Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • अचानक प्रोटोकॉल तोड़कर लोगों के बीच पहुंचे पीएम मोदी! बताने लगे योगासन का सही तरीका, देखें VIDEO
    • GYM में एक्सरसाइज के दौरान अचानक आया हार्ट अटैक! पुल‍िस जवान की मौत, CCTV कैमरे में कैद हुई घटना
    • महोबा को CM Yogi की सौगात: 697 करोड़ की 88 परियोजनाओं का लोकार्पण, पर्यटन को मिलेगा बढ़ावा
    • सोशल मीडिया एसोसिएशन (एसएमए) के योग दिवस में ट्रेनर संजीव कर्दमवाल व अनिल कुमार बिश्नोई एडवोकेट, डाॅ. अर्चना व नताशा वर्मा को किया सम्मानित
    • साईकिल चलाना तो दूर फुटपाथ पर पैर रखना भी मुश्किल है अवैध निर्माण और अतिक्रमण करने वालों का कब्जा बनते ही हो जाता है
    • फादर्स डे मनाने से कुछ नहीं होता बच्चों में अपने मां बाप के प्रति प्रेम और सम्मान ही सुखी परिवार का आधार है
    • सरकार जानसठ की उपजिलाधिकारी रश्मि लांबा जैसे अफसरों को करे सम्मानित आईजीआरएस पोर्टल पर आई शिकायतों के निस्तारण हेतु
    • ग्रेटर नोएडा: 14 बिल्डरों पर आरसी जारी, 315 करोड़ रुपये वसूले जाएंगे
    Facebook Instagram X (Twitter) YouTube
    tazzakhabar.comtazzakhabar.com
    Demo
    • न्यूज़
    • लेटेस्ट
    • देश
    • मौसम
    • स्पोर्ट्स
    • सेहत
    • टेक्नोलॉजी
    • एंटरटेनमेंट
    • ऑटो
    • चुनाव
    tazzakhabar.comtazzakhabar.com
    Home»देश»राजस्व विभाग में तीनों अहम पदों पर महिला आईएएस अफसर तैनात, अर्चना अग्रवाल को बनाया गया अध्यक्ष
    देश

    राजस्व विभाग में तीनों अहम पदों पर महिला आईएएस अफसर तैनात, अर्चना अग्रवाल को बनाया गया अध्यक्ष

    adminBy adminJune 1, 2026No Comments7 Views
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn WhatsApp Reddit Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    लखनऊ 01 जून। उत्तर प्रदेश सरकार ने प्रशासनिक व्यवस्था में महिला सशक्तिकरण का एक महत्वपूर्ण उदाहरण पेश किया है. उत्तर प्रदेश के राजस्व प्रशासन की सबसे महत्वपूर्ण जिम्मेदारियों में अब महिला आईएएस अधिकारियों की त्रिमूर्ति देखने को मिलेगी.

    1990 बैच, 2001 बैच और 2005 बैच की तीन महिला आईएएस अधिकारी अब राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को सुलझाएंगी और योजनाओं को पंख लगाएंगी. सरकार ने वरिष्ठ आईएएस अधिकारी अर्चना अग्रवाल को राजस्व परिषद उत्तर प्रदेश का अध्यक्ष नियुक्त किया है.
    प्रमुख सचिव राजस्व की जिम्मेदारी पहले से आईएएस अपर्णा यू संभाल रही हैं. राजस्व परिषद में सचिव एवं आयुक्त स्तर की जिम्मेदारी आईएएस कंचन वर्मा के पास है.

    1990 बैच की वरिष्ठ आईएएस अधिकारी अर्चना अग्रवाल वर्तमान में अपर मुख्य सचिव परिवहन विभाग और उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम (यूपीएसआरटीसी) की अध्यक्ष के रूप में कार्यरत हैं. योगी सरकार ने अब उन्हें राजस्व परिषद के अध्यक्ष जैसी महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी है.

    प्रशासनिक क्षेत्र में लंबे अनुभव और विभिन्न विभागों में नेतृत्वकारी भूमिका निभाने के कारण उन्हें प्रदेश की सबसे महत्वपूर्ण संस्थाओं में से एक राजस्व परिषद की कमान दी गई है.
    राजस्व विभाग की प्रशासनिक और नीतिगत जिम्मेदारी पहले से 2001 बैच की आईएएस अधिकारी अपर्णा यू के पास है. उन्हें इसी वर्ष प्रमुख सचिव राजस्व बनाया गया था. राजस्व विभाग प्रदेश में भूमि, राजस्व प्रशासन, भू-अभिलेख, अधिग्रहण और संबंधित नीतिगत मामलों का प्रमुख विभाग है.

    इसके अलावा 2005 बैच की आईएएस अधिकारी कंचन वर्मा राजस्व परिषद उत्तर प्रदेश में आयुक्त एवं सचिव के पद पर कार्यरत हैं. राजस्व परिषद के प्रशासनिक संचालन और विभिन्न महत्वपूर्ण मामलों के निस्तारण में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका है.

    यह महत्वपूर्ण निर्णय योगी सरकार की महिलाओं को महत्वपूर्ण प्रशासनिक जिम्मेदारियां सौंपने की नीति का प्रमाण है. प्रदेश सरकार पहले भी विभिन्न विभागों, आयोगों, निगमों और विभिन्न प्रशासनिक इकाइयों में महिला अधिकारियों को अहम जिम्मेदारियां देती रही है. अब राजस्व प्रशासन की शीर्ष संरचना में महिला अधिकारियों की मजबूत उपस्थिति से सुशासन, प्रशासनिक दक्षता और महिला सशक्तिकरण को नई ताकत मिलेगी.
    राजस्व परिषद उत्तर प्रदेश राज्य की सबसे महत्वपूर्ण संस्थाओं में शामिल है, जहां भूमि, राजस्व विवाद, प्रशासनिक अपीलों और विभिन्न राजस्व मामलों से जुड़े महत्वपूर्ण फैसले लिए जाते हैं.

    lucknow tazza khabar tazza khabar in hindi UP Government UP REVENUE DEPARTMENT uttar-pradesh news
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
    admin

    Related Posts

    अचानक प्रोटोकॉल तोड़कर लोगों के बीच पहुंचे पीएम मोदी! बताने लगे योगासन का सही तरीका, देखें VIDEO

    June 21, 2026

    GYM में एक्सरसाइज के दौरान अचानक आया हार्ट अटैक! पुल‍िस जवान की मौत, CCTV कैमरे में कैद हुई घटना

    June 21, 2026

    महोबा को CM Yogi की सौगात: 697 करोड़ की 88 परियोजनाओं का लोकार्पण, पर्यटन को मिलेगा बढ़ावा

    June 21, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    © 2026 Tazza khabar. All Rights Reserved.
    • Our Staff
    • Advertise

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.