लखनऊ 01 जून। उत्तर प्रदेश के दोनों संभागों में पिछले 4 दिनों से आंधी तूफान बारिश और ओले गिरने का दौर जारी है. मौसम विभाग ने एक बार फिर उत्तर प्रदेश के 63 जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी किया है। बे मौसम हो रही बारिश का सिलसिला अभी 2-3 दिन तक जारी रहेगा. कुछ क्षेत्रों में हल्की से मध्यम बारिश भी हो सकती है। विशेषज्ञों का मानना है कि पश्चिमी विक्षोभ का प्रभाव अभी बना हुआ है, जिसके कारण मौसम में यह बदलाव देखने को मिल रहा है। रविवार को उत्तर प्रदेश के राजधानी लखनऊ समेत मुरादाबाद, हरदोई, बलिया…
Author: admin
मेरठ, 01 जून (प्र)। लोकमाता अहिल्याबाई होल्कर की जयंती पर गत दिवस चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय स्थित नेताजी सुभाष चंद्र बोस प्रेक्षागृह में विचार गोष्ठी का आयोजन हुआ। लोकमाता देवी अहिल्याबाई होल्कर समाज उत्थान समिति एवं अखिल भारतीय पाल महासभा द्वारा आयोजित कार्यक्रम में वक्ताओं ने लोकमाता के आदर्शों, सुशासन, धर्म एवं समाज सेवा के प्रति उनके योगदान को याद किया।मुख्य अतिथि प्रदेश के राजनीतिक पेंशन, सैनिक कल्याण एवं प्रान्तीय रक्षक दल विभाग के राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) डा. सोमेंद्र तोमर ने कहा कि लोकमाता अहिल्याबाई होल्कर भारतीय संस्कृति, सेवा और सुशासन की प्रेरणास्त्रोत हैं। उन्होंने कहा कि पिछले वर्ष पाल…
लखनऊ 01 जून। उत्तर प्रदेश सरकार ने प्रशासनिक व्यवस्था में महिला सशक्तिकरण का एक महत्वपूर्ण उदाहरण पेश किया है. उत्तर प्रदेश के राजस्व प्रशासन की सबसे महत्वपूर्ण जिम्मेदारियों में अब महिला आईएएस अधिकारियों की त्रिमूर्ति देखने को मिलेगी. 1990 बैच, 2001 बैच और 2005 बैच की तीन महिला आईएएस अधिकारी अब राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को सुलझाएंगी और योजनाओं को पंख लगाएंगी. सरकार ने वरिष्ठ आईएएस अधिकारी अर्चना अग्रवाल को राजस्व परिषद उत्तर प्रदेश का अध्यक्ष नियुक्त किया है.प्रमुख सचिव राजस्व की जिम्मेदारी पहले से आईएएस अपर्णा यू संभाल रही हैं. राजस्व परिषद में सचिव एवं आयुक्त स्तर की…
मेरठ, 01 जून (प्र)। मवाना थाना क्षेत्र में विदेश में नौकरी दिलाने के नाम पर कथित ठगी का शिकार हुए एक युवक ने न्याय न मिलने और लगातार मानसिक प्रताड़ना से परेशान होकर थाना परिसर में आत्महत्या का प्रयास किया। युवक ने अपनी गर्दन पर छुरी रख ली, जिससे पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। मौके पर मौजूद पुलिसकर्मियों ने तत्काल हस्तक्षेप कर उसे सुरक्षित बचा लिया।पीड़ित युवक का आरोप है कि गांव के कुछ लोगों ने उसे सऊदी अरब में ड्राइवर की नौकरी दिलाने का भरोसा दिया था। इसके एवज में उससे लाखों रुपये लिए गए। बेहतर रोजगार और…
मुजफ्फरनगर 01 जून। थाना ककरौली पुलिस ने फर्जी मेडिकल नर्सिंग डिप्लोमा, प्रमाणपत्र व मार्कशीट बनाने वाले गिरोह के 10 सदस्यों को गिरफ्तार किया है। इनमें कई अच्छे अस्पतालों में नौकरी कर रहे थे। उनसे फर्जी डिप्लोमा मार्कशीट प्रिंट करने का कंप्यूटर संबंधी सामान बरामद हुआ है। एक फर्जी प्रमाणपत्र 25 हजार रुपये में बेचते थे। एसएसपी संजय कुमार वर्मा ने प्रेस वार्ता कर जानकारी देते हुए बताया कि ककरौली पुलिस ने जटवाड़ा चौकी क्षेत्र में चेकिंग कर पांच आरोपियों को पकड़ा। उनकी निशानदेही पर पांच अन्य आरोपियों को मेरठ स्थित न्यूट्रिमा हॉस्पिटल व हिम्स हॉस्पिटल से गिरफ्तार किया गया। एसएसपी…
