मुंबई, 15 जून (ता)। शिवसेना (UBT) नेता संजय राउत ने गत दिवस कांग्रेस से अलग हुए दलों से फिर से एकजुट होने का आग्रह किया और कहा कि BJP से लड़ने के लिए कांग्रेस को मजबूत करने की जरूरत है। महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने हाल ही में टिप्पणी की थी कि ‘कांग्रेस एक डूबता हुआ जहाज है।’ इस बात को खारिज करते हुए संजय राउत ने कहा कि कांग्रेस पार्टी अभी भी एक महत्वपूर्ण राजनीतिक ताकत बनी हुई है।संजय राउत ने पत्रकारों से कहा कि आज भी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कांग्रेस से डरते हैं। कांग्रेस कभी भी डूबता…
Author: websitemarketing2019@gmail.com
मेरठ 15 जून (प्र)। जिलेभर में ऐसे नौ स्थानों को चिह्नित किया गया है, जहां पर दुर्घटनाओं की आशंका रहती है। ऐसे ब्लाक स्पाट समेत नौ स्थानों को चिह्नित कर रोड सेफ्टी के अंतर्गत निर्माण कार्य किए जाएंगे। लोक निर्माण विभाग ने 2026-27 के अंतर्गत कार्य योजना बनाकर शासन को भेजी है। इसमें प्रमुख रूप से चौधरी चरण सिंह कांवड़ गंगनहर पटरी मार्ग पर क्रैश बैरियर शामिल है। मेरठ- करनाल राष्ट्रीय राजमार्ग से सरधना जाने वाली प्रमुख सड़क पर दायीं ओर नाला है, जिस पर 2.50 किमी में क्रैश बैरियर पहले से लगा है, शेष भाग में क्रैश बैरियर स्थापित…
नई दिल्ली/तेहरान, 15 जून (ता)। ईरान और अमरीका के बीच अंतिम समझौते को संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद के एक प्रस्ताव से मंज़ूरी दी जाएगी। ईरान और अमेरिका के बीच हुए समझौते के मसौदा का हवाला देते हुए ईरानी मेहर ने अपनी रिपोर्ट में कहा कि अंतिम समझौते को संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद के एक प्रस्ताव से मंज़ूरी दी जाएगी। एजेंसी ने कहा है कि अमरीका ने ईरानी तेल और पेट्रोलियम उत्पादों के निर्यात पर लगे प्रतिबंधों को हटाने, ईरान के खिलाफ़ नए प्रतिबंध न लगाने और पश्चिम एशिया में अपनी सैन्य ताकत न बढ़ाने का वादा किया है।मसौदा ज्ञापन का…
नई दिल्ली, 15 जून (ता)। जिला बिलासपुर के अंतराष्ट्रीय वॉलीबाल खिलाड़ी शब्द गौतम पुत्र पंकज गौतम गांव रियाणा के नाम एक और उपलब्धि जुड़ गई है। यह होनहार खिलाड़ी अब चीन में होने जा रही वर्ल्ड स्कूल वॉलीबाल चैंपियनशिप में प्रतिभा दिखाएगा। इस प्रतियोगिता का आयोजन पहली से 10 जुलाई तक किया जाएगा। शब्द गौतम का चयन भारतीय अंडर-18 वॉलीबाल टीम के लिए हुआ है।बरठीं के होनहार खिलाड़ी शब्द गौतम इससे पहले अंडर-16 वॉलीबाल इंडिया कैंप में बेहतर प्रदर्शन कर चुके हैं। इसके अलावा थाईलैंड में हुई प्रतियोगिता में बेस्ट लिब्रो का खिताब भी शब्द गौतम अपने नाम कर चुके…
नई दिल्ली/ईस्ट रदरफोर्ड, 15 जून (ता)। दुनिया की सातवें नंबर की टीम मोरक्को ने गत दिवस फुटबॉल वर्ल्ड कप में पांच बार की चौंपियन ब्राजील को ड्रॉ पर रोका। ब्राजील की टीम 1934 के बाद से अपना ओपनिंग मैच नहीं हारी है। ग्रुप-सी के इस मुकाबले में 2022 की सेमीफाइनलिस्ट मोरक्को ने इस्माइल साइबारी के गोल से बढ़त बनाई। हालांकि, स्टार फॉरवर्ड विनिसियस जूनियर के शानदार गोल से ब्राजील ने वापसी कर एक अंक हासिल किया। मोरक्को ने अटैकिंग शुरुआत की और 21वें मिनट में बढ़त हासिल कर ली। नुसैर मजराउई ने ब्राजील के मिडफील्डर लुकास पाकेटा से गेंद छीनने…
