लखनऊ 12 मई। उत्तर प्रदेश में मौसम विभाग ने एक बार फिर भारी बारिश और आंधी का अलर्ट जारी किया है। पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने की वजह से करीब 38 जिलों में मौसम का मिजाज पूरी तरह से बदल सकता है। मौसम विभाग के मुताबिक, कई जिलों में 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की स्पीड से हवाएं चलेंगी। इस दौरान बिजली गिरने की भी आशंका है। दरअसल पिछले दो-तीन दिनों से मौसम शुष्क होने, आसमान साफ होने और तेज धूप निकलने के कारण लोग गर्मी से बेहाल रहे. प्रदेश में सोमवार को अधिकतम न्यूनतम तापमान में तीन से लेकर…
Author: admin
लखनऊ, 12 मई (ता)। यूपी में लेखपाल भर्ती के लिए 21 मई को होने वाली मुख्य परीक्षा के लिए उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग ने जिलों की सूची जारी कर दी है। परीक्षा का आयोजन 21 मई को पूर्वाह्न 10 बजे से 12 बजे के बीच होगा। अभ्यर्थी आयोग की वेबसाइट upsssc.gov.in पर शुल्क जमा करने के बाद जिलों की अग्रिम सूचना देख सकते हैं।यह भर्ती अभियान उत्तर प्रदेश की सबसे बड़ी भर्तियों में से एक माना जा रहा है। इस भर्ती प्रक्रिया के तहत कुल 7,994 पदों को भरा जाएगा। परीक्षा 21 मई 2026 को ऑफलाइन मोड में…
मेरठ 12 मई (प्र)। शहर में लगने वाले जाम के समाधान के लिए रोडवेज के भैंसाली बस अड्डे को शहर से बाहर स्थानांतरित करने के लिए दो स्थानों पर भूमि अधिग्रहण की प्रक्रिया पूरी करने के बाद अब भूमि मालिकों को मुआवजा राशि का भुगतान किया जाना है। मंडलायुक्त से अनुमति मिलने के बाद मुख्य कोषाधिकारी भी पत्रावली का परीक्षण कर चुके । जांच-पड़ताल के बाद अब जिला प्रशासन ने मुआवजा भुगतान के लिए एनसीआरटीसी से 100 करोड़ रुपये मांगे हैं। संभवतः एक सप्ताह में धनराशि मिलते ही भूमि मालिकों को भुगतान शुरू कर दिया जाएगा भुगतान के बाद जमीन…
मेरठ 12 मई (प्र)। प्रांतीयकृत ऐतिहासिक मेला नौचंदी के लिए इस बार क्षेत्र की जनता को पारंपरिक उद्घाटन के बाद लगभग दो महीने इंतजार करना पड़ा। होली के बाद दूसरे रविवार (15 मार्च) को मेले का पारंपरिक उद्घाटन हुआ था। उसके बाद से लोग मेला में रौनक का इंतजार कर रहे हैं। अब इंतजार खत्म हो गया है। 13 मई बुधवार को प्रदेश के पशुधन, दुग्ध विकास और राजनीतिक पेंशन विभाग व जनपद के प्रभारी मंत्री डा. धर्मपाल सिंह मेले का उद्घाटन करेंगे। मेला स्थल पर अब बड़ी संख्या में दुकानें पहुंच गई हैं। झूले भी तैयार हैं। पटेल मंडप…
मेरठ 12 मई (प्र)। ऊंचा सद्दीक नगर में पैंठ में कपड़ा बेचने वाले युवक की गोली मारकर हत्या करने के आरोपी को पुलिस एनकाउंटर से बचाने की एवज में 75 हजार रुपये दलालों द्वारा आरोपी पक्ष से लिए जाने की चर्चाएं हैं। एसएसपी ने मामले का संज्ञान लेते हुए जांच बैठा दी। साथ ही, थाना प्रभारी की ओर से थाने के गेट पर थाना परिसर में दलालों का आना सख्त मना है’ का नोटिस चस्पा कर दिया गया है। इस दलालों में खलबली मची हुई है। लिसाड़ी गेट थाना क्षेत्र के ऊंचा सद्दीक नगर निवासी अमन कुरैशी लालकुर्ती पैठ में…
