मेरठ, 25 अगस्त (प्र)। गत दिवस राजकीय केन्द्रीय पौधशाला, मछरी पर आम की रंगीन प्रजातियों के मात्र ब्लॉक की स्थापना अन्तर्गत जिलाधिकारी डा0 वी0के0 सिंह द्वारा आम की नवीन प्रजातियों पूसा अरूणिमा, पूसा सूर्या, पूसा मनोहारी, पूसा अम्बिका तथा हाईब्रिड प्रजाति मायामा का रोपण किया गया। जिला उद्यान अधिकारी द्वारा जिलाधिकारी व मुख्य विकास अधिकारी को आम की रंगीन प्रजातियों के बारे में विस्तृत जानकारी प्रदान की गयी। उनके द्वारा बताया गया कि आम फलों का बाहरी रंग लाल, पीला चमकदार होता है तथा फल का पल्प का कलर पीला ही होता है और स्वाद भी अन्य प्रजातियों की भाँति सामान्य ही होता है। चंूकि जनपद के किसानों में आम की व्यवसायिक किस्मों दशहरी, चौंसा, लंगडा एवं गुलाब जामुन के अलावा आम की रंगीन प्रजातियों की भी मांग की जा रही है। इसी उद्देश्य से आम की रंगीन प्रजातियों का मातृ खण्ड स्थापित किया गया है। इस कार्यक्रम के मौके पर उद्यान विभाग की गतिविधियों से जुडें क्षेत्र के लगभग 100 प्रगतिशील कृषक भी उपस्थित थे तथा सभी उपस्थित कृषकों को ‘एक पेड़ माँ के नाम’ कार्यक्रम अन्तर्गत एक बैग में 5-5 फलदार पौधों को वितरण जिलाधिकारी एवं मुख्य विकास अधिकारी के करकमलों से किया गया।
जिलाधिकारी एवं मुख्य विकास अधिकारी द्वारा राजकीय औद्यानिक प्रक्षेत्र मछरी पर संचालित हाईटैक नर्सरी का भी निरीक्षण किया। जिला उद्यान अधिकारी मेरठ द्वारा हाईटैक नर्सरी में उत्पादित पौधों के सम्बन्ध में जानकारी उपलब्ध कराई गई तथा अवगत कराया गया कि हाईटैक नर्सरी का संचालन महिला स्वयं सहायता समूह द्वारा किया जा रहा है। समूह की अध्यक्ष रीना मलिक द्वारा आटोमैटिक सीडलिंग मशीन द्वारा डेमोस्ट्रेशन किया गया। हाईटैक नर्सरी में गुलदावदी, टमाटर, स्ट्राबेरी, पातगोभी आदि के पौधे तैयार थे। अवगत कराया गया कि वर्तमान में हाईटैक नर्सरी बिजली से संचालित की जा रही है जिस कारण बिजली का बिल अधिक आता है जिस पर जिलाधकारी द्वारा नर्सरी पर सोलर पैनल लगाये जाने हेतु निर्देशित किया गया। इसके साथ ही जिलाधिकारी द्वारा निर्देशित किया गया कि जनपद में अधिक से अधिक औद्यानिक फसलो का पौध उत्पादन किया जाये जिससे अधिक से अधिक किसानो को अच्छी गुणवत्तायुक्त पौध उपलब्ध कराई जा सके। इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी, जिला उद्यान अधिकारी, खण्ड विकास अधिकारी दौराला, प्रगतिशील कृषक आदि मौजूद रहे।
Trending
- विकास भवन सभागार में जिलाधिकारी की अध्यक्षता में संपन्न हुई जिला स्वास्थ्य समिति की बैठक
- खरखौदा विकास खंड के आंगनबाडी केन्द्रों का अन्य ब्लॉक के बाल विकास परियोजना अधिकारियों द्वारा किया औचक निरीक्षण
- जिलाधिकारी ने किया राजकीय औद्यानिक प्रक्षेत्र मछरी पर संचालित हाईटैक नर्सरी का निरीक्षण
- मुख्यमंत्री जी अभी हजारो हेक्टेयर भूमि और कब्जा मुक्त हो सकती है अफसर शिकायतों का कर रहे हैं फर्जी निस्तारण ढूंढने से भी खेती व कृषि की जमीन
- बाईपास पर एक नामी कंपनी के स्टोर की चर्चा, रेडिसन ब्लू संगरीला द ललिता अशोका जैसे होटलों और नामचीन कंपनियों के सेल्स
- कच्ची कॉलोनियां काटकर और अवैध निर्माण करने तथा सरकारी जमीन घेरकर बेचने वालों के खिलाफ देशभर में चलेगा बुल्डोजर सुविधा शुल्क लेने वाले भी बचा नहीं पाएंगे
- पत्रकारों के साथ जो जनप्रतिनिधि करते थे अब युवाओं के साथ कर रहे हैं
- छोटा हसनपुर से सिसौली तक भाजपा ने निकाली तिरंगा यात्रा

