Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • मुख्यमंत्री जी अभी हजारो हेक्टेयर भूमि और कब्जा मुक्त हो सकती है अफसर शिकायतों का कर रहे हैं फर्जी निस्तारण ढूंढने से भी खेती व कृषि की जमीन
    • बाईपास पर एक नामी कंपनी के स्टोर की चर्चा, रेडिसन ब्लू संगरीला द ललिता अशोका जैसे होटलों और नामचीन कंपनियों के सेल्स
    • कच्ची कॉलोनियां काटकर और अवैध निर्माण करने तथा सरकारी जमीन घेरकर बेचने वालों के खिलाफ देशभर में चलेगा बुल्डोजर सुविधा शुल्क लेने वाले भी बचा नहीं पाएंगे
    • पत्रकारों के साथ जो जनप्रतिनिधि करते थे अब युवाओं के साथ कर रहे हैं
    • छोटा हसनपुर से सिसौली तक भाजपा ने निकाली तिरंगा यात्रा
    • प्रो. उषा सिंह मेजर पद पर हुईं पदोन्नत
    • दीपके का ऐलान, जंतर-मंतर पार्ट 2 जल्द
    • रक्षाबंधन पर परिवहन निगम छह दिन अतिरिक्त बसों का संचालन करेगा
    Facebook Instagram X (Twitter) YouTube
    tazzakhabar.comtazzakhabar.com
    Demo
    • न्यूज़
    • लेटेस्ट
    • देश
    • मौसम
    • स्पोर्ट्स
    • सेहत
    • टेक्नोलॉजी
    • एंटरटेनमेंट
    • ऑटो
    • चुनाव
    tazzakhabar.comtazzakhabar.com
    Home»देश»खटकाना-आजादनगर में 15 सितंबर से डलनी शुरू हो जाएगी सीवर लाइन
    देश

    खटकाना-आजादनगर में 15 सितंबर से डलनी शुरू हो जाएगी सीवर लाइन

    websitemarketing2019@gmail.comBy websitemarketing2019@gmail.comJuly 28, 2026No Comments3 Views
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn WhatsApp Reddit Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    मेरठ 28 जुलाई (प्र)। कसेरूखेड़ा नाले के कुप्रबंधन – अनदेखी की वजह से आसपास की दर्जनभर कालोनियों के लिए उपजी समस्याओं पर शासन ने संज्ञान लिया है। प्रमुख सचिव नगर विकास और आवास एवं शहरी नियोजन पी. गुरु प्रसाद ने कसेरूखेड़ा नाला किनारे स्थित खटकाना आजाद नगर मुहल्ले में सीवर लाइन डालने के अटके कार्य, मवाना रोड पुल के टनल के प्लेटफार्म को नाले की तलहटी से ऊंचा बनाए जाने और डिफेंस कालोनी में जलभराव की समस्या को लेकर नगर आयुक्त सौरभ गंगवार से रिपोर्ट तलब की। बताया गया कि खटकाना- आजाद नगर में डेढ़ वर्ष से अटके सीवर लाइन डालने का कार्य 15 सितंबर तक शुरू कर दिया जाएगा जल निगम नागर इकाई को इसके लिए निर्देश दिया जा चुका। बरसात के कारण अभी कार्य कराना संभव नहीं है, लिहाजा यह तिथि रखी गई है।

    बरसात के दिनों में कसेरूखेड़ा नाले में वर्षा जल के ओवरफ्लो होने की स्थिति में डिफैंस कालोनी में जलभराव की समस्या से निजात दिलाने के लिए एक करोड़ रुपये 15वें वित्त आयोग में स्वीकृति कराए गए हैं, जिससे कालोनी के निचले हिस्से में सम्पवेल पॅपिंग स्टेशन स्थापित किया जाएगा। टेंडर करके इस कार्य को अक्टूबर तक शुरू कर दिया जाएगा। प्रमुख सचिव ने तय समय पर काम शुरू कर इसे पूरा करने को निर्देशित किया है।

    प्रमुख सचिव को दी गई रिपोर्ट में नगरायुक्त ने बताया है कि कसेरूखेड़ा नाले पर मेरठ विकास प्राधिकरण के द्वारा पुल का चौड़ीकरण किया गया है। नाले की तलहटी से ऊंचा पुल के टनल का प्लेटफार्म है, जिससे बहाव की दिशा में टक्कर बनती है। मेरठ विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष के साथ इसका निरीक्षण किया गया था मेड़ा की तरफ से जानकारी दी गई है कि टनल के प्लेटफार्म के स्लोप को बहाव की दिशा में ढलानदार बनाना जितना संभव था, उतना किया गया है। मवाना रोड पुल का निर्माण पूर्व में लोक निर्माण विभाग ने किया था। उसी समय प्लेटफार्म को ऊंचा कर दिया गया था। मेडा की ओर से कहा गया है कि पूर्व से बने प्लेटफार्म को तोड़नाना संभव नहीं था, क्योंकि पुल की मजबूती की बुनियाद यही थी। तकनीकी रूप से इसका समाधान क्या हो सकता है, इस पर भी जानकारी मांगी गई है।

    नए एसटीपी व सीवर लाइन पर 130 करोड़ का प्रस्ताव
    नगरायुक्त ने बताया कि कसेरूखेड़ा नाले के किनारे बसी कालोनियों मीनाक्षीपुरम, ईशापुरम, न्यू मीनाक्षीपुरम, कसेरूखेड़ा की आबादी की समस्याओं के लिए भावी योजनाओं पर भी जानकारी दी गई। बताया गया कि नया एसटीपी व सीवर लाइन डालने का 130 करोड़ का प्रस्ताव जल निगम इकाई ने बनाया है। इस प्रोजेक्ट को हम शासन को जल्द भेज रहे हैं। प्रमुख सचिव का कहना है कि प्रोजेक्ट आने पर उस पर आगे की कार्रवाई तय होगी।

    Khatkana-Azadnagar meerut news meerut report Sewer line tazza khabar uttar-pradesh news
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
    websitemarketing2019@gmail.com
    • Website

    Related Posts

    मुख्यमंत्री जी अभी हजारो हेक्टेयर भूमि और कब्जा मुक्त हो सकती है अफसर शिकायतों का कर रहे हैं फर्जी निस्तारण ढूंढने से भी खेती व कृषि की जमीन

    August 13, 2026

    बाईपास पर एक नामी कंपनी के स्टोर की चर्चा, रेडिसन ब्लू संगरीला द ललिता अशोका जैसे होटलों और नामचीन कंपनियों के सेल्स

    August 13, 2026

    कच्ची कॉलोनियां काटकर और अवैध निर्माण करने तथा सरकारी जमीन घेरकर बेचने वालों के खिलाफ देशभर में चलेगा बुल्डोजर सुविधा शुल्क लेने वाले भी बचा नहीं पाएंगे

    August 13, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    © 2026 Tazza khabar. All Rights Reserved.
    • Our Staff
    • Advertise

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.