Author: websitemarketing2019@gmail.com

शामली, 15 जून (ता)। विश्व रक्तदान दिवस के उपलक्ष्य में भारतीय रेड क्रॉस सोसाइटी शामली शाखा के तत्वावधान में गत दिवस अग्रसेन पार्क में एक वृहद रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। राज्य शाखा के दिशा-निर्देशों के अनुरूप आयोजित इस शिविर में बड़ी संख्या में लोगों ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर रक्तदान किया।शिविर का शुभारंभ रेड क्रॉस सोसाइटी शामली के अध्यक्ष कुशांक चौहान ने स्वयं रक्तदान कर किया। उन्होंने कहा कि रक्तदान महादान है और एक यूनिट रक्त कई जरूरतमंद मरीजों को नया जीवन देने का माध्यम बन सकता है। उन्होंने युवाओं से नियमित रूप से रक्तदान करने की अपील की।…

Read More

अयोध्या, 15 जून (ता)। राम मंदिर निर्माण समिति के अध्यक्ष नृपेंद्र मिश्र ने राम मंदिर चढ़ावा प्रकरण की जांच के लिए गठित एसआईटी पर भरोसा जताते हुए कहा कि राज्य सरकार ने मामले को गंभीरता से लेते हुए 24 घंटे से भी कम समय में जांच समिति गठित कर दी। सर्किट हाउस में मीडिया से बातचीत के दौरान उन्होंने समिति गठन के निर्णय की प्रशंसा करते हुए कहा कि एसआईटी में अनुभवी और वरिष्ठ अधिकारियों को शामिल किया गया है, जिससे निष्पक्ष जांच की उम्मीद है।नृपेंद्र मिश्र ने कहा कि एसआईटी में एक मंडलायुक्त, एक आईजी स्तर के अधिकारी तथा…

Read More

फिरोजाबाद, 15 जून (ता)। फिरोजाबाद के शिकोहाबाद नगर के सुभाष तिराहा के पास संस्कृत पाठशाला के सामने गत रात अपने घर में आदर्श कृष्ण इंटर कॉलेज के पूर्व प्रबंधक और कांग्रेस के पूर्व विधायक स्वर्गीय जगदीश सिंह यादव के पुत्र राकेश यादव (73) ने अपनी लाइसेंसी रिवॉल्वर से पहले पत्नी राममूर्ति देवी (68) की छाती में गोली मारी और फिर खुद के सिर में गोली मारकर आत्महत्या कर ली। गोली लगने से राकेश यादव की मौके पर मौत हो गई, राममूर्ति देवी ने ट्रामा सेंटर में उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। घटना के समय पति-पत्नी दोनों कमरे में अकेले…

Read More

MrBeast के नाम से मशहूर जिमी डोनाल्डसन ने यूट्यूब पर एक ऐसा रिकॉर्ड बना दिया है, जिसे हासिल करना हर कंटेंट क्रिएटर का सपना होता है। MrBeast अब 50 करोड़ सब्सक्राइबर का आंकड़ा पार करने वाले दुनिया के पहले YouTuber बन गए हैं। इस उपलब्धि के साथ उन्होंने यूट्यूब के इतिहास में अपना नाम दर्ज करा लिया है।यह उपलब्धि इसलिए भी खास है क्योंकि दो साल से भी कम समय पहले MrBeast यूट्यूब के सबसे ज्यादा सब्सक्राइबर वाले क्रिएटर बने थे। उन्होंने इस दौड़ में लंबे समय तक नंबर-1 रहे PewDiePie को पीछे छोड़ा था। इसके बाद उन्होंने भारत के…

Read More

जयपुर, 15 जून (ता)। राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने गत दिवस भाजपा पर धर्म के नाम पर राजनीति करने का आरोप लगाया और कहा कि यदि पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी सत्ता में होतीं तो वह ऐसे दल पर प्रतिबंध लगा देतीं। जयपुर में एक पुरस्कार कार्यक्रम को संबोधित करते हुए गहलोत ने कहा कि संविधान में धर्म आधारित राजनीति के लिए कोई जगह नहीं है और भाजपा चुनावी लाभ के लिए हिंदुत्व के नाम पर लोगों को संगठित कर रही है। उन्होंने कहा, “संविधान के तहत सभी धर्म के लोगों को समान अधिकार मिले हुए हैं। धर्म को…

