Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • मुख्यमंत्री जी अभी हजारो हेक्टेयर भूमि और कब्जा मुक्त हो सकती है अफसर शिकायतों का कर रहे हैं फर्जी निस्तारण ढूंढने से भी खेती व कृषि की जमीन
    • बाईपास पर एक नामी कंपनी के स्टोर की चर्चा, रेडिसन ब्लू संगरीला द ललिता अशोका जैसे होटलों और नामचीन कंपनियों के सेल्स
    • कच्ची कॉलोनियां काटकर और अवैध निर्माण करने तथा सरकारी जमीन घेरकर बेचने वालों के खिलाफ देशभर में चलेगा बुल्डोजर सुविधा शुल्क लेने वाले भी बचा नहीं पाएंगे
    • पत्रकारों के साथ जो जनप्रतिनिधि करते थे अब युवाओं के साथ कर रहे हैं
    • छोटा हसनपुर से सिसौली तक भाजपा ने निकाली तिरंगा यात्रा
    • प्रो. उषा सिंह मेजर पद पर हुईं पदोन्नत
    • दीपके का ऐलान, जंतर-मंतर पार्ट 2 जल्द
    • रक्षाबंधन पर परिवहन निगम छह दिन अतिरिक्त बसों का संचालन करेगा
    Facebook Instagram X (Twitter) YouTube
    tazzakhabar.comtazzakhabar.com
    Demo
    • न्यूज़
    • लेटेस्ट
    • देश
    • मौसम
    • स्पोर्ट्स
    • सेहत
    • टेक्नोलॉजी
    • एंटरटेनमेंट
    • ऑटो
    • चुनाव
    tazzakhabar.comtazzakhabar.com
    Home»टेक्नोलॉजी»यूट्यूब पर MrBeast ने रचा इतिहास, 50 करोड़ सब्सक्राइबर वाले पहले क्रिएटर बने जिमी डोनाल्डसन
    टेक्नोलॉजी

    यूट्यूब पर MrBeast ने रचा इतिहास, 50 करोड़ सब्सक्राइबर वाले पहले क्रिएटर बने जिमी डोनाल्डसन

    websitemarketing2019@gmail.comBy websitemarketing2019@gmail.comJune 15, 2026No Comments4 Views
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn WhatsApp Reddit Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    MrBeast के नाम से मशहूर जिमी डोनाल्डसन ने यूट्यूब पर एक ऐसा रिकॉर्ड बना दिया है, जिसे हासिल करना हर कंटेंट क्रिएटर का सपना होता है। MrBeast अब 50 करोड़ सब्सक्राइबर का आंकड़ा पार करने वाले दुनिया के पहले YouTuber बन गए हैं। इस उपलब्धि के साथ उन्होंने यूट्यूब के इतिहास में अपना नाम दर्ज करा लिया है।
    यह उपलब्धि इसलिए भी खास है क्योंकि दो साल से भी कम समय पहले MrBeast यूट्यूब के सबसे ज्यादा सब्सक्राइबर वाले क्रिएटर बने थे। उन्होंने इस दौड़ में लंबे समय तक नंबर-1 रहे PewDiePie को पीछे छोड़ा था। इसके बाद उन्होंने भारत के लोकप्रिय चैनल T-Series को भी क्रिएटर रैंकिंग में पछाड़ दिया।

    YouTube ने दिया खास Play Button
    इस बड़ी उपलब्धि का जश्न मनाते हुए YouTube के सीईओ नील मोहन ने MrBeast को एक खास कस्टम Play Button भेंट किया। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर पोस्ट करते हुए MrBeast को बधाई दी और कहा कि 50 करोड़ सब्सक्राइबर तक पहुंचना यूट्यूब के इतिहास का एक महत्वपूर्ण पल है।

    नील मोहन ने अपने संदेश में कहा कि यह उपलब्धि दिखाती है कि जब किसी क्रिएटर को अपनी रचनात्मकता के अनुसार काम करने की आजादी मिलती है, तो वह असाधारण सफलता हासिल कर सकता है। उन्होंने MrBeast को एक बेहतरीन नवाचारकर्ता बताते हुए उनकी उपलब्धियों की सराहना की।

    13 साल की उम्र में शुरू किया था यूट्यूब
    जिमी डोनाल्डसन ने साल 2012 में महज 13 साल की उम्र में यूट्यूब पर अपना सफर शुरू किया था। शुरुआती दिनों में वह गेमिंग वीडियो, रिएक्शन वीडियो और यूट्यूब ट्रेंड्स से जुड़े कंटेंट बनाते थे।
    आज 27 साल की उम्र में MrBeast दुनिया के सबसे लोकप्रिय डिजिटल क्रिएटर्स में शामिल हैं। उनके वीडियो बड़े कैश इनाम, अनोखे चैलेंज, विशाल प्रतियोगिताओं और समाजसेवा से जुड़े प्रोजेक्ट्स के लिए जाने जाते हैं। समय के साथ उन्होंने अपने चैनल को एक बड़े मीडिया बिजनेस में बदल दिया, जहां सैकड़ों लोग काम करते हैं और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर वीडियो तैयार किए जाते हैं।

    कितनी है दौलत
    कंटेंट क्रिएशन के अलावा मिस्टर बीस्ट ने Feastables नाम की स्नैक कंपनी भी शुरू की है. साथ ही वह भोजन वितरण, आवास सहायता और सामाजिक कामों के जरिए समाजसेवा के कामों में भी सक्रिय रहते हैं. उनकी कमाई और नेटवर्थ को लेकर अक्सर चर्चाएं होती रहती हैं. फोर्ब्स की एक रिपोर्ट में दावा किया गया था कि उन्होंने एक साल में 85 मिलियन डॉलर की कमाई की, लेकिन मिस्टर बीस्ट ने इन आंकड़ों को सही नहीं माना. उन्होंने बताया कि वह अपनी अधिकांश कमाई दोबारा कंटेंट बनाने में निवेश कर देते हैं. यहां तक कि उन्होंने मजाकिया अंदाज में कहा कि अपनी आने वाली शादी के खर्च के लिए उन्हें अपनी मां से पैसे उधार लेने पड़ रहे हैं.

    jimmy-donaldson mrbeast tazza khabar tazza khabar in hindi technology youtuber
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
    websitemarketing2019@gmail.com
    • Website

    Related Posts

    पत्रकारों के साथ जो जनप्रतिनिधि करते थे अब युवाओं के साथ कर रहे हैं

    August 13, 2026

    छोटा हसनपुर से सिसौली तक भाजपा ने निकाली तिरंगा यात्रा

    August 13, 2026

    प्रो. उषा सिंह मेजर पद पर हुईं पदोन्नत

    August 13, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    © 2026 Tazza khabar. All Rights Reserved.
    • Our Staff
    • Advertise

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.