुछ अफसर खेल तो खूब करते हैं यह आये दिन सरकार द्वारा कराये जा रहे विकास कार्यों आदि की होने वाली जांच में स्पष्ट हो रहा है।कुछ वर्ष पूर्व दिल्ली से प्रकाशित नवभारत…
मुंबई, 25 मई (ता)। भारतीय रिजर्व बैंक ने तीन अप्रैल को समाप्त सप्ताह में 180 किलोग्राम सोना खरीदा, जिसका बाजार में वर्तमान मूल्य लगभग 261 करोड़ रुपए है। केंद्रीय बैंक के मई 2026 के बुलेटिन में बताया गया है कि उसके पास 24 अप्रैल को 880.52 टन सोना था, जो एक महीने पहले जारी रिपोर्ट के 880.34 टन से 180 किग्रा अधिक है। यह बढ़ोतरी तीन अप्रैल को समाप्त सप्ताह में दर्ज की गई थी।देश में इस समय सोना 1.45 लाख रुपए प्रति दस ग्राम या 1.45 करोड़ रुपए प्रति किलोग्राम के करीब है। इस प्रकार रिजर्व बैंक द्वारा खरीदे…
मुंबई, 25 मई (ता)। बॉलीवुड की मशहूर अभिनेत्री कृति सेनन ने अभिनय की दुनिया में 12 साल पूरे कर लिए हैं। इस खास मौके पर कृति ने सोशल मीडिया के जरिए अपनी खुशी जाहिर की। कृति ने इंस्टाग्राम स्टोरीज पर एक तस्वीर पोस्ट की, जिसमें उनके अब तक के करियर के सभी यादगार और मशहूर किरदारों का कोलाज शामिल है। अभिनेत्री ने खुशी जाहिर करते हुए लिखा, “वाह! फिल्मों की इस जादुई दुनिया में कदम रखे हुए मुझे 12 साल हो गए हैं।”कृति ने साल 2014 में आई फिल्म ‘हीरोपंती’ से बॉलीवुड में कदम रखा था। इस फिल्म में उनके…
नई दिल्ली 25 मई। स्वास्थ्य क्षेत्र में अध्याधुनिक तकनीक और अल्ट्रा फास्ट 5जी नेटवर्क की मदद से एक नई छलांग लगाई है। अब डॉक्टर हजारों किलोमीटर दूर बैठकर भी मरीज का सफल ऑपरेशन कर पा रहे हैं। ऐसा ही एक मामला सामने आया है, जिसमें चीन के वुहान में बैठे भारतीय यूरोलॉजिस्ट डॉ. सैयद मोहम्मद गौस ने हैदराबाद में मौजूद मरीज की रोबोटिक सर्जरी सफलतापूर्वक की। करीब 3000 किलोमीटर की दूरी पर हुई इस सर्जरी में अत्याधुनिक रोबोटिक सिस्टम और अल्ट्रा-फास्ट 5जी नेटवर्क का इस्तेमाल किया गया। ब्लैडर रीकनेक्शन यानी मूत्राशय को जोड़ने से जुड़ी यह जटिल सर्जरी महज 90…
लखनऊ, 25 मई (ता)। समाजवादी पार्टी (सपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश ने भाजपा और उससे जुड़े ‘संगी-साथियों’ पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि जिस तरह असली शस्त्रों के लाइसेंस की जांच होती है, उसी तरह देश, समाज और आपसी सौहार्द पर “अदृश्य शस्त्रों” से हमला करने वालों की गतिविधियों की भी कानूनी पड़ताल होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि वकील और जनता सवाल उठा रहे हैं कि भाजपा नेताओं और उनके सहयोगियों के निर्माण, चंदे, संपत्तियों, विदेश दौरों और कथित गुप्त गतिविधियों की निष्पक्ष जांच कर उनका पूरा हिसाब-किताब सार्वजनिक किया जाए। सपा मुखिया अखिलेश यादव ने शनिवार को सोशल…
जैसलमेर 25 मई। जैसलमेर जिला मुख्यालय से करीब 7 किलोमीटर दूर कूड़ा फेंकने की एक जगह पर 300 से ज़्यादा मृत गायें मिलीं। रविवार को नगर परिषद के डंपिंग यार्ड में ये सड़ते हुए शव मिले, जिसके बाद सोशल मीडिया पर इस जगह का एक वीडियो वायरल होने से पूरे इलाके में भारी गुस्सा फैल गया। इस घटना ने मृत जानवरों के अवशेषों को ठिकाने लगाने के लिए ज़िम्मेदार अधिकृत ठेकेदार की कथित लापरवाही को उजागर किया है। नगर परिषद के अधिकृत मृत पशु ठेकेदार द्वारा इन मृत गायों को ठीक से ठिकाने न लगा पाने की विफलता ने आम…
लखनऊ 25 मई। प्रदेश पुलिस के 29 पीपीएस अधिकारियों को जल्द आईपीएस कैडर में प्रोन्नत किया जाएगा। इसके लिए रिक्त पदों के सापेक्ष 3 गुना अधिक अधिकारियों के नाम संघ लोक सेवा आयोग भेज दिए गए हैं। आयोग यदि प्रस्ताव पर कोई आपत्ति नहीं करता है तो अगले महीने प्रदेश को 29 प्रोन्नत आईपीएस मिल जाएंगे। आयोग द्वारा वर्ष 1998, 1999 और 2000 बैच के अधिकारियों की पदोन्नति की जानी है, हालांकि तीन गुना अधिक नाम भेजने की बाध्यता की वजह से वर्ष 2001 बैच के अफसरों के नाम भी शामिल किए गए हैं। बताते चले कि पीपीएस से आईपीएस…
हापुड़ 25 मई। जेठ (ज्येष्ठ) महीने के शुक्ल पक्ष की दशमी तिथि को ‘गंगा दशहरा’ मनाया जाता है. पौराणिक मान्यता है कि इसी दिन मां गंगा स्वर्ग से धरती पर अवतरित हुई थी. इस दिन गंगा नदी में स्नान करने से व्यक्ति के सभी ज्ञात-अज्ञात पाप धुल जाते हैं और उसे मोक्ष की प्राप्ति होती है. ज्येष्ठ गंगा दशहरा पर जनपद हापुड़ के गढ़ क्षेत्र की तीर्थ नगरी ब्रजघाट में आस्था का सैलाब उमड़ पड़ा. देर रात से ही श्रद्धालुओं के पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया, जो दिनभर जारी रहा. लाखों श्रद्धालुओं ने गंगा में डुबकी लगाकर पूजा-अर्चना की…
नई दिल्ली, 25 मई (ता)। सुप्रीम कोर्ट में एक याचिका दाखिल कर तथाकथित ‘Cockroach Janta Party’ यानी CJP की गतिविधियों और इससे जुड़े कथित फर्जी वकीलों की जांच की मांग की गई है। याचिका में मामले की जांच केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) से कराने की अपील की गई है।पिछले सप्ताह सोशल मीडिया पर शुरू हुआ कॉकरोच जनता पार्टी अभियान तेजी से वायरल हुआ था। यह डिजिटल कैंपेन बेरोजगारी, शिक्षा नीति और परीक्षा पेपर लीक जैसे मुद्दों को लेकर मीम्स और राजनीतिक टिप्पणियों के कारण चर्चा में आया।कहा जा रहा है कि यह ट्रेंड उस विवाद के बाद सामने आया, जिसमें…
