मेरठ, 01 जून (प्र)। मवाना थाना क्षेत्र में विदेश में नौकरी दिलाने के नाम पर कथित ठगी का शिकार हुए एक युवक ने न्याय न मिलने और लगातार मानसिक प्रताड़ना से परेशान होकर थाना परिसर में आत्महत्या का प्रयास किया। युवक ने अपनी गर्दन पर छुरी रख ली, जिससे पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। मौके पर मौजूद पुलिसकर्मियों ने तत्काल हस्तक्षेप कर उसे सुरक्षित बचा लिया।
पीड़ित युवक का आरोप है कि गांव के कुछ लोगों ने उसे सऊदी अरब में ड्राइवर की नौकरी दिलाने का भरोसा दिया था। इसके एवज में उससे लाखों रुपये लिए गए। बेहतर रोजगार और परिवार की आर्थिक स्थिति सुधारने की उम्मीद में युवक ने अपनी जमा पूंजी और उधार लेकर आरोपियों को रकम दे दी।
युवक के अनुसार, सऊदी अरब पहुंचने के बाद उसे ड्राइवर की नौकरी देने के बजाय खेतों में मजदूरी करने के लिए मजबूर किया गया। प्रतिकूल परिस्थितियों और वादा पूरा न होने पर वह किसी तरह वापस भारत लौट आया। लौटने के बाद जब उसने अपने पैसे वापस मांगे तो आरोपियों ने रकम लौटाने के बजाय उसे लगातार टालना शुरू कर दिया।
पीड़ित ने आरोप लगाया कि रुपये मांगने पर उसे धमकियां दी गईं। इतना ही नहीं, उसकी पत्नी के खिलाफ सोशल मीडिया पर अभद्र और अश्लील संदेश भी प्रसारित किए गए, जिससे पूरा परिवार मानसिक तनाव में आ गया। लगातार हो रही प्रताड़ना और कार्रवाई न होने से परेशान युवक गत दिवस अपनी शिकायत लेकर मवाना थाने पहुंचा था। शिकायत दर्ज कराने के दौरान युवक ने अचानक छुरी निकालकर अपनी गर्दन पर रख ली और जान देने की कोशिश की। घटना से थाना परिसर में अफरा-तफरी मच गई। पुलिसकर्मियों ने तत्परता दिखाते हुए युवक को समझाया और सुरक्षित अपने कब्जे में लेकर उसकी जान बचाई।
पीड़ित ने पुलिस को लिखित शिकायत के साथ लेनदेन से जुड़े दस्तावेज, बैंक रिकॉर्ड और अन्य साक्ष्य भी उपलब्ध कराए हैं। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि शिकायत प्राप्त हो गई है और प्रस्तुत साक्ष्यों की जांच की जा रही है। जांच के आधार पर आगे की वैधानिक कार्रवाई की जाएगी। घटना के बाद क्षेत्र में विदेश भेजने के नाम पर होने वाली ठगी को लेकर चर्चा तेज हो गई है। स्थानीय लोगों का कहना है कि बेरोजगार युवाओं को झांसा देकर ठगी करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई होनी चाहिए, ताकि भविष्य में कोई अन्य युवक ऐसे जालसाजों का शिकार न बने। पुलिस पूरे मामले के सभी पहलुओं की गहनता से जांच कर रही है।
Trending
- मुख्यमंत्री जी अभी हजारो हेक्टेयर भूमि और कब्जा मुक्त हो सकती है अफसर शिकायतों का कर रहे हैं फर्जी निस्तारण ढूंढने से भी खेती व कृषि की जमीन
- बाईपास पर एक नामी कंपनी के स्टोर की चर्चा, रेडिसन ब्लू संगरीला द ललिता अशोका जैसे होटलों और नामचीन कंपनियों के सेल्स
- कच्ची कॉलोनियां काटकर और अवैध निर्माण करने तथा सरकारी जमीन घेरकर बेचने वालों के खिलाफ देशभर में चलेगा बुल्डोजर सुविधा शुल्क लेने वाले भी बचा नहीं पाएंगे
- पत्रकारों के साथ जो जनप्रतिनिधि करते थे अब युवाओं के साथ कर रहे हैं
- छोटा हसनपुर से सिसौली तक भाजपा ने निकाली तिरंगा यात्रा
- प्रो. उषा सिंह मेजर पद पर हुईं पदोन्नत
- दीपके का ऐलान, जंतर-मंतर पार्ट 2 जल्द
- रक्षाबंधन पर परिवहन निगम छह दिन अतिरिक्त बसों का संचालन करेगा

