Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • भारतीय नियमों के आगे झुका मेटा? बाल शोषण और डीपफेक को माना गंभीर मुद्दा, सरकार बोली- US के कानून नहीं चलेंगे
    • संभल हिंसा पूर्व नियोजित साजिश का नतीजा, आयोग की रिपोर्ट में हुए कई खुलासे
    • गडकरी ने चालकों को ट्रैफिक नियमों की सही ट्रेनिंग देने की आवश्यकता पर बल दिया
    • राज्य का दर्जा बहाल करने का वादा अधूरा : उमर अब्दुल्ला
    • जम्मू-कश्मीर को राज्य दर्जा बहाली की मांग तेज
    • कार के डिवाइडर से टकराने से अतीक अहमद के सबसे छोटे बेटे अबान अहमद की हादसे में मौत
    • विधायक उमाशंकर सिंह को बसपा सुप्रीमो ने दी श्रद्धांजलि
    • बम-बम भोले के जयघोष से गूंजा मेरठ
    Facebook Instagram X (Twitter) YouTube
    tazzakhabar.comtazzakhabar.com
    Demo
    • न्यूज़
    • लेटेस्ट
    • देश
    • मौसम
    • स्पोर्ट्स
    • सेहत
    • टेक्नोलॉजी
    • एंटरटेनमेंट
    • ऑटो
    • चुनाव
    tazzakhabar.comtazzakhabar.com
    Home»देश»कुएं में गिरी श्रद्धालुओं से भरी पिकअप, 14 लोगों की मौत
    देश

    कुएं में गिरी श्रद्धालुओं से भरी पिकअप, 14 लोगों की मौत

    websitemarketing2019@gmail.comBy websitemarketing2019@gmail.comJune 15, 2026No Comments11 Views
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn WhatsApp Reddit Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    सोलापुर 15 जून। महाराष्ट्र में सोलापुर जिले के मालशिरस इलाके में म्हासवाड-पंढरपुर मार्ग पर तांडुवाड़ी गांव के पास एक भीषण हादसा हो गया. एक पिकअप वाहन के कुएं में गिरने से 14 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई. बताया जा रहा है कि सभी मृतक पंढरपुर इलाके के रंजनी गांव के रहने वाले थे. हादसे के बाद मौके पर लोगों की भारी भीड़ जुट गई, अब तक 8 लोगों के शव बरामद किए गए हैं, जिनमें चार महिलाएं और चार बच्चे शामिल हैं.

    जानकारी के अनुसार, मालशिरस इलाके में म्हसवाड-पंढरपुर मार्ग पर तांडलवाड़ी गांव के पास एक पिकअप वाहन के कुएं में गिरने से भीषण दुर्घटना हो गई है. इस दुर्घटना में पंढरपुर इलाके के रंजनी गांव के 14 लोगों की डूबने से मौत हो गई है. मृतकों में वो लोग भी शामिल हैं जो म्हसवाड में सिद्धनाथ के दर्शन करने गए थे. यह दुर्घटना मालशिरस तालुका के तांडलवाड़ी गांव के पास उस समय हुई जब वे अपने गांव लौट रहे थे.

    हादसे का कारण अभी तक पता नहीं चल पाया है. हालांकि, कहा जा रहा है कि ड्राइवर के नियंत्रण खोने के कारण यह हादसा हुआ. यह कुआं सड़क के किनारे था. श्रद्धालुओं से भरी पिकअप गाड़ी इस कुएं में गिर गई. कुआं पानी से भरा हुआ था. कुएं में कोई रेलिंग नहीं थी, इसलिए पिकअप सीधे पानी में चली गई और इस दुर्घटना में 14 लोगों की मौत हो गई. यह भी बताया गया है कि इस घटना में मारे गए 8 लोगों के शव बरामद कर लिए गए हैं.

    हादसे की सूचना मिलते ही प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे और राहत कार्य शुरू कर दिया गया है. मृतकों में 4 बच्चे और 4 महिलाएं शामिल हैं. बताया जा रहा है कि 2 लोग इस हादसे में बच गए हैं. घटना के बाद कुएं के आसपास लोगों की भीड़ जुट गई और सभी राहत कार्य में लगे हुए हैं. मालशिरस के विधायक उत्तम जानकर फिलहाल मौके पर पहुंच रहे हैं.

    बताया जा रहा है कि वाहन में क्षमता से अधिक लोग सवार थे, जिसके कारण बचाव कार्य में भी काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ा. मृतकों में महिलाएं और बच्चे भी शामिल हैं. आशंका जताई जा रही है कि मृतकों की संख्या बढ़ सकती है. पुलिस ने दुर्घटना का मामला दर्ज कर लिया है और हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी है.

    फिलहाल पूरे क्षेत्र में शोक का माहौल है. प्रशासन द्वारा मृतकों की पहचान और घायलों के उपचार की प्रक्रिया जारी है, जबकि हादसे के सही कारणों का पता लगाने के लिए जांच की जा रही है.

    maharashtra solapur tazza khabar tazza khabar in hindi
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
    websitemarketing2019@gmail.com
    • Website

    Related Posts

    भारतीय नियमों के आगे झुका मेटा? बाल शोषण और डीपफेक को माना गंभीर मुद्दा, सरकार बोली- US के कानून नहीं चलेंगे

    August 6, 2026

    संभल हिंसा पूर्व नियोजित साजिश का नतीजा, आयोग की रिपोर्ट में हुए कई खुलासे

    August 6, 2026

    गडकरी ने चालकों को ट्रैफिक नियमों की सही ट्रेनिंग देने की आवश्यकता पर बल दिया

    August 6, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    © 2026 Tazza khabar. All Rights Reserved.
    • Our Staff
    • Advertise

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.