मेरठ, 25 मई (प्र)। फेसबुक आईडी पर अपने आपको अधिवक्ता तथा मेरठ बार एसोसिएशन का सदस्य होने का दावा करने वाले एक युवक को इश्क का भूत चढ़ा हुआ है। तीन बच्चों की मां विधवा को चैट के जरिए फोन पर बातचीत के लिए दबाव बना रहा है। पीड़िता ने पुलिस चौट के स्क्रीन शॉट्स उपलब्ध कराते हुए रिपोर्ट दर्ज कराई है।
लालकुर्ती थाने पर तोपखाना आरए बाजार निवासी महिला ने रोहित सिंह के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। महिला ने कहा कि उसके पति की मृत्यु हो चुकी है। उसके दो पुत्रियां व एक पुत्र है। रोहित सिंह नाम का व्यक्ति उसकी फेसबुक आईडी व मैसेंजर पर 22 अप्रैल से लगातार वीडियो व ऑडियो कॉल तथा अश्लीज मैसेज भेज रहा है। रोहित जबरदस्ती सम्बंध बनाने के लिए जो दे रहा है। विधवा के बार-बार मना रकने पर भी युवक अपनी हरकतों से बाज नहीं आ रहा है। महिला का आरोप है कि समय बे समय ऑडियो व वीडियो कॉल करता चला आ रहा है। महिला ने रोहित सिंह द्वारा भेजे गए अश्लील मैसेज, ऑडियो व वीडियो कॉल का डाटा सुरक्षित है। पीड़िता व उसका परिवार रोहित सिंह से डर व भयभीत है। विधवा ने पुलिस को रोहित सिंह द्वारा भेजे गए मैसेज के स्क्रीन शॉट्स भी मुहैया कराए हैं। मैसजे में रोहित सिंह द्वारा एक बार बात करने का आग्रह किया जा रहा है तो महिला स्पष्ट कहती है कि नो कॉल, नो मैसेज । इस पर रोहित महिला को लव यू, कहता है। महिला पूछती है कि आप कॉल क्यों करते हैं बार-बार । इस पर युवक कहता है कि आप अच्छी लगती हैं। महिला पूछती है कि आप कोर्ट में क्या करते हैं ?… आपका चेम्बर कहां पर है। युवक जवाब देने बजाय कहता है कि आप एसीजे-4 के यहां हो क्या? इस पर महिला इनकार करती है।
Trending
- मुख्यमंत्री जी अभी हजारो हेक्टेयर भूमि और कब्जा मुक्त हो सकती है अफसर शिकायतों का कर रहे हैं फर्जी निस्तारण ढूंढने से भी खेती व कृषि की जमीन
- बाईपास पर एक नामी कंपनी के स्टोर की चर्चा, रेडिसन ब्लू संगरीला द ललिता अशोका जैसे होटलों और नामचीन कंपनियों के सेल्स
- कच्ची कॉलोनियां काटकर और अवैध निर्माण करने तथा सरकारी जमीन घेरकर बेचने वालों के खिलाफ देशभर में चलेगा बुल्डोजर सुविधा शुल्क लेने वाले भी बचा नहीं पाएंगे
- पत्रकारों के साथ जो जनप्रतिनिधि करते थे अब युवाओं के साथ कर रहे हैं
- छोटा हसनपुर से सिसौली तक भाजपा ने निकाली तिरंगा यात्रा
- प्रो. उषा सिंह मेजर पद पर हुईं पदोन्नत
- दीपके का ऐलान, जंतर-मंतर पार्ट 2 जल्द
- रक्षाबंधन पर परिवहन निगम छह दिन अतिरिक्त बसों का संचालन करेगा