मेरठ 12 मई (प्र)। स्वॉट टीम और लिसाड़ी गेट पुलिस ने चमड़ा पैंठ वाली गली में हथियारों की फैक्टरी का भंडाफोड़ किया है। हथियार बनाने वाले पांच आरोपी गिरफ्तार किए हैं। इनके कब्जे से तमंचे और पिस्टल बरामद की गई है। कुछ अधबने हथियार भी बरामद किए हैं। खास बात यह है कि युवाओं को हथियार पहुंचाने के लिए इंस्टाग्राम, फेसबुक और व्हाट्सएप पर हथियारों की रील बनाकर वायरल करके लुभाते थे। इसके बाद 10 हजार में तमंचा और 40 से 50 हजार रुपये के बीच पिस्टल बेचा करते थे। गैंग का सरगना मूल रूप से लक्खीपुरा लोहिया नगर और…
मेरठ। पिछले काफी समय से गंदगी, जलभराव, आवारा कुत्तों और बंदरों से परेशान ग्रामीणों का सोमवार को सब्र का बांध टूट गया। सैकड़ों ग्रामीण कमिश्नरी कार्यालय पर पहुंचे गए और प्रदर्शन करने लगे। कई ग्रामीण ट्रैक्टर लेकर भी पहुंचे थे। इस दौरान उनकी पुलिस से धक्का-मुक्की और एडीएम सिटी के साथ नोकझोंक भी हुई। पार्षद ने बताया कि वार्ड में सफाई व्यवस्था पूरी तरह चौपट हो चुकी है, जिससे बीमारी और महामारी फैलने का डर है। वार्ड का क्षेत्रफल 20-25 वर्ग किमी है, लेकिन आधे से अधिक सफाई कर्मचारी दिल्ली रोड पर तैनात हैं। गलियों में कूड़े के ढेर लगे…
मेरठ 11 मई (प्र)। आज ट्रांसपोर्ट एसोसिएशन मेरठ द्वारा आल इंडिया मोटर ट्रांसपोर्ट कांग्रेस के साथ मिलकर सांगरिया होटल दिल्ली रोड मेरठ मे दिल्ली एनसीआर मे सरकार द्वारा एयर क्वालिटी मैनेजमेंट (AQI) के कमिशनर के आदेश & NGT टैक्स के विरुद्ध एक बैठक का आयोजन ट्रांसपोर्ट एसोसिएशन मेरठ के अध्यक्ष गौरव शर्मा और महामंत्री दीपक गाँधी, कोषाध्यक्ष रोहित कपूर की अगुवाई मे किया गया। ऑल इंडिया मोटर ट्रांसपोर्ट कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष हरीश सब्रबाल जी, कुलतरण अटवाल जी, अध्यक्ष घनश्याम जी और उनकी पूरी टीम ने इस बैठक मे भाग लिया। और हापुड़ टीम से रंजोत सिंह, मुजफ्फरनगर टीम से…
नई दिल्ली, 11 मई (ता)। केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने लोगों से विदेशी मुद्रा बचाने की प्रधानमंत्री की अपील पर अमल का अनुरोध करते हुए आज कहा कि भारत पश्चिम एशिया संकट के बीच विजेता बनकर उभरेगा। वैष्णव ने यहां भारतीय उद्योग परिसंघ (सीआईआई) के वार्षिक व्यापार सम्मेलन के उद्घाटन सत्र में कहा कि आज दो देशों के बीच युद्ध का असर पूरी दुनिया और भारत झेल रहा है जिसमें हमारी कोई गलती नहीं है। इसका कारण यह है कि हम ऊर्जा के अपने बड़े हिस्से के लिए आयात पर निर्भर हैं।उन्होंने लोगों से प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की अपील…
प्राकृतिक संतुलन स्वास्थ्य और फसल के लिए हानिकरण कीड़ों आदि का सफाया करने में सक्षम गौरेया का हमारे जीवन में हमेशा ही महत्वपूर्ण स्थान रहा है गोरैया मात्र एक पक्षी ही नहीं बचपन में मनोरंजन और बच्चों को सक्रिय बनाये रखने में भी महत्वपूर्ण योगदान करती थी क्योंकि जब यह चहचहाते हुए घर के आंगन या बाहर लगे पेड़, घर की मुंडेर और कभी कभी घर के चौक में आकर चहचहाट करती थी तो माहौल हल्का फुल्का कर देती थी और बच्चे जब इसे पकड़ने भागते थे तो वह भाग जाती जिससे हम सक्रिय रहते थे और अगर घर में…
