Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • यूपी: पूरे प्रदेश में हुई झमाझम बारिश, चार डिग्री तक गिरा पारा; मेरठ सहित इन शहरों में हुई सबसे ज्यादा बरसात
    • 2029 के चुनाव को ध्यान में रखते हुए महिला आरक्षण का विरोध करने से पहले कई बार सोचेंगे
    • सड़कों पर जलभराव चारों तरफ गंदगी का राज बरसात आने से पूर्व क्यों नहीं हुई सफाई, नागरिक घरों में बंद कई जगह ईमारतों में पानी भरा
    • कर्नाटक के किसान ने बिना खाद के उगाया 72 किलो का जादुई कटहल, वर्ल्ड रिकॉर्ड की तैयारी
    • तलाक के 30 दिन बाद दूसरी शादी करने वाली पत्नी गुजारा-भत्ता की हकदार नहीं: इलाहाबाद हाई कोर्ट
    • चेक बाउंस के मामले में अभिनेता राजपाल यादव को तीन महीने जेल की सजा
    • हरदोई में एसबीआई एटीएम के गेट में उतरा करंट, खोलते ही सफाई कर्मी की मौत
    • 28 जुलाई को संसद भवन पर प्रदर्शन कर सकते है ग्रामीण बैंक कर्मी, सभी जगह एक समान आदेश और नई भर्ती खोली जाती तो समस्याएं शायद नहीं आती
    Facebook Instagram X (Twitter) YouTube
    tazzakhabar.comtazzakhabar.com
    Demo
    • न्यूज़
    • लेटेस्ट
    • देश
    • मौसम
    • स्पोर्ट्स
    • सेहत
    • टेक्नोलॉजी
    • एंटरटेनमेंट
    • ऑटो
    • चुनाव
    tazzakhabar.comtazzakhabar.com
    Home»देश»हापुड़ रोड पर बसेगी नई मेगा टाउनशिप, 12 गांवों की जमीन पर मंथन शुरू
    देश

    हापुड़ रोड पर बसेगी नई मेगा टाउनशिप, 12 गांवों की जमीन पर मंथन शुरू

    adminBy adminJune 15, 2026No Comments26 Views
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn WhatsApp Reddit Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    मेरठ 15 जून (प्र)। दिल्ली-एनसीआर के तेजी से फैलते दायरे और मेरठ में बढ़ती आबादी के बीच अब शहर को एक नई और सुनियोजित टाउनशिप मिलने की तैयारी शुरू हो गई है। हापुड़ रोड- बिजली बंबा क्षेत्र में आवास विकास परिषद की प्रस्तावित मेगा टाउनशिप को लेकर हलचल तेज हो गई है। यदि योजना को अंतिम रूप मिलता है तो यह परियोजना मेरठ के लिए वैसी ही साबित सकती है जैसी कभी शास्त्री नगर थी। यही वजह है कि इसे शहर का दूसरा शास्त्री नगर कहा जा रहा है।

    सूत्रों के अनुसार, आवास विकास परिषद ने 12 गांवों की भूमि को लेकर प्रारंभिक स्तर पर मंथन शुरू कर दिया है। योजना की व्यवहार्यता, भूमि की उपलब्धता और भविष्य की जरूरतों का आकलन करने के लिए लखनऊ मुख्यालय से विशेषज्ञों की टीम जल्द मेरठ पहुंच सकती है। प्रस्तावित टीम में मुख्य नगर नियोजक, अधिशासी अभियंता, भूमि अर्जन अधिकारी और तकनीकी विशेषज्ञ शामिल हो सकते हैं। हापुड़ रोड क्षेत्र को इसलिए भी महत्वपूर्ण माना जा रहा है क्योंकि यह मेरठ-दिल्ली एक्सप्रेस-वे, रैपिड रेल, औद्योगिक क्षेत्रों और भविष्य की शहरी जरूरतों से सीधे जुड़ता है। ऐसे में यहां विकसित होने वाली टाउनशिप शहर के विस्तार का नया केंद्र बन सकती है।