मेरठ 01 जून (प्र)। मेडा ने सौंदर्यीकरण के लिए 18 सौ करोड़ के विकास कार्यों के लिए मांगे गए ई-टेंडर की डेट आगामी पांच दिनों के लिए बढ़ा दी है। शनिवार को ई-टेंडर खुलने की आखिरी तारीख थी, लेकिन शनिवार को ई-टेंडर नहीं खुल सका। अब ई-टेंडर पांच जून को खोले जाएंगे। मेडा के अधिकारियों का कहना है कि ई-टेंडर की प्रकिया समाप्त होते ही डेवलपमेंट के कार्य शुरू हो जाएंगे। ई टेंडर की डेट पांच दिनों के लिए आगे बढ़ा दी है। पिछले 24 अप्रैल को कमिश्नरी कार्यालय में मुख्यमंत्री के इंटीग्रेटेड प्लान को लेकर कमिश्नर भानु चंद गोस्वामी…
लखनऊ 01 जून। यूपी में चार वर्ष बाद पूर्णकालिक डीजीपी की नियुक्ति हो गई है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) द्वारा भेजे गए तीन नामों के पैनल में शामिल अब तक कार्यवाहक डीजीपी के रूप में काम कर रहे राजीव कृष्ण के नाम पर ही पूर्णकालिक डीजीपी के रूप में तैनाती के लिए मुहर लगा दी। अपर मुख्य सचिव गृह संजय प्रसाद की ओर से राजीव कृष्ण को यूपी पुलिस का विभागाध्यक्ष नियुक्त किए जाने का आदेश जारी किया गया है। यूपीएससी ने मंगलवार को दिल्ली में हुई बैठक में यूपी में पूर्णकालिक डीजीपी की नियुक्ति…
नई दिल्ली 01 जून। राष्ट्रीय औषधि मूल्य निर्धारण प्राधिकरण (एनपीपीए) ने तीस जरूरी दवाओं की खुदरा कीमत तय कर दी है। इसमें विटामिन डी-3, ओरल सॉल्यूशन, कैल्शियम, विटामिन सप्लीमेंट, मधुमेह रोधी दवा, हृदय रोग की दवाओं के साथ अंग प्रत्यारोपण में इस्तेमाल होने वाली (इम्यूनोसप्रेसेंट) दवाएं शामिल हैं। केंद्रीय औषध विभाग रसायन और उर्वरक मंत्रालय के औषध विभाग द्वारा जारी इस आदेश के अनुसार एनपीपीए ने दवाओं की कीमत ड्रग प्राइस कंट्रोल ऑर्डर (डीपीसीओ) 2013 के प्रावधानों के तहत तय की गई है। एनपीपीए ने कहा कि कुछ चुनिंदा फॉर्मुलेशन के लिए दवाओं की कीमत तय की गई है उन्हें…
मेरठ 01 जून (प्र)। कंकरखेड़ा क्षेत्र से लापता चल रही कबड्डी खिलाड़ी अनुष्का का रविवार देर रात शोभापुर पुलिस चौकी के पास नाले से शव पुलिस ने बरामद कर लिया। फास्ट फूड का ठेला लगाने वाले एक युवक को गिरफ्तार किया गया है जिसने अनुष्का की हत्या किए जाने की बात स्वीकार की है। पुलिस की माने तो अनुष्का पर फास्ट फूड संचालक के 3600 रुपए रुपये उधार थे जो वह नहीं दे पा रही थी। दौराला थाना क्षेत्र के चिरोड़ी गांव में नेमपाल का परिवार रहता है। नेमपाल की 17 वर्षीय बेटी अनुष्का पाल कबड्डी की राष्ट्रीय स्तर की…
नई दिल्ली। भारतीय रिजर्व बैंक देश में फटे-पुराने नोटों की समस्या को समाप्त करने और बार-बार नोट छापने पर आने वाली भारी लागत को कम करने के लिए एक बड़ा कदम उठाने जा रहा है। केंद्रीय बैंक अब पारंपरिक कागजी मुद्रा के स्थान पर प्लास्टिक से बने नोट जारी करने की योजना पर विचार कर रहा है। वित्तीय बाजार और आम जनता के लिए इस बदलाव के फायदे और चुनौतियां दोनों ही काफी महत्वपूर्ण हैं। लगातार बढ़ते कैश सर्कुलेशन और फटे-गंदे नोटों को बदलने की झंझट को दूर करने के लिए आरबीआई अब पॉलीमर करेंसी की तरफ कदम बढ़ा रहा…