Read More

सोलापुर 15 जून। महाराष्ट्र में सोलापुर जिले के मालशिरस इलाके में म्हासवाड-पंढरपुर मार्ग पर तांडुवाड़ी गांव के पास एक भीषण हादसा हो गया. एक पिकअप वाहन के कुएं में गिरने से 14 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई. बताया जा रहा है कि सभी मृतक पंढरपुर इलाके के रंजनी गांव के रहने वाले थे. हादसे के बाद मौके पर लोगों की भारी भीड़ जुट गई, अब तक 8 लोगों के शव बरामद किए गए हैं, जिनमें चार महिलाएं और चार बच्चे शामिल हैं. जानकारी के अनुसार, मालशिरस इलाके में म्हसवाड-पंढरपुर मार्ग पर तांडलवाड़ी गांव के पास एक पिकअप…

Read More

तेहरान/नई दिल्ली, 15 जून (ता)। अमेरिका और इजरायल हमले में मारे गए ईरान के दिवंगत सर्वाेच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई का अंतिम संस्कार 4 जुलाई से तेहरान में शुरू होगा और 9 जुलाई को उनके गृहनगर पूर्वाेत्तर के पवित्र शहर मशहद में उनके दफन के साथ समाप्त होगा। राज्य मीडिया ने शनिवार को यह जानकारी दी। 28 फरवरी को अयातुल्ला अली खामेनेई की इजरायल और अमेरिकी हमलों में पहले दिन ही मौत हो गई थी। 86 वर्षीय धर्मगुरु 36 वर्षों से इस्लामी गणराज्य के प्रमुख रहे थे।मीडिया के अनुसार, अंतिम संस्कार की व्यवस्था में 7 जुलाई को तेहरान के दक्षिण…

Read More

लखनऊ, 15 जून (ता)। समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव की बड़ी बेटी के खिलाफ सोशल मीडिया पर अभद्र टिप्पणी को लेकर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ बेहद गंभीर हो गए। पूर्व सीएम अखिलेश यादव की बड़ी बेटी को लेकर अभद्र टिप्पणी के मामले में सीएम योगी आदित्यनाथ ने तत्काल एफआईआर कराने का निर्देश दिया है।महाराजा सुहेलदेव विश्वविद्यालय में 955 करोड़ की 39 परियोजनाओं का लोकार्पण/शिलान्यास करने के बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जनसभा में सपा प्रमुख अखिलेश यादव को नसीहत देते हुए कहा कि अभी कुछ दिन पूर्व ही इनकी बेटी के खिलाफ किसी ने टिप्पणी की थी। पुलिस ने त्वरित…

Read More

शिमला, 15 जून (ता)। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जगत प्रकाश नड्डा ने कहा कि हिमाचल में पंचायत एवं शहरी निकाय चुनाव में भाजपा को व्यापक जनसमर्थन मिला है। यह प्रदेश की कांग्रेस सरकार के विरुद्ध जनता का स्पष्ट जनमत संग्रह है। यह जनादेश प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में चल रही विकास यात्रा पर जनता का विश्वास तथा हिमाचल सरकार की विफलताओं के प्रति बढ़ते असंतोष का प्रमाण है। नड्डा गत दिवस शिमला में होलीडे होम पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे।नड्डा ने इस दौरान प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार के 12 वर्षों की उपलब्धियों, हिमाचल को प्राप्त…

Read More

मेरठ 15 जून (प्र)। दिल्ली-एनसीआर के तेजी से फैलते दायरे और मेरठ में बढ़ती आबादी के बीच अब शहर को एक नई और सुनियोजित टाउनशिप मिलने की तैयारी शुरू हो गई है। हापुड़ रोड- बिजली बंबा क्षेत्र में आवास विकास परिषद की प्रस्तावित मेगा टाउनशिप को लेकर हलचल तेज हो गई है। यदि योजना को अंतिम रूप मिलता है तो यह परियोजना मेरठ के लिए वैसी ही साबित सकती है जैसी कभी शास्त्री नगर थी। यही वजह है कि इसे शहर का दूसरा शास्त्री नगर कहा जा रहा है। सूत्रों के अनुसार, आवास विकास परिषद ने 12 गांवों की भूमि…

Read More