मेरठ, 25 अगस्त (प्र)। जिला कार्यक्रम अधिकारी सुनील कुमार गुप्ता ने कहा कि विकास खण्ड खरखौदा के आंगनबाड़ी केन्द्रों का अन्य ब्लॉक के बाल विकास परियोजना अधिकारियों से औचक निरीक्षण करवाया गया है। बाल विकास परियोजना अधिकारियों द्वारा 38 आंगनबाड़ी केन्द्रों का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के समय 38 आंगनबाड़ी केन्द्रों पर 378 बच्चे उपस्थित मिले। निरीक्षण के समय बाल विकास परियोजना अधिकारियों द्वारा आंगनबाड़ी केन्द्र को सुव्यवस्थित रखने, केन्द्र पर शत प्रतिशत बच्चों की उपस्थिति सुनिश्चित किये जाने के सम्बन्ध में आंगनबाडी कार्यकत्रियों को निरीक्षण के समय निर्देश दिये गये। लाभार्थियों को विभागीय योजनाओं से आच्छादित करने के निर्देश दिये गये।
निम्नानुसार आंगनबाड़ी कार्यकत्री एवं सहायिका केन्द्र पर निरीक्षण के समय अनुपस्थित मिली। ग्राम आड़, की आंगनबाड़ी कार्यकत्री अन्जुमनिशा निरीक्षण के समय केन्द्र पर अनुपस्थित मिली, ग्राम बेहरानपुर की कोमल आंगनबाड़ी सहायिका निरीक्षण के समय केन्द्र पर अनुपस्थित मिली, ग्राम कैली की आंगनबाड़ी कार्यकत्री चंचल, रजनी, ममता एवं सहायिका ओमबीरी, किरन निरीक्षण के समय केन्द्र पर अनुपस्थित मिली, ग्राम मुण्डाली की आंगनबाड़ी कार्यकत्री अनुराधा अवकाश पर थी, ग्राम खरखौदा के आगनबाड़ी केन्द्र निरीक्षण के समय बंद मिला। केन्द्र पर आंगनबाड़ी कार्यकत्री, सहायिका अनुपस्थित थी।
आंगनबाड़ी केन्द्र बंद होने पर आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों एवं सहायिकाओं से केन्द्र बंद होने के सम्बन्ध में कारण बताओ नोटिस/स्पष्टीकरण लिया जायेगा तथा स्पष्टीकरण संतोषजनक न होने पर मानदेय रोकने की कार्यवाही की जायेगी।
Trending
- विकास भवन सभागार में जिलाधिकारी की अध्यक्षता में संपन्न हुई जिला स्वास्थ्य समिति की बैठक
- खरखौदा विकास खंड के आंगनबाडी केन्द्रों का अन्य ब्लॉक के बाल विकास परियोजना अधिकारियों द्वारा किया औचक निरीक्षण
- जिलाधिकारी ने किया राजकीय औद्यानिक प्रक्षेत्र मछरी पर संचालित हाईटैक नर्सरी का निरीक्षण
- मुख्यमंत्री जी अभी हजारो हेक्टेयर भूमि और कब्जा मुक्त हो सकती है अफसर शिकायतों का कर रहे हैं फर्जी निस्तारण ढूंढने से भी खेती व कृषि की जमीन
- बाईपास पर एक नामी कंपनी के स्टोर की चर्चा, रेडिसन ब्लू संगरीला द ललिता अशोका जैसे होटलों और नामचीन कंपनियों के सेल्स
- कच्ची कॉलोनियां काटकर और अवैध निर्माण करने तथा सरकारी जमीन घेरकर बेचने वालों के खिलाफ देशभर में चलेगा बुल्डोजर सुविधा शुल्क लेने वाले भी बचा नहीं पाएंगे
- पत्रकारों के साथ जो जनप्रतिनिधि करते थे अब युवाओं के साथ कर रहे हैं
- छोटा हसनपुर से सिसौली तक भाजपा ने निकाली तिरंगा यात्रा