    आवास एवं विकास परिषद का मानना है कि यदि परियोजना आगे बढ़ती है तो इससे न केवल आवासीय सुविधाएं बढ़ेंगी, बल्कि क्षेत्र में सड़क, बिजली, पानी, सीवरेज और अन्य बुनियादी ढांचे का भी तेजी से विकास होगा भूमि के सर्वे और अधिग्रहण की प्रक्रिया शुरू होने से पहले परिषद क्षेत्र की भौगोलिक और सामाजिक स्थिति का विस्तृत अध्ययन करेगी। परिषद के अधिकारियों का परियोजना को लेकर कमिश्नर भानुचंद्र गोस्वामी से मंथन चल रहा है। मेरठ में पिछले कई वर्षों से बड़े स्तर पर नई आवासीय योजना का इंतजार किया जा रहा है। ऐसे में हापुड़ रोड पर प्रस्तावित यह मेगा टाउनशिप शहर के विकास की दिशा बदलने वाली परियोजना साबित हो सकती है।

    सुनियोजित विस्तार की दिशा में महत्वपूर्ण कदम
    आवास एवं विकास परिषद के अधीक्षण अभियंता राहुल यादव ने बताया कि हापुड़ रोड क्षेत्र में प्रस्तावित मेगा टाउनशिप को लेकर प्रारंभिक स्तर पर कार्यवाही की जा रही है। योजना का उद्देश्य भविष्य की जरूरतों को ध्यान में रखते हुए लोगों को बेहतर आवासीय और नागरिक सुविधाएं उपलब्ध कराना है। इसके लिए भूमि की उपलब्धता, यातायात संपर्क और आधारभूत संरचना का तकनीकी अध्ययन कराया जाएगा। उन्होंने कहा कि परिषद की प्राथमिकता एक सुव्यवस्थित आधुनिक और सुविधायुक्त टाउनशिप विकसित करना है जिससे मेरठ के शहरी विस्तार को नई दिशा मिल सके।

    घर, स्कूल, अस्पताल, बाजार एक जगह होंगे
    यदि आवास विकास परिषद की प्रस्तावित टाउनशिप को मंजूरी मिलती है तो लोगों को आधुनिक शहरी सुविधाओं से युक्त नया आवासीय क्षेत्र मिल सकता है। योजना में चौड़ी सड़कें, भूमिगत विद्युत व्यवस्था बेहतर जलापूर्ति, आधुनिक सीवरेज नेटवर्क, पार्क, खेल मैदान और हरित क्षेत्र विकसित किए जा सकते हैं। इसके अलावा स्कूल, अस्पताल, सामुदायिक केंद्र, शॉपिंग कॉम्प्लेक्स, बैंक, फायर स्टेशन और पुलिस चौकी जैसी आवश्यक सुविधाएं भी प्रस्तावित की जा सकती हैं। यातायात को सुगम बनाने के लिए बेहतर कनेक्टिविटी और सार्वजनिक परिवहन की व्यवस्था पर भी जोर रहेगा।

    Hapur Road meerut news meerut report New mega township tazza khabar uttar-pradesh news
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
    admin

    Related Posts

    यूपी: पूरे प्रदेश में हुई झमाझम बारिश, चार डिग्री तक गिरा पारा; मेरठ सहित इन शहरों में हुई सबसे ज्यादा बरसात

    July 10, 2026

    2029 के चुनाव को ध्यान में रखते हुए महिला आरक्षण का विरोध करने से पहले कई बार सोचेंगे

    July 10, 2026

    सड़कों पर जलभराव चारों तरफ गंदगी का राज बरसात आने से पूर्व क्यों नहीं हुई सफाई, नागरिक घरों में बंद कई जगह ईमारतों में पानी भरा

    July 10, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    © 2026 Tazza khabar. All Rights Reserved.
    • Our Staff
    • Advertise

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.