नागपुर, 15 जून। केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने कहा कि उन्होंने 100 प्रतिशत एथेनॉल ईंधन के उपयोग को मंजूरी दे दी है। इस कदम का उद्देश्य आयातित जीवाश्म ईंधन पर भारत की निर्भरता कम करना और वैकल्पिक ऊर्जा स्रोतों की ओर बढ़ने की प्रक्रिया में तेजी लाना है। गडकरी ने रविवार को कहा ईंधन के रूप में शुद्ध एथेनॉल के उपयोग को वैध बनाने की नियामक प्रक्रिया पूरी कर ली गई। मैंने 100 प्रतिशत एथेलॉन के उपयोग को कानूनी रूप से अधिकृत करने वाले नियमों को अंतिम रूप देने की फाइल पर हस्ताक्षर कर दिए। पेट्रोल…
नई दिल्ली, 15 जून (ता)। लेफ्टिनेंट जनरल धीरज सेठ सेना के अगले प्रमुख (चीफ ऑफ आर्मी स्टाफ) होंगे। वह 30 जून को कार्यभार संभालेंगे। मौजूदा सेना प्रमुख जनरल उपेंद्र द्विवेदी 30 जून को सेवानिवृत्त हो रहे हैं। वर्तमान में उप सेना प्रमुख की जिम्मेदारी संभाल रहे लेफ्टिनेंट जनरल सेठ को दिसंबर 1986 में आर्मर्ड कोर में कमीशन मिला था। दक्षिण-पश्चिमी कमान और दक्षिणी कमान दोनों की जिम्मेदारी संभाल चुके लेफ्टिनेंट जनरल सेठ दो ऑपरेशनल आर्मी कमांड का नेतृत्व करने वाले चुनिंदा अधिकारियों में गिना जाता है। पिछले ढाई वर्षों में उन्होंने कई महत्वपूर्ण सैन्य क्षेत्रों की रणनीतिक निगरानी की। लगभग…
मेरठ 15 जून (प्र)। गाजियाबाद-सहारनपुर रेल मार्ग पर स्थित पुल संख्या 61 पर गर्डर रखने का काम किया जाएगा, जिसके चलते वाया मेरठ जाने वाली नौ ट्रेनें 19 जून को और दिल्ली से सहारनपुर जाने वाली ट्रेन 20 जून को निरस्त रहेगी। छह ट्रेनों को रूट परिवर्तित कर संचालित किया जाएगा। ये ट्रेन परिवर्तित रूट से चलेंगी नौचंदी एक्सप्रेस 23 जून तक परिवर्तित रूट से संचालित होगीलखनऊ रेलवे स्टेशन पर कानका कार्य के चलते प्रयागराज से सहारनपुर जाने वाली नौचंदी एक्सप्रेस उतरटिया, ट्रांसपोर्ट नगर अमौसी और आलम नगर होते हुए जाएगी। ट्रेन लखनऊ स्टेशन पर नहीं जाएगी। 23 जून तक…
मुरैना, 15 जून (ता)। मध्य प्रदेश के मुरैना जिले से दर्दनाक हादसा हो गया। यहां हेतामपुर रेलवे स्टेशन के पास खजुराहो-उदयपुर इंटरसिटी एक्सप्रेस में अचानक आग लगने की अफवाह फैल गई। इस अफवाह से मची चीख-पुकार और दहशत के बाद यात्रियों ने ट्रेन की इमरजेंसी चेन खींच दी और अपनी जान बचाने के लिए नीचे कूद गए। इसी दौरान बगल वाले मुख्य ट्रैक पर तेज रफ्तार से आ रही फिरोजपुर-सिवनी पातालकोट एक्सप्रेस की चपेट में आने से 4 यात्रियों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई, जबकि कई अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हैं।मुरैना रेलवे स्टेशन के निकट…
मेरठ 15 जून (प्र)। सीएम ग्रिड योजना के तहत वेस्टर्न कचहरी रोड के पुल का चौड़ीकरण कार्य शुरू हो गया है। नगर निगम ने एक महीने में कार्य पूरा करने का लक्ष्य रखा है। बरसात के मौसम में जलनिकासी बाधित न हो इसके लिए आबूनाले में पीएल शर्मा रोड की तरफ के हिस्से में बड़े-बड़े ह्यूम पाइप डालकर जलनिकासी दी गई है। पुल चौड़ीकरण कार्य के दौरान आवागमन प्रभावित नहीं होगा। इस कार्य के पूरे होने पर जाम से बड़ी राहत मिलेगी। सीएम ग्रिड योजना में करीब एक करोड़ की धनराशि पुल चौड़ीकरण के लिए प्रस्तावित थी। अभी यह पुल…
