Author: websitemarketing2019@gmail.com

नई दिल्ली, 16 जून (ता)। जुलाई से शुरू होने वाले मानसून सत्र से पहले नरेन्द्र मोदी कैबिनेट में बड़े बदलाव की संभावना प्रबल हो गई है। यह लगभग तय माना जा रहा है कि तृणमूल कांग्रेस से टूटकर एनसीपीआइ में शामिल हुए 20 सदस्यों में से सुदीप बंद्योपाध्याय और शर्मिला सरकार को कैबिनेट में जगह मिलेगी। वस्तुतः एनसीपीआइ अब राजग में भाजपा के बाद दूसरा सबसे बड़ा घटक दल होगा और इस लिहाज से उसे मंत्रिमंडल में उचित स्थान मिल सकता है। एनसीपीआइ में शामिल तृणमूल के बागी सदस्यों ने लोकसभा अध्यक्ष से मान्यता देने का आग्रह किया है। उन्हें…

Read More

मेरठ, 16 जून (प्र)। सरदार वल्लभ भाई पटेल कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय ने आइआइआरएफ रैंकिंग-2026 में उत्कृष्ट अनुसंधान, प्रभावी विस्तार सेवाओं और नवाचार आधारित कृषि विकास पर आधारित है। उन्होंने कहा कि विश्वविद्यालय आधुनिक कृषि तकनीकों, जलवायु उत्तर प्रदेश में अनुकूल कृषि, जैव प्रौद्योगिकी, पहला स्थान प्राप्त प्राकृतिक संसाधन प्रबंधन और किया है। राष्ट्रीय किसानों की आय वृद्धि के लिए स्तर पर इस अनुसंधान और प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय को 27वीं रैंक मिली हस्तांतरण में महत्वपूर्ण कार्य कर है। इंडियन इंस्टीट्यूशनल रैंकिंग रहा है। फ्रेमवर्क (आइआइआरएफ) में यह स्थान शिक्षण, शोध और प्रसार की गतिविधियों के आधार पर मिला है। कृषि विश्वविद्यालय…

Read More

मेरठ 16 जून (प्र)। मेरठ में अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति के छात्रों के लिए निर्धारित पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति योजना में कथित फर्जीवाड़े और धन के दुरुपयोग के मामले में प्रवर्तन निदेशालय ने बड़ी कार्रवाई की है। एजेंसी ने 13.83 करोड़ रुपये मूल्य की संपत्तियों को अस्थायी रूप से कुर्क किया है। मामले में मेरठ की एक निजी विश्वविद्यालय समेत उत्तराखंड की दो विश्वविद्यालय जांच के दायरे में हैं। जांच के दायरे में आए संस्थानों में मदरहुड इंस्टीट्यूट आफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलाजी रुड़की, रुड़की इंस्टीट्यूट आफ मैनेजमेंट साइंसेज/मेडिकल साइंसेज (आरआईएमइस) हरिद्वार तथा महावीर इंस्टीट्यूट आफ टेक्नोलाजी मेरठ शामिल हैं। यह…

Read More

मेरठ, 16 जून (प्र)। आवास एवं विकास परिषद ने संपत्तियों की दरों में वृद्धि की है। सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर शास्त्रीनगर योजना-7 की 815 संपत्तियों पर सेटबैक छोड़ने के लिए तोड़फोड़ चल रही है। वहां की दरों में 3200 रुपये प्रति वर्गमीटर वृद्धि की गई है। दरें तत्काल प्रभाव से लागू हैं। परिषद की सभी योजनाओं में सबसे महंगी भूमि मंगलपांडे नगर की (41,500 रुपये प्रति वर्ग मीटर) हो गई है। सबसे ज्यादा वृद्धि विकासपुरी योजना में की गई है। यहां प्रति वर्गमीटर 10 हजार रुपये रुपये बढ़ने के बाद अब संपत्ति के दाम 38 हजार रुपये प्रति वर्ग…

Read More

मुरादाबाद, 16 जून (ता)। डिडोरी गांव में तालाब में दर्ज भूमि पर बनाई गई अवैध मस्जिद, भोजपुर में चामुंडा मंदिर की भूमि पर बनी अवैध मजार ध्वस्तीकरण के बाद गत दिवस प्रशासन का फिर बुलडोजर चला। कांठ रोड पर अवैध रूप से बनी हजरत सुल्तान शाह की मजार के साथ बेलवाड़ा गांव में अवैध रूप से बनी मस्जिद को बुलडोजर चलाकर ध्वस्त कर दिया गया।हजरत सुल्तान शाह की मजार सड़क किनारे सरकारी भूमि पर बनी थी। पक्का निर्माण भी कर लिया गया था। बिजली तक की व्यवस्था कर ली गई थी। इधर, बेलवाड़ा गांव में गाटा संख्या 195 रखवा 0.243…

Read More

लखनऊ, 16 जून। उत्तर प्रदेश सरकार ने गौ संरक्षण और दुग्ध विकास को नई गति देने के लिए बड़ा अभियान शुरू किया है। पशुधन दुग्ध विकास मंत्री धर्मपाल सिंह ने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि प्रदेश की सभी गौशालाओं में चल रहे अवस्थापना संबंधी कार्य अक्टूबर 2026 तक हर हाल में पूरे किए जाएं। उन्होंने चेतावनी दी कि निर्माण कार्यों में किसी भी प्रकार की लापरवाही, अनियमितता या गुणवत्ता से समझौता बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और दोषी अधिकारियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। विधान भवन स्थित अपने कार्यालय कक्ष में विभागीय समीक्षा बैठक के दौरान मंत्री ने…

Read More

बरेली, 16 जून (ता)। प्रतिबंधित (चाइनीज) मांझा के चपेट में आने से फिर से एक बड़ा हादसा हो गया। इस बार प्रदेश के गन्ना मंत्री संजय गंगवार के 15 वर्षीय भतीजे आदित्यवीर सिंह गंगवार श्यामगंज पुल पर मांझे के चपेट में आ गए। जिससे उनकी गर्दन, गाल, अंगुली काफी बुरी तरह से कट गई है। घायल अवस्था में राहगीरों ने उन्हें ईशान अस्पताल में भर्ती कराया।अभी उनकी हालत गंभीर बताई जा रही है। सूचना मिलते ही संजय गंगवार भी अपना दौरा रद कर बरेली पहुंचे। उन्होंने कहा कि वह इस मामले में डीएम-एसएसपी से बात करेंगे कि आखिर प्रतिबंधित होने…

Read More

वाराणसी 16 जून। वाराणसी के काशी स्टेशन को मॉडल स्टेशन बनाने कार्य तेजी से चल रहा है। इसी क्रम में हाल ही में रेलवे प्रशासन ने स्थानीय प्रशासन की मदद से किलकोहना में स्थित अजगैब शहीद अस्ताना व कब्रिस्तान के साथ ही साथ मस्जिद और हनुमान मंदिर को हटाया था। अब रेलवे प्रशासन ने काशी स्टेशन की मेन इंट्री पर मौजूद मस्जिद गंज शहीदा को खाली करने का नोटिस चस्पा किया है। इस मस्जिद की देख-रेख अन्जुमन इंतेजामिया मसाजिद कमेटी करती है। जो ज्ञानवापी मस्जिद की भी देख-रेख करती है।काशी स्टेशन के बाहर स्थित मस्जिद गंज शहीदा को अब रेलवे…

Read More

नई दिल्ली 16 जून। भारत सरकार ने NEET की दोबारा परीक्षा को लेकर भारत में टेलीग्राम मैसेजिंग एप के इस्तेमाल पर अस्थायी रोक लगाने का आदेश दिया है। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने मंगलवार को प्रेस रिलीज जारी कर इसकी जानकारी दी। NTA ने बताया कि इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय (MeitY) ने सूचना प्रौद्योगिकी कानून, 2000 की धारा 69A के तहत टेलीग्राम पर रोक लगाई है। यह रोक 22 जून 2026 तक रहेगी। हालांकि आदेश कब से लागू होगा, इसकी तारीख नहीं दी गई है। NEET री-एग्जाम 21 जून को होगा। सरकार ने एग्जाम के बाद भी टेलीग्राम को…

Read More

मेरठ, 16 जून (प्र)। सावन शुरू होने से पहले पश्चिमांचल विद्युत वितरण निगम ने कांवड़ यात्रा को लेकर तैयारियां तेज कर दी हैं। इस बार फोकस सिर्फ निर्बाध बिजली आपूर्ति पर नहीं, बल्कि लाखों श्रद्धालुओं की सुरक्षा पर भी रहेगा। इसी को ध्यान में रखते हुए प्रबंध निदेशक रवीश गुप्ता ने 14 जिलों के अधिकारियों को कांवड़ मार्गों पर विशेष सुरक्षा इंतजाम सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। प्रबंध निदेशक ने साफ किया है कि जिन मार्गों से कांवड़ यात्री गुजरेंगे, वहां बिजली के खंभों, तारों और ट्रांसफार्मरों की विशेष जांच कराई जाएगी। कांवड़ मार्ग में आने वाले खंभों को…

Read More